नई दिल्ली।। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में वंचित महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सशस्त्र महिला सहायता नामक एक संस्था ने दिल्ली पुलिस के साथ मिल कर एक मुहिम की शुरुआत की है, आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस और NGO ने एक नेक कार्य का शुभारम्भ किया है। जिसके तहत समाज में वंचित महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिये तैयार किया जायेगा।
शर्मीला गोयल और उनकी पूरी टीम ने अपने एनजीओ EMPOWERED WOMENS ASSOCIATION की शुरुआत कर, महिलाओं के लिए ब्यूटी, टेलरिंग, मधुबनी पेंटिंग्स, ड्राइविंग और इस तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण स्किल्स में महिलाओं को ट्रेन करने का काम सिखाया जायेगा। हाल में ही इंटरनेशनल विमेंस डे पर दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सुवाशीष चौधरी ने इस स्किल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन कर संस्था के काम की सराहना भी की थी।
स्किल ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन के मौके पर जॉइंट सीपी ने EWA की ई-रिक्शा ऑन कॉल मुहिम को भी फ्लैग ऑफ़ किया है, जिसमें महिलाओं द्वारा संचालित ई-रिक्शा महिलाओं के लिये उपलब्ध करायें जाएंगे, और इस इनिशिएटिव को ‘पिंक विंग्स’ का नाम भी दिया जायेंगा। महिलाओं को कला और जीवनयापन से जोड़ने के लिये मधुबनी पेंटिंग और मेहंदी आर्ट की ट्रेनिंग वर्कशॉप को पूरे साल चलाया जायेंगा।
सामाजिक क्षेत्र में शर्मीला गोयल और उनकी टीम विगत कई वर्षों समाज के लिए काम कर रही है। लेकिन अब Empowered Women असोसिएशन ने सशक्त महिलाओं की टीम तैयारी कर ली है अब उन महिलाओं को आगे बढ़ाया जायेंगा, जिन्हें परिस्थितियों के कारण पूरे अवसर नहीं मिल पाते हैं।
दिल्ली पुलिस की तरफ से इस पूरे कार्य में महिलाओं को भरपूर सहयोग मिल रहा है. ट्रेनिंग सेंटर के इनॉगरल फंक्शन में जॉइंट सीपी के साथ-साथ साउथ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, ACP और एसएचओ भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. ट्रेनिंग सेंटर की चारदीवारी के एक हिस्से को ‘नेकी की दीवार’ बनाया गया है। आपको बता दे कि जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई भी व्यक्ति यहाँ अपना योगदान दे सकता है. कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में भी शर्मीला गोयल और उनकी टीम में कई तरह से जरूरतमंदों की मदद की, अब EWA ने वंचित महिलाओं को आगे ,बढ़ाने का जिम्मा उठाया है.. जिसे वह बखूबी निभा भी रहे हैं.
दिल्ली पुलिस और EMPOWERED WOMEN’S ASSOCIATION की इस नेक मुहिम में कोई भी जरूरतमंद जुड़ सकता है और सक्षम व्यक्ति अपना योगदान दे सकते हैं.
