Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1007

फरीदाबाद में 95 साल के बुजुर्ग के देहांत के बाद समाजसेवियों ने करा अंतिम संस्कार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। एक कहावत बहुत मशहूर है किसी ने कहा है जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है। यह कहावत एनआईटी फरीदाबाद मैं पिछले 40 वर्षों से रह रहे एक 95 वर्षीय बुजुर्ग के देहांत के बाद सटीक साबित होती नजर आई।बता दें कि एनआईटी फरीदाबाद के सेक्टर 25 इलाके में लगभग 40 वर्षों से झुग्गी बना कर जीवन यापन कर रहे लगभग 95 वर्षीय एक बुजुर्ग की आज अचानक मौत हो गई।

बुजुर्गों आंखों से भी नहीं दिखाई देता था जैसे तैसे वह अपने जीवन के अंतिम क्षणों को को काट रहे थे की उनकी अचानक मौत के बाद आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस बुजुर्ग बाबा का इस दुनिया में कोई नहीं था वह अकेले थे अकेले होने के चलते अब उनके अंतिम संस्कार में भी बाधा आ रही थी। लोग एक दूसरे की ओर देख रहे थे कि तभी इसकी सूचना मीडिया को लगी मीडिया ने इसकी जानकारी कुछ समाजसेवियों से सांझा की जिसके बाद एक नहीं सैकड़ों समाजसेवी इस लावारिस बुजुर्ग के वारिस बनकर सामने आए और लावारिस बुजुर्ग का विधिवत रूप से ढोल नगाड़े बजाकर अंतिम संस्कार कराया गया।

तस्वीरें एनआईटी फरीदाबाद के सेक्टर 25 की है जिसमें आप देख सकते हैं किस प्रकार से लावारिस बुजुर्ग का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।  यह वही बुजुर्ग है जो एनआईटी फरीदाबाद के सेक्टर 25 में पिछले 40 वर्षों से झुग्गी बनाकर रह रहे थे कुछ दिन पहले किसी सरारती तत्व ने इनकी झुग्गी में भी आग लगा दी थी जिसमे इनका सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया था जिसके बाद से जैसे तैसे ही इनका गुजर बसर चल रहा था ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा पीछे से उत्तर प्रदेश के किसी जिले के रहने वाले थे  उन्होंने बताया कि इनका इस दुनिया में कोई नहीं था यहीं रहकर यह अपना जीवन यापन कर रहे थे इन्हें आंखों से भी नहीं दिखाई देता था बस किसी तरह से यह अपने अंतिम पलों को  काट रहे थे कि आज उनकी मौत के बाद जब उनकी अंतिम संस्कार में बाधा आ रही थी तब ऐसे में मीडिया की सूचना के बाद समाजसेवी शिवा दहिया ( जो पिछले लंबे समय से गौ सेवा के कार्य में जुटे हैं यह वही शिवा दहिया है जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की थी)  ,व उनके सहयोगी समाजसेवी संदीप और वार्ड नंबर 1 के पूर्व पार्षद जगन डागर ने  इनके अंतिम संस्कार में तन मन और धन से सहयोग करते हुए भाग लिया और जिस प्रकार कोई अपने बुजुर्गों का इस दुनिया से जाने के बाद अंतिम संस्कार कराता है उसी प्रकार ढोल नगाड़ा बजाते हुए विधिवत रूप से इस लावारिस बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया।

शिवा दहिया और उनकी टीम अब इस बाबा को अस्थियों को भी हरिद्वार ले जाकर विधिवत रूप से गंगा जी में प्रवाह करेंगे। इस मौके पर शिव दहिया और संदीप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपने बुजुर्गों को यह लावारिस हालत में नहीं छोड़ना चाहिए उन्हें अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। 

बाहरी दिल्ली -राजनाथ सिंह ने दिल्ली बीजेपी को लगाई लताड़ , कहा “दिल्ली में घूमते हुए शर्म आती है”  

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

बाहरी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली बीजेपी के नेता जनता से नजरें नहीं मिला पा रहे है और शीर्ष बीजेपी नेताओं को पत्रकारों के सवाल शर्मिन्दा कर रहे है। दिल्ली बीजेपी से शीर्ष नेता कितने नाराज है यह बाहरी दिल्ली में दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक खुलकर सामने आया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेताओं में शुमार राजनाथ सिंह ने  खूब खरी-खोटी सुनते हुए शर्मिंदा किया और एक साल बाद होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर चेतावनी भी दी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए होर्डिंग पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा की उन्हें दिल्ली में घूमते हुए “बीजेपी -0” देखकर शर्म आती है।

