Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1004

दिवंगत इरफान खान को मेमोरियम सेगमेंट में मिला सम्मान, फैंस हुए नाराज

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। हाल ही में 32वें प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्ड अनाउंस किए गए। जिसमें बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान को मेमोरियम सेगमेंट में सम्मानित किया गया, लेकिन स्टेज पर जो हुआ उससे फैंस में काफी नाराज़गी है।

दिवंगत अभिनेता इरफान खान को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्डस के मेमोरियम सेगमेंट में सम्मानित किया गया। हालांकि ये भी बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार सेरेमनी के दौरान इरफान खान का नाम गलत पढ़ा गया जिससे सोशल मीडिया में नाराज़गी देखने को मिली।

गौरतलब है कि इरफान खान वैसे तो बॉलीवुड अभिनेता थे, लेकिन उन्होंने हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया था और वहां अपनी खास पहचान बनाई थी। उनकी अंग्रेजी फिल्मों में ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ , ‘जुरासिक वर्ल्ड’ और ‘पजल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही भारत की ओर से इरफान की दो फिल्में ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘द लंच बॉक्स’ ऑस्कर में भी जा चुकी हैं। आपको बता दें उनका निधन पिछले साल 29 अप्रैल को कोलोन इन्फेक्शन से हुआ था।

रानी बाग़ मे लगा पहला कम्युनिटी पावर सिस्टम

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

रानी बाग़।। पिछले कुछ वर्षो से दिल्ली मे पावर कट की समस्या दिल्ली वालों को नहीं झेलनी पड़ रही है, लोगो को पर्याप्त बिजली मिल रही है, दाम भी आधे लग रहे है. ऐसे मे दिल्ली सरकार विकल्पों पर भी पूरा ध्यान दे रही है। दिल्ली के रानी बाग़ को देश का पहला ग्रिड कनेक्टेड कम्युनिटी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम मिला है, जो बिजली को स्टोर करेगा और पावर कट के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा।


दिल्ली टाटा पावर सीईओ गणेश श्री निवासन ने बताया की यह एक तरह का कम्युनिटी पावर बैंक है जैसे हम मोबाइल के साथ पावर बैंक का इस्तेमाल करते है ऐसे ही यह कम्युनिटी के लिए पावर बैंक की तरह है, आपातकाल संस्थाएं जैसे अस्पताल, फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन आदि मे पावर कट की समस्या अब नहीं आएगी।


इसके साथ ही गणेश श्री निवासन ने बताया की यह एक पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुरू किया गया है, हम अभी अध्ययन करेंगे और सफल रहने पर और भी कम्युनिटी प्रोजेक्ट शुरू करेंगे.
कार्यक्रम मे दिल्ली ऊर्जा मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद रहे, जैन ने कहा की दिल्ली सरकार दिल्ली मे बिना पावर कट के बिजली दे रही है लेकिन इमरजेंसी के लिए हमको और तैयार होना पड़ेगा, सोलर सिस्टम से लेकर इलेक्ट्रिकल वाहनों को दिल्ली सरकार प्रोत्साहित कर रही है, टाटा पावर का यह पायलट प्रोजेक्ट सरहानीय है अभी कॉस्ट कटिंग पर ध्यान देना होगा और अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो और भी जगह ऐसे प्रोजेक्ट देखने को मिलेंगे।


टाटा पावर के साथ नेक्सचार्ज, एक्साइड, लेकलांचे जैसे प्रसिद्ध कंपनियों ने मिल कर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया है.टाटा पावर का यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो रानी बाग़ की जनता को कभी अंधेरा देखने की नौबत नहीं आएगी साथ ही यह उस वक्त चार्ज किया जा सकता है जिस वक्त बिजली के दाम अधिक है और दाम कम होने पर उपयोग किया जा सकता है.

ग्रेटर कैलाश-1में लगी भयंकर आग, मची हड़कंप

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों के लिए यहां सबसे बड़ा टास्क था एक परिवार के तीन सदस्यों को एक जलते हुए मकान से बाहर लाना।

यह बेहद चुनौतीपूर्ण इसलिए था क्योंकि मकान के सभी फ्लोर पर बालकनी में लोहे की ग्रिल लगाई गई थी, जिसके चलते किसी को भी बालकनी से बचाना काफी मुश्किल था। लेकिन दमकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 6.55 बजे घर की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। पुलिस उपायुक अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘अमित सुधाकर , उसकी पत्नी शालिनी और मां सुधा तीसरी मंजिल की बालकनी में फंसी हुई थीं, जो लोहे की ग्रिल से बंद थी।

दमकर्मी सावधानी से ऊपर चढ़े और ग्रिल काटकर फिर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तीसरी मंजिल तक फैल गई। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और दमकल विभाग के कर्मियों की मदद से लोगों को बचा लिया गया।

कोरोना की नई लहर के चपेट में आए ‘परेश रावल’

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, यही कारण है कि बॉलीवुड के नामचीन सिलेब्रिटीज़ भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड के बाबू भैया यानी परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी परेश रावल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि पिछले 10 दिनों में जो भी लोग उनके टच में आए हैं, वे सभी अपना कोविड टेस्ट करवाएं। परेश रावल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “दुर्भाग्य से मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। बीते 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया अपना कोविड टेस्ट करवा लें।

परेश के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, इसके साथ ही वो अभिनेता को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी हिदायत दे रहे हैं। आपको बता दें कि वैक्सीन लगने के बाद भी परेश रावल कोरोना से संक्रमित हुए है। उन्होंने 9 मार्च को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था।