दिल्ली। अग्रवाल समाज की सबसे बड़ी और 46 साल पुराणी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए। शुक्रवार 19 मार्च सम्मेलन की नयी कार्यकारणी ने देश भर से आये प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में नयी दिल्ली जनपथ स्थित डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शपथ दिलाई। शपथ में ही सम्मलेन की नयी कार्यकारणी ने अपनी प्राथमिकताएं और संकल्प समाज के सामने रख दिए। इसका सार यही था कि देश और दुनिया के मौजूदा अशांत माहौल को देखते हुए सभी को कलयुग के कलयुग के भगवान महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचना होगा। अशांत विश्व को शांत और समृद्ध बनाने का यही एक मात्र रास्ता है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा अब समय आ गया है की देशभर के अग्रवाल समाज और सभी प्रमुख संस्थाओं को एक मंच पर आकर एकजुट होना होगा। देश के विकास और परोपकार के क्षेत्र में योगदान देने वाला समाज यदि शक्तिशाली होगा तो राष्ट्र का भी चहुमुखी विकास तेज़ी से होगा। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद विजय गोयल, मेरठ के लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मंदसौर से लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, आंध्रप्रदेश के राज्यसभा सांसद टी.जी. वेंकेटेश, उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग उपस्थित हुए और अपने विचारों से सभी का मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण समिति अग्रोहा के संरक्षक एस एस अग्रवाल, अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता, लाल बाग के राजा ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश बिंदल, श्री अग्रसेन फाउंडेशन के संरक्षक ट्रस्टी धर्मपाल सिंगला, अग्रवाल सम्मेलन की अंतर्राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन विनोद गोयल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के महामंत्री जगदीश मित्तल, इंटरनेशनल वैश्य फेडेरशन के पूर्व महामंत्री बाबूराम गुप्ता, बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने विचार रखे।
जिन प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शपथ ली उनमें अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल दिल्ली, विनोद अग्रवाल सूरत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी.एल. गुप्ता दिल्ली, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन दिल्ली, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल रायपुर, सुरेश बंसल सिलीगुड़ी, रामप्रकश गर्ग दिल्ली, राष्ट्रीय उपमहामंत्री बसंत मित्तल रांची, प्रेमचंद मंगल धौलपुर, सी.बी. गोयल पंचकूला, रविंद्र गोयल दिल्ली थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे समाज और सियासत के बड़े नामों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन को इस बात के लिए विशेष रूप से बधाई दी की इतनी बड़ी संस्था के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए है। आज अग्रवाल समाज की छोटी-से छोटी संस्था में बहुत ज्यादा घमसान होता है। लेकिन सम्मलेन के सदस्यों ने जो एकता और सर्व सम्मत्ति दिखाई है वह अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणीय है। इस समारोह में उन लोगों का भी विशेष सम्मान हुआ जिनका योगदान सम्मलेन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्मणा में महत्वपूर्ण योगदान देकर अग्रवाल समाज सम्मान बढ़ाया है। सम्मलेन के महामंत्री गोपाल गोयल ने मंच से उनका परिचय कराया और प्रमुख लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देखर सम्मानित किया।
अखिल भारतीय अगवाल सम्मलेन का अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अगवाल सम्मलेन का अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अपने सम्बोधन में साफ़ किया की अब समाज को सांस्कृतिक और सियासी रूप से भी शक्तिशाली बनाना होगा। दुनिया में 10 करोड़ की संख्या वाला अग्रवाल समाज यदि एकजुट हो जाये तो वह सरकार चला भी सकता है और चलवा भी सकता है। गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि आज अग्रसमाज की सबसे बड़ी प्राथमिकता यही है की महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक नगरी का पुनर्निर्माण हो।