राजनाथ सिंह ने स्थानीय बीजेपी नेताओं को शर्मिन्दा करते हुए कहा कि वे पोस्टर की राजनीति से बाहर निकालें। राजनाथ का इशारा बाहरी दिल्ली में स्थानीय नेताओं के पोस्टर की और भी था। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद हंसराज हंस और जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कहा की दिल्ली बीजेपी एक तरफ जहाँ झूठ की राजनीति का जवाब नहीं दे पा रही है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को भी जनता तक नहीं पहुंचा पा रही है।

अपने सम्बोधन में राजनाथ सिंह ने स्थानीय बीजेपी नेताओं को जमकर आईना दिखाया। राजनाथ सिंह ने जो कहा उसे सुन लगता है उन्हें निगम चुनाव के दौरान का माहौल सब पता है। यह सही है की बीजेपी नेताओं की सक्रियता प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में ज्यादा नजर आती थी। सब मीटिंग-मीटिंग खेल रहे थे। चुनाव प्रभारी और जिला अध्यक्ष एक दूसरे पर दोषरोपहण कर रहे है। रोहिणी सी वार्ड में बीजेपी जिला के गढ़ सेक्टर 24 में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी यहाँ से निगम पार्षद भी रहे है और यही उनकी कर्म भूमि भी है। इस वार्ड में ने रिंकिया केक पापा ( मनोज तिवारी)  चले और ने टोटे-टोटे ( हंसराज हंस ). जनता पर स्थानीय नेताओं का चेहरा चला और ना ही बड़े नेताओं के आगमन का ही असर हुआ।  इसी तरह शालीमार बाग वार्ड में बीजेपी बीजेपी अपनी ही सीट बुरी तरह हार गयी। यहाँ जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया फ़ैल हो गए। बीजेपी चुनाव कार्यालय में बैठकर ही मीटिंग कर योजना बनती दिखी। स्थानीय नेता बड़े नेताओं की नजर के सामने अपना चेहरा दिखाकर नंबर बनाते नजर आये। लेकिन जब परिणाम आया तो सभी नजरें चुराते नजर आये। बीजेपी नगर निगम उपचुनाव की पांच सीटों में एक भी सीट नहीं जीत पायी। 

बीजेपी के शीर्ष नेताओं को दिल्ली का इलाज समझ नहीं आ रहा है। भगवान श्री रामचंद्र को 14 वर्ष का वनवास हुआ था लेकिन दिल्ली बीजेपी 28 साल से सत्ता वापसी का सपना देख रही है। अब 15 साल से लगातार नगर निगम में राज कर रही बीजेपी को आम आदमी पार्टी कड़ी चुनौती दे रही है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में करारी हार के बाद अब बीजेपी को आगामी वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव की चिंता सता रही है। यदि निगम चुनाव मैं हार का सामना करना पड़ा तो बीजेपी के लिए यह बेहद चिंताजनक नहीं बल्कि शर्मनाक स्थिति होगी। 

दरअसल बीजेपी  ने दिल्ली में सत्ता वापसी की उम्मीद विधान सभा चुनाव में हो छोड़ दी थी। बीजेपी हाईकामन यह मान चुका है की दिल्ली में बीजेपी की स्थिति इससे ज्यादा ख़राब नहीं हो सकती। बीजेपी ने कई प्रयोग किये। विगत नगर निगम चुनाव में सभी निगम पार्षदों के टिकट काट दिए और नए चेहरे नयी उड़ान का नाम देकर नए लोगों को टिकट दे दिए । जनता ने इसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बदलाव को मान फिर से मौक़ा दिया। लेकिन वह जीत इतनी बम्पर नहीं हो सकी जितनी बीजेपी उम्मीद कर रही थी। बीजेपी दिल्ली प्रदेश में भी पुराने नेताओं को दूर कर नए नेताओं को आगे लगाया गया। इससे बीजेपी के पुराने नेताओं में अंदर खाते नाराजगी हो गयी। बीजेपी का यह प्रयोग भी उलटा पड़ गया।

विगत दिल्ली विधान सभा चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह ने पूरा जोर लगा दिया बावजूद इसके बीजेपी दिल्ली में केजरीवाल लहार को रोकने में कामयाब नहीं हो सकी।  इसके बाद तो जैसे बीजेपी ने मान ही लिया की दिल्ली उनके पास रहे या न रहे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिल्ली को एलजी चला सकतें है। लेकिन बीजेपी को दिक्कत तब होने लगी जब देश के अन्य राज्यों में हो रहे चुनावों के दौरान दिल्ली में करारी हार पर सवाल उठाने शुरू हो गए। दिल्ली में लगातार हार पर बीजेपी के शीर्ष नेता शर्मिन्दा हो जाते है और लीपा पोती वाली सफाई देने की कोशिश करती नजर आती है। दिल्ली बीजेपी के आत्ममंथन के बाद भी हालत कुछ ठीक होंगे खुद बीजेपी नेताओं को इसकी उम्मीद नहीं है।

खजूरी खास में जबरन पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाता युवक, वीडियो वायरल…..

