Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1000

किसानों ने कैसे मनाई सीमाओं पर होली ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली की सीमाओं पर डटें किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की सीमाओं को ही अपना घर मानकर त्यौहारों को भी बड़ी धूम-धाम से मानना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में सीमाओं पर सोमवार को होली और ‘होला मोहल्ला’ भी मनाया गया।

किसान सिंघू, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डरों पर पिछले साल नवंबर के अंत से केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस कड़ी में उन्हौने होली का त्योहार सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक नाटक ‘उथन डा वेला’ के जरिए मनाया। आपकों बता दें कि किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बातचीत में कहा कि हमने सभी प्रदर्शन स्थलों पर होली मनाई। सिखों ने भी होला मोहल्ला उत्सव मनाया। और साथ ही इस दिन हरियाणा के नजदीकी गांवों से महिलाएं प्रदर्शन स्थलों पर आईं और प्रदर्शनकारियों को कपड़े की चाबुक से मारकर पारंपरिक तरीके से होली खेली।

आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि किसानों ने रविवार को ‘होलिका दहन’ के दौरान केंद्र के नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। पर अब देखने वाली बात ये होगी की किसानों का ये विरोध कब तक चलता है।

दिल्ली में 1 अप्रैल से बढ़गें शराब के दाम !

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है. ऐसे में यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में भी नए नियमों के तहत शराब परोसे जाएंगे। हालांकि, दिल्ली में नए एक्साइज पॉलिसी के तहत पुराने शराब के स्टॉक को तीन महीने में खत्म करने के लिए कहा गया है. ऐसे में दिल्ली में तो शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में अब शराब महंगी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से नया आबकारी सत्र शुरू हो जाएगा. नए आबकारी सत्र में यूपी में बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब के नए दाम लागू हो जाएंगे। नए आबकारी सत्र में एक अप्रैल से बीयर सस्ती होने जा रही है तो वहीं देसी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी। योगी सरकार ने अप्रैल से दूसरे देश से आने वाली विदेशी शराब, स्कॉच वाइन और वोडका जैसे ब्रांड की परमिट फीस बढ़ा दी है। अब 600 रुपए से अधिक के एक्स कस्टम बॉण्ड मूल्य की शराब की परमिट फीस में इजाफा कर दिया गया गया है। यूपी सरकार के इस नई पॉलिसी के बाद एक्साइज विभाग का कहना है कि एक अप्रैल से यूपी में बीयर के दाम घट जाएंगे और देसी और अंग्रेजी शराब के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

एक्साइज विभाग के मुताबिक, बीयर के दाम में 10 से 30 रुपये तक कमी आ सकती है। अगर बीयर की एक केन 31 मार्च 2021 तक 130 रुपये में मिलती है तो 1 अप्रैल 2021 से इस केन की कीमत 110 रुपये होने की संभावना है। वहीं देसी शराब के 200 मिली लीटर के पैक पर 5 रुपये बढ़ जाएंगे। यह पैक अब 80 की बजाय 85 रुपये में मिल सकता है।

दिल्ली में पकड़ी कोरोना ने फिर से रफ्तार

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले अब रोजाना अपना रिकॉर्ड बना रहे हैं, और साथ ही दिल्ली को फिर से डरा रहे है। आपको बता दें कि दिल्ली में होली के बाद कोरोना के मामलों में एकदम से इजाफा हुआ है, जिसके चलते अब दिल्ली में 104 दिन बाद कोरोना ने अपना रिकार्ड तोड़ा है।

लगभग डेढ़ महीने तक कम केस आने के बाद एक बार फिर मार्च महीना कोरोना के लिहाज से दिल्ली के लिए खतरे वाला साबित हुआ है। बता दें कि मार्च महीने में देश के कई हिस्सों की तरह ही दिल्ली में भी कोरोना के केस में दोबारा से तेजी आई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 992 नए संक्रमित सामने आए हैं, वहीं 1591 लोग ठीक हुए हैं तो वही चार लोगों कोरोना से मौत हो गई है।

आपको बता दे कि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,60,611 तक पहुंच गई है। इसमें से 6,42,166 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं अब तक कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बढ़ते मामलो को लेकर अब टेस्टों की भी संख्या बड़ा दी है, जिसके चलते बीते 24 घंटों में कुल 28618 आरटीपीसीआर टेस्ट, 8139 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। पर अब देखने वाली बात ये होगी की दिल्ली कोरोना की इस नई लहर से दिल्ली वाले अपने आपको कैसे बचाता है।

दिल्ली के डॉक्टरों ने किया चमत्कार

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में खोपड़ी की हड्डी के साथ जबड़े के जुड़े होने के चलते बचपन से सही ढंग से मुंह नहीं खोल पाने वाली 30 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि आस्था मोंगिया का बहुत हल्का सा मुंह खुलता था और वह अपने हाथ से जबान तक को नहीं छू पाती थीं। बयान के अनुसार, ‘बीते 30 साल में वह ठोस भोजन नहीं खा पाती थीं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती थी। दांतों में संक्रमण के चलते उनके सारे दांत खराब हो गए थे।

डॉक्टरों ने कहा कि रोगी के चेहरे दाहिनी ओर के ऊपरी हिस्से, नेत्रकूप और माथे के आसपास ट्यूमर के चलते यह ‘एक पेचीदा मामला था. भारत, ब्रिटेन और दुबई के कई नामचीन अस्पतालों ने भी यह सर्जरी करने से इनकार कर दिया था। सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मोंगिया का मुंह अब तीन सेंटीमीटर और खुल सकता है। इस सफल ऑपरेशन के लिए लोगों ने डॉक्टर को बधाई दी। किसी सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुल सकता है।

एक सरकारी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक आस्था मोंगिया के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘यह चमत्कार की तरह है कि अब मैं अपना मुंह खोल सकती हूं और बिना किसी परेशानी के खा भी सकती हूं.’ डॉक्टर आहूजा ने कहा कि अभ्यास से उनका मुंह आने वाले दिनों में और भी खुलने लगेगा।

दिल्ली में लोग हुए गर्मी से परेशान

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

  • सापेक्ष आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • मौसम विभाग ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 202 था।

गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो 31 मार्च 1945 के बाद से मार्च में सबसे अधिक तापमान है।