Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1003

दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाई सख्ती, बिना मास्क वालों के काटे चालान

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसके चलते दिल्ली मेट्रो ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब स्टेशन के बाहर भी यात्रियों के बीच एक मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

आपको बता दें कि कोरोना की बढ़ती रफतार को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो भी सख्त हो गई है। वहीं डीएमआरसी के कार्यकारी निर्देशकअनुज दयाल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करते समय कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केस लगातार बढ़ रहे हैं इसीलिए उचित दूरी बनाए रखना अनिवार्य है। DMRC का साफ कहना है कि अगर लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं तो हो सकता है कि स्टेशनों के एंट्रेंस भी बंद करने पड़ें। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्ते ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मास्क ठीक से नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर करीब 300 यात्रियों का चालान किया है।

डीएमआरसी के ट्वीट में कहा गया, ‘हमारे यात्रा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्ते ने 24 मार्च 2021 को मास्क ठीक से नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर 318 यात्रियों का चालान किया। कृपया कर हम सभी नियमों का पालन करें एवं औरों को भी ऐसा करने की सलाह दें।‘  

कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में शमिल हुए डॉ. अखिलेश कौशिक

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर। आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनवों की तैयारीओं को लेकर सतर्क है इसी क्रम में मोती नगर विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर विधायक शिवचरण गोयल के नेतृत्व में डा. अखिलेश कौशिक (सचिव जिला करोल बाग ) कांग्रेस छोड़ अपने सभी समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन  थामा।

जिसमे विधायक गोयल ने अखिलेश कौशिक को टोपी व पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। साथ ही आम आदमी पार्टी जिला करोल बाग़ व मोती नगर विधानसभा के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे।  जिसमे गोयल ने सभी को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाँ की लगातार आम आदमी पार्टी का करवा बढ़ता जा रहा है। आज दिल्ली मॉडल का डंका पुरे विश्व में गूँज रहा है। 

डा.अखिलेश कौशिक ने बताया की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधायक गोयल के सरल स्वभाव व जनता के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभवित होकर इस ईमानदार पार्टी से जुड़ रहा हूँ। गोयल ने आगे कहा कि  एक ओर जहाँ केंद्र की बीजेपी सरकार देश के अन्नदाताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, काले कानून को लागू करने पे तुली हुई है, आने वाले समय में देश को चंद पूंजीपतियों के हाथों में बेचने की साजिश रची जा रहे है। आज एक दिन पहले दिल्ली संसोधन एनसीटी बिल लाकर बीजेपी ने एलजी को बॉस बना दिया है। एक चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री की शक्तियों को कम कर के बीजेपी की केंद्र की सरकार ने संविधान का अपमान किया।  देश की जनता इन्हे कभी भी माफ़ नहीं करेगी।  कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्त्ता मुजूद थे।  

Delhi -केंद सरकार द्वारा राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना रोकना जनता  के पेट पर लात मारने जैसा है :- अनिल भारती

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई दिल्ली, 21, मार्च! राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता अनिल भारती ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार  दिल्ली में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना पर केवल नाम को लेकर अडंगा लगाये जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस योजना को केवल इसलिए रोक देना ठीक नहीं है यह दिल्ली सरकार की योजना के नाम पर है। लोगों के घर तक राशन पहुंचे इससे अच्छी बात कुछ हो नहीं सकती। केंद्र सरकार को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। अनिल भारती ने कहा की इस योजना को रोकता दिल्ली की जनता के पेट पर लात मारने जैसा होगा। केंद्र सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस लेकर दिल्ली की जनता को राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना को चालू करवाना चाहिए।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बढियां काम कर रहे हैं उन्हें मौका देना चाहिए।राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना पर रोक लगाकर केंद सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।ऐसा करने से भाजपा की बहुत किरकिरी होगी। भारती ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि विधानसभा और निगम उपचुनाव में भाजपा की हार का बदला केंद्र  दिल्ली से ले रहा है यह अनुचित है और राज्य की घर-घर राशन पहुंचाने की योजना का समर्थन केंद्र सरकार को करना चाहिए चाहे यह योजना किसी के नाम से क्यों ना कार्यान्वित हो. भारती ने कहा कि केंद्र को अपने निर्णय पर फिर विचार करना चाहिए और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हित का काम करना चाहिए.

दिल्ली में कितना था ‘भारत बंद’ का असर ?

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। चार महीने और 11 दौर की बातचीत के बाद भी न सरकार मान रही है और न किसान। कृषि कानूनों को रद्द कराने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद किया था, नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ओर से किए गए भारत बंद का असर राजधानी में देखने को नहीं मिला। प्रमुख बाजारों से लेकर मार्ग खुले रहे व दिल्ली की रफ्तार नहीं थमी।

नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद शक्रवार सुबह 6 बजे से शुरु हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। बता दें कि इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में लोगो से दुकाने, बाजार, परिवाहन और दूसरे सर्वजनिक स्थानों को बंद रखने की अपील की थी जिसका असर ज़मीनी तौर पर दिल्ली में देखने नहीं मिला।

किसान नेताओं ने कहा है की भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की गई साथ ही साथ किसी तरह से शांति व्यवस्था भी नहीं बिगड़ने दी गई। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए शुक्रवार सुबह से दिल्ली के प्रमुख बाजारों से लेकर मार्गों पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात रहा। हालांकि, किसान मोर्चा का कहना है कि विभिन्न छात्र संगठन, किसान संगठन व बार एसोसिएशन समेत राज्यों के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भारत बंद को सफल बनाया इसके लिए संगठनों के नेता खुद भी नजर रखी। एसे में भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर रही।

फरीदाबाद में भूर्ण हत्या को लेकर रखा गया सेमिनार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के अरावली गोल्फ क्लब में जहाँ पर आज एक सेमीनार का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले की आशा वर्करों को फरीदाबाद सिविल अस्पताल बादशाह खान ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सतीश आर्य और सीनियर डॉक्टर हरजिंदर ने आशा वर्करों को संबोधित करते हुए भूर्ण हत्या की कैसे रोकथाम करें की जानकारी दी।

इस मौके पर डॉकटर सतीश आर्य और डॉकटर हरजिंदर ने बताया की फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग लगातार हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक सिद्ध करने के  लिए भरसक प्रयास कर रही है जिसे लेकर उनकी टीम लगातार जिले ले आलावा अलग अलग राज्यों में छापेमारी करके दोषियों के खिलाफ समय समय पर कारवाही करती रहती है।

उन्होंने बताया की फरीदाबाद जिले में 1200 आशा वर्कर्स है जिन्हें इसके बारे में सेमिनार के माधयम से जानकारी दी जा रही है।