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। कानून को हाथ में लेना आज कल आम बात हो गई है, उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक को बेरहमी से पीटने और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक को बेरहमी से पीटने और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल किया गया है जिसमें लिखा गया है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों का आरोपी जानबूझकर दूसरे समुदाय के युवक को पीट रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर बुधवार को खजूरी खास थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस वीडियो बनाने वाले आरोपी दीपक बेंसला की तलाश कर रही है।

डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पता चला कि घटना खजूरी खास इलाके की है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। वह गड़ी-मेंडू गांव का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि अजय उतर पूर्वी दिल्ली में दंगों में शामिल रहा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। पूछताछ में अजय ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से उसके डेयरी में घुसा था। इसी वजह से उसकी पिटाई की थी। उसका साथी दीपक ने वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। वहीं जिस युवक की पिटाई कर रहा था, उस पर हत्या और लूटपाट के कई मामलों दर्ज हैं।

DMRC ने अपने यात्रियों को दी एक नई सौगात

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली मेट्रो लगातार अपने लाखों मेट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाओं का ऐलान करता रहता है। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने अपने लाखों यात्रियों की समस्या को देखते हुए कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद दोबारा टोकन सेवा की शुरुआत की है।

दिल्ली मेट्रो अधिकारियों की मानें तो इस सुविधा का लाभ ऐसे लोग जरूर उठाएंगे जो मेट्रो का स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने में खुद को सक्षम नहीं पाते हैं। बता दें कि डीएमआरसी की ओर से कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालातों के चलते पिछले साल मार्च के अंतिम सप्ताह में मेट्रो सेवा भी बंद कर दी गई थी। 7 सितंबर से दोबारा मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन टोकन की जगह स्मार्टकार्ड वालों को ही यात्रा की इजाजत दी गई। ऐसे में अब फिर से डीएमआरसी ने बिना कोई घोषणा कि एक बार फिर से टोकन की बिक्री शुरू कर दी है। ऐसे में उन यात्रियों के लिए राहत की बात है, जो मेट्रो का स्मार्ट कार्ड खरीदने में रुचि नहीं रखते हैं। 

वही इस बात से यात्री काफि खुश है। उनका मानना है की टोकन सिस्टम, कार्ड के मुताबिक ज्यादा सही है। डीएमआरसी ने भले ही टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है, लेकिन मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। दोनों ही नियमों को तोड़ने पर 200 रुपये का फाइन भरना होगा। मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश करने पर 2 गज की दूरी बरकरार रखनी होगी।

फरीदाबाद में शहीद पैरा कमांडो संदीप की मूर्ति का किया गया अनावरण

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। 23 मार्च 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए पैरा कमांडो शहीद संदीप का उनके पैतृक गांव अटाली में शहीद संदीप की मूर्ति का अनावरण हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल और पृथला के विधायक नैनपाल रावत ने द्वारा किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आसपास के इलाके की सरदारों ने शहीद संदीप की याद में हवन में आहूति डालकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।।

दिखाई दे रहा यह नजारा है पृथला के गांव अटाली का जहां पर पुलवामा में शहीद हुए संदीप सिंह काली रमन की याद में एक हवन का आयोजन किया गया है और साथ ही उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया गया है इस मौके पर पुलवामा में हुए ऑपरेशन के दौरान पैरा कमांडो की टीम भी यहां मौके पर मौजूद रहीं शहीद संदीप सिंह ने पुलवामा में हमले के दौरान जहां दो आतंकवादियों को मार गिराया था तो वही अपने साथी की जान बचाते हुए देश के लिए अपनी शहादत दे दी थी। जिस सिपाही की उन्होंने जान बचाई थी आज वह भी कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि बहुत जल्दी गांव अटाली के खेल स्टेडियम को आधुनिक तरीके से निर्माण किया जाएगा वही उद्योग मंत्री ने बताया कि शहीद संदीप के परिवार की जो मांग थी वह लगभग पूरी कर दी गई है और जो बाकी रह गई है उनको भी सरकार जल्द ही पूरा कर देगी।


नयन पाल रावत ने बताया कि पुलवामा हमले के दौरान शहीद हुए शहीद संदीप उनकी विधानसभा के अटाली गांव के रहने वाले थे यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है उन्होंने हमारे पृथला विधानसभा का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि जो ग्रामीणों द्वारा शहीद संदीप का सचिव बनाया गया है वह वाकई तारीफ के काबिल है और जल्द ही गांव के स्टेडियम को आधुनिक तरीके से निर्माण किया जाएगा और इस स्टेडियम का नाम शहीद संदीप के नाम पर रखा जाएगा ताकि जो गांव के युवा हैं वह इससे प्रेरित होकर देशभक्ति की भावना को बढ़ाये।