कार्यक्रम में अग्र-भागवत के प्रणेता रामगोपाल बेदिल, अग्र-भगवताचार्य आचार्य नर्बदा शंकर जी, उज्जवल अग्रवाल, श्री अग्रसेन मंगलपाठ के रचियता वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी, अग्र-भागवत प्रचार समिति के चेयरमैन बनवारी लाल नाटिया भी मौजूद रहे। कुछ वक्ताओं ने अग्रभागवत की प्रमाणिकता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा की अब तो यूनिवर्सिटी भी महाराजा अग्रसेन पर हुए शोध पर प्रमाणिकता की मोहर लगा रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है की की हम महाराजा अग्रसेन के वंशज है। लेकिन महाराजा अग्रसेन ने उन्हें को अपना वंश मानना है तो उनके सिद्धांतों पर चलें।
मंत्री सत्येंद्र जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा की अग्रवाल समाज का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पिछले 46 वर्षों से अग्रवाल समाज को संगठित करने एवं महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने व अग्रसेन जी की भूमि अग्रोहा के विकास में निरंतर अग्रसर है। देश के निर्माण एवं विकास में अग्रवाल समाज का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है, शुरू से ही अग्रवाल समाज ने देने का कार्य किया है। मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कार्यक्रम के समापन पर सभी को धन्यवाद् ज्ञापन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनायें देने पुरे देश से भारी संख्या में अग्र-बंधू उपस्थित हुए जिसमें दिल्ली से नत्थूराम जैन, ओमप्रकाश गोयल, मनोज गर्ग, सतीश गुप्ता, सुशील बंसल, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया के साथ युवा टीम, कोटा से हरीश चांदीवाला, पलवल प्रकाश चंद गोयल, चंडीगढ़ से आनंद सिंगला, प्रदीप बंसल, उदयपुर से के.के. गुप्ता, धौलपुर से गिरीश गर्ग, पंजाब से पीके बंसल, करनाल से नरेश बंसल, नागपुर से महेश गोयल, उत्तर प्रदेश से अनिल अग्रवाल, हिसार से विश्वनाथ गोयल, मोहित बंसल, विपिन गोयल, बागपत से अभिमन्यु गुप्ता, हिमाचल से पंकज अग्रवाल, राजस्थान से सम्मति हरकारा, हेमराज जिंदल, शिव गुप्ता, हरियाणा से निपेंद्र संघी, प्रेमचंद गुप्ता, विनोद जैन, रामबाबू आमेरिया, संजय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल आदि अन्य गणमान्य बंधूवर।
रोहिणी। इस वक्त हम भले ही आधुनिक युग में जी रहे हो लेकिन हमारे समाज में आज भी कुछ ऐसी अपंग सोच वाले लोग मौजूद हैं जो तंत्र मंत्र काला जादू और मानव बलि जैसी दकियानूसी अंधविश्वासी बातों पर भरोसा करते हैं ताजा मामला दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला इलाके का है जहां पर किराए पर रहने वाली एक निसंतान महिला ने संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर अपने ही पड़ोस में रहने वाले साढ़े तीन साल के मासूम की बलि दे डाली।अपनी गोद भरने के लिए दूसरी महिला की गोद को सुना कर दिया।
मृतक मासूम के परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार सुबह से ही बच्चा घर से अचानक से गायब हो गया जिसके बाद काफी ढूंढने पर भी वह नहीं मिला तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जो बच्चे को ढूंढ रही थी तभी घर के पीछे की तरफ एक बोरा दिखाई दिया जिसे खोल कर देखा तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के अम्बेडकर अस्पताल में भेज दिया।इस मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने मकान में रह रहे दर्जनों लोगों से पूछताछ की और आसपास के cctv को भी चेक किया जिसमें पता चला कि बच्चा घर से भर गया ही नही है। और जांच करते हुए आखिरकार पुलिस बच्चे की हत्यारी महिला तक पहुंच गई जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला भी इसी बिल्डिंग में रहती है। जिसका नाम पूजा है।
आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया की उसकी शादी को कई साल हो गए हैं और उसे कोई औलाद नही है। इसी वजह से संतान प्राप्ति के लिए वह एक तांत्रिक के कहने पर काली विद्या और तंत्र मंत्र करने लगी और इसके बताए अनुसार ही उसने मौका मिलते ही बीते शनिवार को बच्चे की बलि दे और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे पीछे फेंक दिया। अब मासूम बच्चे की मौत के बाद से उंसके परिजनक का रो रोकर बुरा हाल है।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगो मे गुस्से का माहौल है वहीं आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह जगह लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन इस घटना ने न सिर्फ एक बेकसूर मासूम की जान ले ली है बल्कि एक महिला ने खुद माँ बनने के अंधविश्वास में दूसरी महिला की गोद को सुना कर दिया है। वहीं साफ है कि भले ही हम 21वीं सदी में जी रहे हो लेकिन आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो काले जादू, और तंत्र मंत्र जैसी बकवास और दकियानूसी बातों पर न सिर्फ विश्वास करते हैं बल्कि इन बातों में आकर किसी की जान लेने तक से कोई परहेज नही करते।
नई दिल्ली।। दिल्ली के पश्चिम विहार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद एक छोटी सी कहासुनी दो युवकों की मौत का कारण बन गई।
15- 16 मार्च की रात दो युवक रोहित और घनश्याम एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तब ही उनकी स्कूटी और एक बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक सवार की रोहित और घनश्याम से कहासुनी हो गई, उसके बाद दोनों अपने – अपने रास्ते निकल गए, लेकिन रोहित और घनश्याम ये नहीं जानते थे ये मामला उनकी तरफ से खत्म हुआ है दूसरी तरफ से नहीं बाइक सवार ने स्कूटी का पीछा किया और उन्हें दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर घेर कर उन पर चाकू से करीब 30-40 बार ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। लेकिन दोनों आरोपी ये नहीं जानते थे कि उनका किया उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेल देगा। उन्हें नहीं पता था कि जहां उन्होंने दो निर्दोषों की जान ली वो सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है।
घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक इस मामले में फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक 17 साल का नाबालिक है और दूसरे युवक का नाम प्रदीप है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
नई दिल्ली।। काप सहेड़ा थाना इलाके से जनवरी में 12 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप करने का मामला सामने आया था। बता दें कि लड़की को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने से पहले आरोपियों ने उस पर काफी जुल्म किए जिसमें सिगरेट से जगह जगह जलाने के साथ साथ मारपीट भी की गई ,यहां तक बच्ची को नशीली दवाइयां भी खिलाई गईं। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब बच्ची को रेस्क्यू कराया गया। तो वह पुलिस अधिकारियों से लिपट गई ।
नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों से बात कर उनसे जानकारी जुटाकर उस स्पॉट पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां से बच्ची किडनैप की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो दोनों किडनैपर लड़के-लड़की का खुलासा हो गया, जहां बच्ची को किडनैप करके पहली बार ले जाया गया था। सीसीटीवी से आरोपियों की फुटेज मिलने के बाद पुलिस इनके सोशल मीडिया अकाउंट तक जा पहुंची। वहां से कुछ और जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को मजनूं का टीला से बरामद कर लिया। साथ ही साथ 4 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
बताया जाता है कि यहां नाबालिग लड़की को 14 जनवरी को लाया गया था। जबकि पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने 22 जनवरी को पुलिस में शिकायत की थी। पता लगा है कि किडनैपर्स की नजर काफी दिनों से बच्ची पर थी, और मौका मिलते ही उसे किडनैप कर लिया गया। उसे चार अन्य आरोपियों के हवाले किया गया। यहां बच्ची करीब दो महीने तक रखी गई। किडनैपर इसी इलाके में एक्टिव रहे, लेकिन इस बीच बच्ची को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जाता रहा। बच्ची को बरामद करने वाली टीम का कहना है कि उन्हें समय लगा, लेकिन बच्ची मिल गई। इसके साथ ही हाल-फिलहाल में दिल्ली में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाला यह बड़ा गैंग भी हाथ लग गया।
वेस्ट दिल्ली पुलिस ने बताया कि 150 वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दिल्ली और देशभर में एस्कॉर्ट सर्विस देने वाले इस गैंग के लिंक का पता लगा। वहीं यह भी पता लगा कि दिल्ली में यह कई फाइव स्टार होटलों और बजट होटलों में तीन-चार दिनों के लिए कमरे बुक करा लेते थे। फिर वहां सेक्स रैकेट चलाया जाता था। कापसहेड़ा, महिपालपुर, नॉर्थ और सेंट्रल दिल्ली के कई होटलों और बजट होटलों के बारे में पता लगा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह मामला यहीं पर खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है।