Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1016

आजादपुर मंडी के पास DTC बस में लगी आग

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।।आज शुक्रवार दोपहर के वक्त दिल्ली के आजादपुर मंडी के सामने DTC की बस में आग लग गई। जी हां  डीटीसी की बस नरेला से मोरी गेट जा रही थी उसी दौरान आजादपुर मंडी के गेट के सामने जब बस से धुआं उठने लगा तो सभी सवारियां बस से नीचे उतरा गया जिसके बाद कुछ ही देर में आप देख सकते हैं किस तरह से धू धू कर डीटीसी बस जलने लगी। डीटीसी की पूरी बस जल गई, गनीमत रही कि सभी सवारिया वक्त रहते नीचे उतर गई वरना काफी बड़ी थी ।

इसकी सूचना दमकल विभाग, एंबुलेंस और दिल्ली पुलिस को दी गई सभी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग किस कारण से लगी है ये तो जांच का विषय है लेकिन इस तरह से सवारियों से भरी चलती बस में आग लगना एक चिंता का विषय भी जरूर है। 

डीटीसी की बस में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी डीटीसी की बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है।  जरूरत है आग की वजह की भी जांच हो ताकि भविष्य में जनता डीटीसी की बसों में यात्रा करते वक्त खुद को सुरक्षित समझे।

शराब ने उजाड़ा एक परिवार,संदिग्ध हालात में मिली एक युवक कि लाश

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है यह स्लोगन बहुत जगह पर आपने लिखा देखा होगा लेकिन फरीदाबाद मैं एक युवक की शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई । फरीदाबाद के बड़खल झील के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक युवक ज्वेलरी शॉप चलाता था वहीं देर रात युवक बड़खल के सरकारी होटल ग्रे फाल्कन में शराब पीने के लिए आया था। होटल से खाने पीने के बाद बाहर निकलने के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


बुलेट मोटरसाइकिल के समीप जमीन पर लेटा हुआ यह व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है जोकि ज्वेलरी शॉप चलाता था और सेक्टर 29 का रहने वाला है मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी की मानें तो हरीश अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरकारी होटल में शराब सेवन करने के लिए गया था जहां पर उसने शराब भी पी और कुछ खाया पिया भी था। बाद में उसका शव यहां पड़ा हुआ मिला है और पुलिस को किसी ने सूचना दी थी सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

दिल्ली को मिला अपना शिक्षा बोर्ड

काव्या बजाज, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली को अब अपना खुद का शिक्षा बोर्ड मिल गया है। 6 मार्च को दिल्ली सरकार ने DBSE यानी दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को गठित करने का ऐलान किया था। जिसे अब अधिकारिक रूप से रजिस्टर करवा लिया गया है।

दिल्ली में इस वक्त करीब एक हज़ार सरकारी स्कूल और 1700 प्राइवेट स्कूल हैं जिनमें से ज्यादातर स्कूलों में CBSE के जरिए पढ़ाई करवाई जाती है तो वहीं कुछ स्कूलों को ICSE की मान्यता प्राप्त है लेकिन अब दिल्ली सरकार ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया है।

उनके इस कदम के अंतर्गत पहले 20 से 25 स्कूलों में DBSE यानी दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल लागू कर उसकी मान्यता दी जाएगा। और उसी के जरिए स्कूलों में पढ़ाई करवाई जाएगी। आपको बता दें कि इस शिक्षा बोर्ड का मकसद बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देना होगा। और इस बोर्ड की सबसे खास बात ये होगी कि सिर्फ परिक्षाओं के जरिए ही बच्चों की क्षमता को नहीं परखा जाएगा। परिक्षाओं से हट कर बच्चों की बाकी क्षमताओं को भी उभारने की कोशिश इस बोर्ड के जरिए की जाएगी। जिसकी जानकरी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी थी।

दिल्ली में प्रदूषण हुआ 15% प्रतिशत कम- गोपाल राय

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली का नाम भले ही देश की 33 प्रदूषित शहरो में नाम शुमार हो गया हो, पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा दिल्ली में 15 प्रतिशत कम प्रदूषण हुआ है।

वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टॉप-10 की सूची में शामिल नौ शहरों में से अधिकतर उत्तर प्रदेश के शहर हैं। इसपर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदूषण के मसले पर गंभीर नहीं है। दिल्ली सरकार के बार-बार अनुरोध के बाद भी एनसीआर में चल रहे प्रदूषण पैदा करने वाले पावर प्लांट्स और ईंट भट्ठों को बंद नहीं किया गया।प्रदूषण के मसले पर संयुक्त प्रयास की जरूरत है। केंद्र सरकार को बंद हो चुके एयर क्वालिटी कमीशन को पुनः सक्रिय करना चाहिए, ताकि वह प्रदूषण पैदा करने वालों पर कार्रवाई कर सके।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के लिए हम लोग लगातार जोर दे रहे हैं। दिल्ली के अंदर प्रदूषित ईंधन पर जो भी उद्योग चल रहे हैं। हमने ऐसे उद्योगों को शून्य कर दिया है। उन सभी उद्योगों का ईंधन बदल दिया गया है। हम लोग दिल्ली के अंदर ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी लेकर आए, दिल्ली के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पालिसी लेकर आए, दिल्ली के अंदर धूल के प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्माॅग गन लगाने की पालिसी लाए।

उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण कम करने का काम और तेज किया है। इसके लिए हमने वार रूम बनाया है। यह वार रूम 24 घंटे काम कर रहा है। इसके साथ ही हमने ग्रीन एप लांच किया है, जिससे प्रतिदिन प्रदूषण पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ हम धूल के प्रदूषण को कम करने पर भी काम कर रहे हैं।

दिल्ली में बदला मौसम, लोगों का छुटा पसीना

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में  मौसम के बदलते मिजाज के साथ सूरज के तेवर भी गर्म हो रहे हैं। जिसके चलते कड़ी धूप के कारण लोगों का पसीना छूट रहा है। हालांकि, इस सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे आंशिक रूप से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दिल्ली की हवा लगातार बहुक खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज एक्यूआई 311 दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 व न्यूनतम 32 फीसदी रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। हालांकि, इसके कमजोर होने की वजह से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। यही वजह है कि दिन में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है।