Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1014

दिल्ली में लोगों को करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

तेजस्विन पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के धड़ल्ले से चालान काटे जा रहे हैं। लेकिन हालात देखते हुए सख्त कदम उठाए गए है।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। हालांकि बढ़ते चालानों से दिल्ली पुलिस को अपनी छवि की भी चिंता है। पुलिस अधिकारियों को लगता है कि कोरोना काल में बनी अच्छी छवि पर चालान करने से दाग लग सकता है। लेकिन दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर थाने व जिला पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों के ज्यादा से ज्यादा चालान काटने के मौखिक आदेश दिए गए हैं। यही कारण है कि चालानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोविड नियमो का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठा रही है। कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं करता और मास्क नहीं पहनता तो उसका चालान किया जाता है पिछले सप्ताह में मास्क नहीं पहनने वालों के हर रोज 100 या उससे कम चालान होते थे, लेकिन शुक्रवार को शाम 4 बजे तक ही मास्क नहीं पहनने वालों के 818 चालान किए गए। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का दो हजार रुपये का चालान किया जाता है।

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों का रखा गया सेमिनार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के सब डिवीजन पल्ला मे जहां सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी A.H.P.C यूनियन यानी आल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन से इस्तीफा दे, हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रदेश का एकमात्र संगठन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन में अपनी आस्था जाहिर करते हुए एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन की सदस्यता ग्रहन कर अनेकों साथियों के साथ दामन थामा।

इस दौरान कार्यक्रम में यूनियन नेता कर्मबीर यादव, सुनील कुमार चौहान, विनोद शर्मा आदि सभी मौजूद रहे। जिन्हौने अपने नये साथियों का यूनियन जॉइन करने पर बुके व फूल मालाओं से सभी का जोरदार स्वागत कर मान सम्मान किया।

फरीदाबाद में एक बहू ने लगाई पीएम मोदी और सीएम खट्टर गुहार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 5 और 6 में पिछले लंबे समय से सड़कों पर गंदा पानी जमा हुआ है जिसकी वजह से आम लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। इसी के चलते वार्ड नंबर 5 की दीक्षा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

फरीदाबाद के वार्ड नंबर 5 और 6 में गलियों में नाली और सीवर का गंदा पानी पिछले लंबे समय से भरा हुआ है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने काफी बार जिला प्रशासन और मौजूदा पार्षद से की लेकिन उसके बावजूद भी उनकी गली से गंदे पानी की निकासी ना होने के बाद  दीक्षा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर उनकी गली से गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है।

उन्होंने  ट्वीट में लिखा वह प्रेग्नेंट है और डॉक्टर को जाने के समय उन्हें गली से गुजरने में भी डर लगता है। दीक्षा जोशी ने ट्वीट कर मांग की है कि सरकार उनकी इस समस्या की ओर ध्यान दें और रोजाना होने वाली परेशानी से निजात दिलाने का काम करें।

‘अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन’ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। देश में अग्रवाल समाज की सबसे बड़ी और 10 करोड़ अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि करने वाली  46 साल पुरानी संस्था “अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ” के चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हो गए। इतनी बड़ी संस्था का निर्विरोध चुनाव होना जहाँ समाज में आश्चर्य किया जा रहा है तो वही नए उत्साह और नए साल की नई उम्मीद के साथ नए लक्ष्य तय किये गये है। सम्मेलन ने क्या नए संकल्प के साथ नए लक्ष्य निर्धारित किये है यह इनके शपथ ग्रहण समारोह में साफ़ नजर आया।

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की टीम को जो शपथ दिलाई उसका सार यह था कि अब देश और दुनिया के मौजूदा हालात देखते हुए कलयुग के भगवान् श्री अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों को घर -घर और जन -जन तक पहुंचने की मुहिम शुरू करनी होगी और अग्रवाल समाज को मजबूत बनाना होगा ताकि वह देश को मजबूत बना सके। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रमुख लोगों का सार भी यही था।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के चुनाव में गोपाल शरण गर्ग को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। नयी टीम में जिन लोगों चुना गया है उनमें नई कार्यकारणी ने देश भर से आये सम्मलेन की राज्य इकाईयों और प्रमुख पदाधिकरियों के साथ साथ राजनीति से जुड़े प्रमुख नेता, सांसद, विधायक, भी बड़ी संख्या में शामिल थे। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामनिवास गोयल, दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन आदि शामिल थे। सभी ने इस बात पर गर्व किया कि वे महाराजा अग्रसेन के वंशज है, उन्हें है आद्य महालक्ष्मी वरदान प्राप्त है ताकि वे राष्ट्र निर्माण के सहयोग कर सकें और सर्व समाज की सेवा कर सकें।

