Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1008

शराब पीने को लेकर क्या है दिल्ली सरकार के नियम ?

जूही तोमर, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली में शराब की दुकानों और शराब पिने की उम्र को लेकर केजरीवाल सरकार ने कड़े नियम तय किए है।

दिल्ली में अब नही चलाएगी सरकार ,शराब की दुकानें । बता दे की शराब के लिए अब सरकार ने लोगो के लिए नए नियम तय किए हैं। केजरीवाल सरकार ने शराब पीने की उम्र घटाकर 21 साल की है तो दूसरी ओर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि अब दिल्ली में शराब की दुकानें सरकार नहीं चलाएगी।

उन्होंने ये भी बताया कि  दिल्ली में शराब की स्मग्लिंग रोक कर एक्साइज रेवेन्यू में 20 फीसदी की बढ़त होगी। शराब की दुकान चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यूपी और मध्य प्रदेश की तरह अब दिल्ली में भी शराब पीने की कानूनी उम्र 21 साल तय कर दि गई है। 21 साल से कम उम्र के युवकों की आईडी की जांच अनिवार्य होगी। नकली दारू को खत्म करने के लिए दिल्ली में भारत का सबसे पहला इंटरनेशनल स्तर की  चेकिंग लैब भी बनेगा।

कंगना रनौत की नई फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

नई दिल्ली।। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म दिवंगत राजनेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जिंदगी पर बनी है। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म थलाइवी का ट्रेलर काफी दमदार है और इसमें कंगना बिल्कुल जयललिता जैसी दिख रही हैं।तीन मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में जयललिता के एक्ट्रेस बनने से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाने तक की एक झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में जो डायलॉग्स में हैं वो काफी दमदार हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।आपको बता दें कि कंगना ने जयललिता के किरदार को जीवंत करने के लिए करीब 20 किलो वजन बढाया था। कंगना का ये बॉडीट्रांसफॉर्मेशन काफी सुर्खियों में भी रहा।ट्रेलर में ये दिखाया गया है कि एक्टिंग से राजनीति तक के सफर में जयललिता को किन हालातों से गुजरना पड़ा।

होली पर दिल्ली वालों को तोहफा, चलेगी स्पेशल ट्रेन

अविशा मिश्रा, संंवाददाता

नई दिल्ली।। भारत के प्रमुख त्योहारों में शुमार रंगों का त्योहार होली आगामी 29मार्च को है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार को अपने परिवार के बीच रहकर ही मनाना चाहता है। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और दिल्ली से उत्तर प्रदेश-बिहार में जाकर अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, भारतीय रेलवे ने होली से पहले दिल्ली से चलकर पूर्वांचल के कई शहरों में जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त करने का एलान किया है। इसके साथ परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे वजह ये है कि बिहार के मुजफ्फरपुर व धरंगधरा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य जारी है, ऐसे में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को संचालन प्रभावित रहेगा। भारतीय रेलवे ने निर्माण कार्य चलने की वजह से भारतीय रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।

होली के दौरान चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 02596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, ये ट्रेन बुधवार यानी 23 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 8 बजे चलेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • इसके बाद वापसी में यह ट्रेन संख्या 02595 गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस22 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात के 8 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 02596/02595 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच हमसफर एक्सप्रेसस्पेशल ट्रेन चलेगी।  

फरीदाबाद के मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीदों की शहादत को किया नमन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। बल्लमगढ़ के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीदी दिवस पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शहीद परिवारों के लिए अनेकों योजनाएं के माध्यम से लाभ देने के लिए हमेशा प्रयासरत है। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता । आज देश की 135 करोड़ जनता देश के उन वीर शहीदों की कुर्बानी के कारण ही अपने आप को सुरक्षित और आजाद महसूस कर रही है। परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि यदि शहीद वीर भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव जैसे युवाओं ने देश के लिए कुर्बानी ना दी होती तो आज हम गुलाम देश के नागरिक होते और खुली हवा में सांस नहीं ले पाते।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ये भी कहां कि अंबाला में भी शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। स्कूल कॉलेजों और सड़कों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं तो वही शहीदों के परिवारों को सरकार आर्थिक मदद के अलावा अन्य प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमेशा शहीद परिवारों के बारे में सोचा है और उन्हें सम्मान देने का काम किया है।

होली हो सकती है आपके लिए इस बार खास़…

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। कुछ ही दिनों में होली का पावन त्‍योहार आने वाला है और आपने भी इसकी तैयारी लगभग शुरू कर दी होगी। भारत में होली का त्‍योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार कोविड की वजह से होली घर पर रह कर ही मनानी पड़ेगी।


ऐसे में घर पर रहकर होली का लुफ्त उठाना खासकर बच्‍चों के लिए काफी मुश्किल होगा क्‍योंकि उन्‍हें इस होली में धमा-चौकड़ी बहुत याद आने वाली है। हालांकि, आप कुछ तरीकों से बच्‍चों की होली को फीका पड़ने से रोक सकती हैं। जी हां, खास होली के लिए दो ऐसी लाजवाब रेसिपीज हैं जो होली के दिन बनाने पर बच्‍चों के दिल को खुश कर देगी।

  1. चॉकलेट गुझिया

होली की सबसे स्‍पेशल मिठाई और व्‍यंजन है गुझिया। इस त्‍योहार पर खासतौर से गुझिया बनाई जाती हैं। इस बार कोरोना की वजह से तो आप शायद बाजार से गुझिया न ला पाएं लेकिन घर में जरूर बना सकते हैं। बच्‍चे नॉर्मल गुझिया खाने से मना कर सकते हैं लेकिन अगर इस पर चॉकलेट डालकर दी जाए तो देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाएगा। आप बच्‍चों के मन को खुश करने के लिए चॉकलेट गुझिया बनाकर उन्हें खिला सकती हैं।

  • मिनी क्रीमी चीज समोसा

भारत में कोई त्‍योहार हो और समोसा न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। हमारे देश में समोसा कई तरीकों से बनाया जाता है और आप इसे बनाने में जितना एक्‍सपेरिमेंट करेंगी, उतना ही ज्‍यादा बच्‍चों को इसे खाने में मजा आएगा। बच्‍चों को चीज बहुत पसंद आती है इसलिए आप चीज समोसा बनाकर उन्हें खिला सकती हैं। होली में घर पर ही बच्‍चों के साथ बैठकर चीज समोसे का आनंद उठाइए।