Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1006

जहांगीरपुरी में चोरों ने दिया बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में इन दिनों लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरी और लूट जैसी वारदात होनी तो मानो आम बात हो चुकी है। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीते कुछ दिन पहले ही चोरों ने एक घर पर धावा बोला और करीब दस लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौका ए वारदात से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी एक तरफ पुलिस अपनी जांच कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ परिवार भी आसपास के लोगों से पूछताछ करने में लगा हुआ था तभी परिवार को घर से कुछ दूरी पर कार खड़ी हुई दिखाई दी जिस कार में चोर वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे जिसके बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया।

जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और जिस घर के आगे खड़ी हुई थी उनसे भी पूछताछ की गई। मालूम हुआ कि इस कार का कोई भी मालिक नहीं है यानी यह साफ है कि चोर कार से आए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद कार घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए।

क्या आपको भी नींद नहीं आती, तो कही आप ‘साइलेंट किलर’ के शिकार तो नहीं….

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। हाई ब्लड प्रेशर का दूसरा नाम हाइपरटेंशन है। इसके अलावा इसे ‘साइलेंट किलर’ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है और दबाव में इस वृद्धि के कारण हृदय को धमनियों में रक्त के प्रवाह को बनाए रखने के लिए सामान्य से अधिक काम करने की आवश्यकता होती है। हाइपरटेंशन के कारण हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

हाइपरटेंशन के लक्षण –

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, उच्च रक्तचाप में आमतौर पर कोई चेतावनी के संकेत या लक्षण नहीं होते हैं और कई लोगों को पता भी नहीं होता है कि उन्हें यह समस्या है। आपके रक्तचाप को मापने का एकमात्र तरीका यह जानना है कि क्या आपको उच्च रक्तचाप है या नही। हालांकि, विशेषज्ञ कुछ सामान्य लक्षण सुझाते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सिर दर्द
  • सिर चकराना 
  • नींद न आना 
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना 
  • सीने में दर्द 
  • सांस लेने में तकलीफ होना 
  • आंखों से धुंधला दिखना 

हाइपरटेंशन के खतरे –

उच्च रक्तचाप कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। सीडीसी के अनुसार, उच्च रक्तचाप हृदय रोगों (दिल का दौरा, दिल की विफलता और स्ट्रोक) को जन्म दे सकता है। इसके अलावा यह मस्तिष्क और किडनी से संबंधित समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप डॉक्टर की सलाह लें और अपने आहार में सुधार करें।

‘भारत बंद’ का कितान है दिल्ली में असर ?

नई दिल्ली।। 26 मार्च यानी शुक्रवार को किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने जा रहे हैं. इस मौके पर किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसान संगठनों नें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सबकुछ बंद रखने का ऐलान किया है,और साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है।

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। ये आंदोलन 28 नवंबर को शुरू हुआ था, ऐसे में 26 मार्च को इसके 120 दिन पूरे हो जाएंगे। जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसान संगठन इस बंद के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। साथ ही नए कृषि कानून और सरकार का पुतला जलाएंगे।

एस के एम ने कहा, ‘‘हम किसानों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे तीनों कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानूनी अधिकार के लिए अपना संघर्ष तेज करे. साथ ही ये भी कहा है कि, कृषि कानूनों के खिलाफ ‘किसान महापंचायतों’ को मिले अभूतपूर्व समर्थन से स्पष्ट है कि 26 मार्च को प्रस्तावित ‘भारत बंद’ सफल रहेगा और आपात सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं उस दिन सुबह छह से शाम छह बजे तक निलंबित रहेंगी।

दिल्ली – वैक्सीनेसन क्राइटरिया में हुआ बड़ा बदलाव

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। केंद्र सरकार के आदेश के बाद दिल्ली सहित पूरे देश में वैक्सीनेशन क्राइटेरिया में बड़ा बदलाव हो गया है जिसके तहत अब 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, यानी आप बीमार हों या फिट वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

आपको बता दें कि अब तक चार प्रकार के क्राइटेरिया के तहत वैक्सीन दी जाती थी जिसे अब तीन क्राइटेरिया तक सीमित कर दिया गया है। दो क्राइटेरिया में उम्र कोई बाधा नहीं है, जिसमें हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। अब तीसरे जिसमें 60 साल से ऊपर सभी थे और चौथे 45 से 59 साल के बीच बीमार वाले लोग थे। इन दोनों क्राइटेरिया को अब मिला दिया गया है यानी बीमार हों या फिट, 45 साल से ऊपर के सभी लोग अपना वैक्सीनेशन करा सकेंगे। साथ ही केंद्र के इस आदेश के बाद अब बीमार लोगों को वैक्सीन लेने से पहले सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी नहीं होगा।

इस पर मंत्री प्रकाश जावेड़र ने कहा है कि वैज्ञानिको के अनुसार पहले वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 6 हफ्ते के बीच दी जाती थी, लेकिन अब इसे 4 से 8 हफ्ते के बीच लेने की सलाह दी है, ताकि बेहतर फायदा हो। आपको बता दें कि यह केवल कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए है। भारत में दी जा रही दूसरी वैक्सीन कोवैक्सीन की दूसरी डोज अभी भी 4 से 6 हफ्ते के बीच ही देने की सलाह है।

LOCKDOWN को पूरा हुआ एक साल, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ?

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। एक साल पहले आज ही के दिन यानी 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने लॉकडाउन की एनिवर्सरी पर अपनी क्या राय रखी है.

अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने लॉकडाउन की एनिवर्सरी पर अपनी राय रखी है. मंत्री जैन ने कहा कि आज से ठीक 1 साल पहले 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. गुरुवार को लॉकडाउन कि पहली एनिवर्सरी है. जब देशभर में कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ तो एक्सपर्ट का कहना था कि इसका 14 दिन का साइकिल होता है. अगर 21 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया जाए तो वायरस का प्रसार थम जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर लॉकडाउन लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी जो उम्मीद की जा रही थी वह पूरी नहीं हुई और कोरोना वायरस बढ़ता गया. यह वायरस कैसे व्यवहार करेगा इसके बारे में कहना मुश्किल है।

उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन से एक चीज सीखने के लिए मिली कि कोरोना से बचना है तो मास्क बेहद जरूरी है। सतेंद्र जैन ने आगे कहा, ‘एक बार फिर दिल्ली में कोरोना वायरस बढ़ने लगे हैं और हम लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं कि मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। मंत्री जैन ने कहां की पिछले दो-तीन महीने में दिल्ली में काफी अच्छी स्थिति रही, लेकिन पिछले 10 15 दिन से फिर से चिंता बढ़ने लगी है. लोगों को कहीं ना कहीं लगने लगा है कि कोविड-19 खत्म हो गया, लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है. उन्‍होंने आगे कहा कि कोराना का वायरस वापस आ रहा है. ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है, मास्क का इस्तेमाल करें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।