Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 999

कोरोना के कारण बॉलीवुड पर भी पड़ रहा है असर।

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म चेहरे अब अगले हफ्ते रिलीज नहीं होगी। पिछले साल लॉकडाउन होने के बाद से कई फिल्म-निर्माता 2021 में अपनी आगामी फिल्में रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि चिंता का विषय बन गई है। देश के सामने पैदा हुए मौजूदा हालात और प्रशंसकों/दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह मिस्ट्री-थ्रिलर 9 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी। मगर अब फिल्म को आगे टाल दिया गया है और इसके रिलीज होने की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

इस फैसले के बारे में बात करते हुए निर्माताओं ने कहा, “मौजूदा हालात के मद्देनजर तथा अपने प्रशंसकों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जो हमारे लिए सर्वोपरि है, हमने अपनी फिल्म ‘चेहरे’ को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

1अप्रैल से शुरु होगा टिकाकरण अभियान का तीसरा चरण

तजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है, इस बीच मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपनी पत्नी के साथ वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त की। आपको बता दे कि, डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दौरान वैक्सीन के प्रभाव पर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया। हर्षवर्धन ने वैक्सीन के बारे में प्रचार से बचने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में यह देखा गया है कि बहुत से लोगों ने वैक्सीन पर सवाल उठाए हैं, लेकिन मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि दोनों भारतीय टीके बिल्कुल सुरक्षित और प्रभावी हैं, हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी टीके लगाए हुए हैं। मैं इसे सुरक्षित नहीं मान रहा हूं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे व्हाट्सएप पर चल रहे संदेशों पर भरोसा न करें।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि देश के अंदर वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद उसके दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन ऐसे केस बहुत कम हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भले ही वैक्सीन का डोज लेने के बाद लोग फिर से संक्रमित हो रहे हो, लेकिन वैक्सीन लेने से अस्पताल में भर्ती होने या फिर ICU में भर्ती होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को शुरू करने को मिली मंजूरी

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्जनभर जिलों के बीच का सफर अगले कुछ दिनों में आसान होने वाला है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि 31 मार्च से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

वहीं, जानकारों की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में हर हाल में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे चालू कर दिया जाएगा, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, मुजफ्फर के साथ उत्तराखंड के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। कुल मिलाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पश्चिम यूपी और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी के लिहाज से एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण साबित होगा। सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च को अगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हुई तो इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से टोल वसूली भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चालू होते ही मेरठ से राजधानी दिल्ली का सफर सिर्फ 60 मिनट में तय होगा।

सबसे अच्छी बात तो यह है कि बीच में कहीं भी जाम या फिर रेड लाइट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि मेरठ से बड़ी संख्या में लोग जॉब के सिलसिले में गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली आते हैं। ऐसे में हजारों लोगों का समय बचेगा और जाम से भी राहत मिलेगी।

अब नहीं मिलेगी पानी के बिल पर छूट !

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार की पानी के बिल पर मिलने वाली छूट की योजना 31 मार्च को समाप्त हो रही है। दिल्ली के जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सतेंद्र जैन ने दिल्लीवासियों को नए साल पर यह राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया था, जो बुधवार को समाप्त हो रही है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली सरकार के इस निर्णय से लाखों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। इससे पहले, दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के बिल पर मिलने वाली छूट की योजना को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ाया था, इसे फिर बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 

दिल्ली के जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सतेंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली के निवासी कोरोना माहमारी के चलते इस समय बेहद ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में इस स्कीम को कई बार बढ़ाया गया। जल मंत्री सतेंद्र जैन के मुताबिक, अब तक 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है और दिल्ली जल बोर्ड को राजस्व के रूप में 600 करोड़ रुपये की आय हुई है। यह चौथा मौका है, जब दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को इस छूट का फायदा उठाने के लिए मौका दिया है, ताकि वो दिल्ली जल बोर्ड के वैध उपभोक्ता बन सकें।

इस योजना से उन सभी उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जिनके बिल 31 मार्च 2019 तक बकाया हैं। इस योजना के तहत सभी घरेलू और कमर्शियल ग्राहकों को लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, बिल की मूल राशि पर दी जा रही छूट हाउस टैक्स के लिए म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की बनाई गई कॉलोनी की श्रेणी पर निर्भर करेगा।

आप महिला पार्षद ने दी सदन में आत्मदाह की धमकी

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी की पार्षद गुड्डी देवी ने जमकर हंगामा किया। आप पार्षद गुड्डी देवी ने महापौर के आसन पास आकर आत्मदाह की चेतावनी दी।

गुड्डी देवी ने दावा किया कि उनके हाथ में जो बोतल है उसमें मिट्टी का तेल है। अगर सदन में उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह आग लगा लेंगी। दरअसल, उनका कहना था कि उनके वार्ड से 13 सफाई कर्मचारियों को बिना उनकी जानकारी के हटा दिया गया है। उन्हें वापस फिर से काम पर रखा जाए। 

महापौर ने आम आदमी पार्टी के अन्य पार्षदों की मदद से गुड्डी देवी को शांत कराया। बेशक मामला शांत हो गया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कोई पार्षद कैसे मिट्टी का तेल लेकर सदन में आ गया। सदन में आने से पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई।