Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1015

दिल्ली में बढ़ा कोरोना, बुलाई गई अहम बैठक

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली में अब फिर कोरोना अपने कहर से सबको डरा रहा है, जिसके चलते अब दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को बढ़ते कोरोना के देखते हुए एक अहम बैठक बुलाई जिसमें दिल्ली सरकार ने कई अहम बातें रखी।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के देखते हुए अब वैक्सीनेशन को अब ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जायेगा, जिसके चलते अब दिल्ली में रोजाना 1.25 लाख वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना केसों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है।

आपको बता दे कोरोना को देखते हुए अब वैक्सीनेशन सेंटर भी 500 से बढ़ा कर एक हजार किए जाएंगे, साथ ही सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने के लिए टाइम को भी बढाया जायेगा। बता दे कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 18 साल से कम उम्र और कुछ मेडिकल कंडिशन वाले लोगों को छोड़ कर सबके लिए वैक्सीनेशन शुरू कर देना चाहिए और साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि अगर आज केंद्र सरकार यह रोक हटा दे, तो दिल्ली सरकार 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकती है।

फटी जींस वाले बयान के विरोध में दिल्ली में महिलाओं का दिखा अलग अंदाज

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे कि इस बयान पर विपक्षी पार्टी लगातार हर तरीके से अपना विरोध जता रही है, जिसके चलते शुक्रवार राजधानी दिल्ली में इस बयान को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।


आपको बता दे कि जींस पहनकर कनॉट प्लेस विरोध करने पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने कैंची से जींस काटी। जींस काटकर महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया साथ ही उत्तराखंड के सीएम के खिलाफ पोस्टर बैनर भी लहराए।

प्रदर्शन करने पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब ये लोग तय करेंगे कि महिलाएं क्या पहने। इससे उनका संस्कार तय होगा। आपको बता दे कि इस बवाल के बाद और साथ ही लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद आज दिल्ली पहुंचे हैं। तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस पर दिए अपने बयान पर माफी मांग ली है।

घर-घर राशन योजना पर लगी रोक

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार की योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। जी हां केजरीवाल सरकार 25 मार्च से राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू करने वाली थी। जिसके तहत लोगों को उन्हें घर पर ही सूखा राशन मिलता लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार ने इसके लिए टेंडर तक जारी कर दिए थे। कहा जा रहा है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि देशभर में राशन वितरण की योजना केंद्र सरकार के अधीन आती है, ऐसे में दिल्ली सरकार इसमें कोई बदलाव न करे। इसीलिए इस योजना पर रोक लगा दी गई है।

आपको बता दे कि दिल्ली सरकार ने इस योजना का नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना रखा था। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर पूछा है कि इस योजना को रोककर मोदी सरकार आखिर क्यों राशन माफिया के खात्मे का विरोध कर रही है?

जहांगीरपुरी में 15 साल कि लड़की का हो रहा था बाल विवाह, मौके पर पहुंची महिला आयोग की टीम

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के महिला आयोग ने बाल विवाह रुकवाने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी इलाके में 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह किया जा रहा था। लेकिन मौके पर पहुँच कर महिला आयोग ने ये विवाह रुकवा दिया।

दिल्ली महिला आयोग ने जहांगीरपुरी इलाके में 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करा रहे विवाह को रुकवाया बता दें कि इस बारे में एक व्यक्ति ने आयोग को सूचना दी थी। आयोग की टीम गुरुवार दोपहर एक बजे अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। उनके साथ आयोग की सदस्य किरण नेगी और फिरदौस खान भी थीं। मौका-ए-वारदात पर लड़की रिश्तेदारों के साथ वहां मिली। उसने बताया कि वह 15 साल की है। लड़की की मां ने भी उसकी उम्र की पुष्टि की। लड़की की काउंसलिंग कर वहां से निकाला गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने लड़की के परिवार एवं इस कार्यक्रम में एकत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लड़की को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा।

लड़की आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। आयोग अब लड़की के पुर्नवास के लिए काम करेगा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि देश में अब भी लड़कियों का बाल विवाह हो रहा है। आवश्यकता है कि ऐसे आरोपियों को कठोर सजा सुनाई जाए। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला आयोग ने पुछा दिल्ली में क्यों नहीं है थानों में महिला SHO ?

चेतन पाठक, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश और दिल्ली में भले ही महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कांधा मिलकर चल रही हो, लेकिन दिल्ली पुलिस में महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं है शायद इसलिए ही दिल्ली के कुल 178 थानों में एक भी महिला थानेदार मौजूद नहीं है इसी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस ज़ारी कर इस मामले में जवाब माँगा है।


रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण है लेकिन फिर भी महिलाओं की भागीदारी पुलिस फोर्स में बहुत कम है. इसी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एक अहम मुद्दा उठाया है महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के 178 पुलिस थानों में से किसी एक की भी SHO महिला नहीं है, यहाँ तक कि GB रोड थाने की भी नही! ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


मैनें दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे जानकारी मांगी है, कि कितने पुरुष और महिला इंस्पेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत हैं और क्यों कोई महिला SHO किसी भी थाने में कार्यरत नहीं है!

आपको बता दें कि आयोग ने ये जानकारी भी मांगी है कि दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए क्या क्या कदम उठाए हैं. आयोग का मानना है कि दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद ज़रूरी है दिल्ली पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द जवाब देना होगा  जिसके बाद महिला आयोग इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगा।