Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1009

1 अप्रैल को सभी टैक्सी ऑपरेटर करेंगे भूख हड़ताल !

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली में टैक्सी ऑपरेटरों ने पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी, कैब के किराए और पैनिक बटन के नाम पर नौ हजार रुपये की वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा हैं। यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वो लोग 1 अप्रैल को भूख हड़ताल करेंगे।

माता सुंदरी गुद्वारा के पास इकट्ठा होने के बाद सर्वोदय ड्राइवर एसोसिशन ऑफ दिल्ली और दिल्ली टैक्सी दोनों यूनियनों के सदस्यों ने दिल्ली सचिवालय की यात्रा की। हालांकि, पुलिस बैरिकेड्स के पास उन्हें रोक दिया गया। सर्वोदय टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के कमलजीत गिल ने कहा कि कोरोना युग में टैक्सी ऑपरेटर पहले से ही आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से स्थिति और खराब हुई है। गिल ने किराए का विरोध करते हुए कहा कि भुगतान पहले से तय कीमत के अनुसार किया गया था, जिससे मुश्किलें और बढ गई है।

सिटी टैक्सी योजना के तहत कैब एग्रीगेटर कंपनियों को लाने की मांग करते हुए, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने के लिए उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कैब संचालकों ने आरोप लगाया कि पैनिक बटन के नाम पर 9000 रुपये जबरन लिए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को कम,  ड्राइवरों को ज्यादा लूटा जा रहा है। साथ ही इस मामले उन्होनें सीबीआई जांच की मांग भी की हैं।

मनोज तिवारी ने करी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

राकेश चावला, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस वजह से लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली में 800 से अधिक मामले आए और सोमवार को मामलों की संख्या 800 से बढ कर 888 हो गई। जिसमें 7 लोगो की मौत भी हो गई। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए, केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। जिसके चलते उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने जग प्रवेश चंद अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया और लोगो का हाल जाना।

इस बीच मौके पर ADM, SDM और जग प्रवेश चंद अस्पताल के नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष टीकम सिंह यादव और मेडिकल सुप्रिडेंट भी मौजूद रहे। और साथ ही मनोज तिवारी ने लोगो से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब लोग भी जागरूक हो रहे है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोग जग प्रवेश चंद अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है, और साथ दूसरे लोगों को भी वैक्सीन लगाने का हौसला दे रहे है।

दिल्ली की सीमाओं पर किसान मनाएंगे शहीदी दिवस

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसान पिछले 117 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. आज किसान शहीदी दिवस मनाएंगे. इस मौके पर देश के सभी धरनास्थलों के युवा दिल्ली की सीमा पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जहां भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों पर चर्चा की जाएगी.


किसान संगठनो का कहना है की सभी बोर्डर पर आज देश भर से युवाओं का यहां आना होगा। कई सांस्र्कतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें क्रांतीकारी शहीदों के विचारों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फरीदाबाद में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में पत्रकार एकता मंच की तरफ से बड़ी धूम-धाम से मनाया गया होली मिलन समारोह। इस होली मिलन कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा ‘बबली’ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

दिखाई दे रही तस्वीर फरीदाबाद के सेक्टर 16 आशीर्वाद रेस्टोरेंट की है। जहां पर आज पत्रकारिता एकता मंच की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने शिरकत की और साथ ही उन्होंने कहा की होली मिलन समारोह में हमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि यह भाई चारे का प्रतिक है। इस दिन हमें किसी भी जाति भेदभाव से दूर हट कर भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए और यहां पर पहुंचने पर पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली को फूल माला पहनाकर और बुक्का देकर उनका सम्मान  किया।

पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा की हमें होली का त्यौहार कोरोना से सतर्क अभी टली नहीं है  साथ ही ज्यादा से ज्याद प्रकृतिक रंगों का इस होली पर प्रयोग करें।

इम्यून सिस्टम को कैसे बनाया जाए मजबूत…..?

तेजस्विन पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। लेकिन, आपके शरीर की प्रतिरक्षा मजबूत है, तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। खासकर कोरोना काल में इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। डॉक्टर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। साथ ही, कोरोना अवधि में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई शोध किए गए हैं, जिसमें इस पर गहन अध्ययन शामिल हैं। इसी कड़ी में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपने आहार में जरुर शामिल करें।

विटामिन-ए-

यह आंतों और सांस प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा विटामिन-ए आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। गाजर, शकरकंद, ब्रोकली, पालक और पेपरिका विटामिन ए से भरपूर होते हैं।

विटामिन-सी

खट्टे फलों में विटामिन-सी अधिक पाया जाता है। इसके लिए रोजाना अपने आहार में फलों और सब्जियों जैसे नींबू, संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, पालक और ब्रोकोली को शामिल करें। चूंकि विटामिन सी को संग्रहित नही किया जाता है। इसके लिए, विटामिन सी का दैनिक सेवन आवश्यक है। लेकिन, विटामिन-सी सप्लीमेंट बिल्कुल न लें।

विटामिन-ई

इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो संक्रमण के हमले से शरीर की रक्षा करते हैं। विटामिन-ई का उपयोग त्वचा के लिए चिकित्सा क्षेत्र में किया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।