आज देशभर में यह समाज परोपकार का पर्याय है तो इसकी वजह यही है की वह परिवार पालने के लिए ही नहीं परोपकार के लिए पैसा कमाता है। यही वजह है की इस समाज के ज्यादातर लोग उद्योगपति और कारोबारी है। आज देशभर में व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है तो यह अग्रवाल सम्मलेन की ही पहल का परिणाम है। सभी इस कार्य के लिए अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की सरहनाह की और फिर से अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

इस समारोह में उन लोगों का भी विशेष सम्मान हुआ जिनका योगदान सम्मलेन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्मणा में महत्वपूर्ण योगदान देकर अग्रवाल समाज सम्मान बढ़ाया है। महामंत्री गोपाल गोयल ने मंच से उनका परिचय कराया और प्रमुख लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देखर सम्मानित किया गोपाल शरण गर्ग ने इस समारोह में अपनी प्राथमिकताएं भी सांझा की।

इस सम्मलेन में इस बात पर भी गर्व महसूस किया गया की महारजा अग्रसेन और उनके सिद्धांतों को अब यूनिवर्सिटी भी मान्यता देकर उनकी प्रमाणिकता पर मोहर लगा रही है। उनके जीवन पर पीएचडी होने लगी है। अग्र समाज के संत कहे जाने वाले महृषि रामगोपाल बेदिल उन्हें मिली अग्रभागवत पर टीवी सीरियल बनाने की शुरुआत की है। अग्रोहा में आद्य महालक्ष्मी का विशाल मंदिर और शक्ति पीठ बनाने की मुहीम शुरु की है। इसके लिए देशभर से अग्रवाल समाज अग्रसेन महाराज के एक ईंट एकत्रित करने की तैयारी की है, कई लोगों साथ -साथ महृषि बेदिल भी इस मौके पर पहुंचे और समाज को सम्बोधित किया।

सम्मलेन में यह भी संकल्प लिया गया की आज महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी अग्रोहा को देश प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना है। उत्साह और उम्मीद नई कार्यकारणी ने इस समारोह में दिखाई वह समाज नए नजरिये का आगमन माना जा रहा है। जिसके अनुसार देशभर में स्कूल, धर्मशाला और अस्पतल हज़ारों लाखों बनाये है अब महाराजा अग्रसेन को धाम बनाना है और दुनिया को यह समझना और दिखाना है की आज की अशांत और अस्त व्यक्त दुनिया को शांत और समृद्ध बनाने का एकमात्र रास्ता भी यही है। अब देखना है की सम्मलेन की इस नयी सोचा के साथ समाज के कितने लोग किस रूप में जुड़ते है।

आखिर अभिषेक बच्चन ने क्यों किया अपने नाम में बदलाव ?

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली।। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म बिग बुल का ट्रेलर लॉन्च हो गया है, फिल्म का ट्रेलर के आने से अभिषेक बच्चन एक बार फिर अपने नाम में बदलाव के चलते चर्चा में आ गए हैं।

शुक्रवार को रिलीज हुए बिग बुल के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन के नाम में बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि ट्रेलर में अभिषेक बच्चन की बजाय अभिषेक ए बच्चन लिखा है। इस बदलाव को ज्योतिष विद्या से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में एक लंबे से है। उन्होंने हिट और फ्लॉप दोनों फिल्मों में काम किया है। इस सफर के दौरान उन्हें कहीं सक्सेस मिली तो कहीं उन्हें नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा। इसी के चलते अभिषेक ने अपने करियर में पहली बार अपने नाम में बदलाव किया है। उन्होंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा ‘A’ जोड़ लिया है। अब वे फिल्मों में Abhishek Bachchan  के बजाय Abhishek A Bachchan लिख रहे हैं।

वैसे तो एक्टर ने नाम में सिर्फ एक अक्षर ही जोड़ा है, लेकिन Numerology की नजर से देखें तो इसका एक अलग ही मतलब हैं। नाम में जुड़े A अक्षर को गुड लक के तौर पर देखा जाता हैं। नाम में बदलाव के बाद ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक भी अब Numerology पर भरोसा करने लगे हैं।