Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 1018

फरीदाबाद के लोग क्यों कर रहे है उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध ?

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। आगामी 21 तारीख को गांव नरियाला में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के होली मिलन समारोह के विरोध को लेकर आज नरियाला गांव में किसान संघर्ष समिति के सदस्य और कई गांवों की सरदारी ने पंचायत का आयोजन कर ग्रामीणों से निवेदन किया कि वह गांव में दुष्यंत चौटाला का कार्यक्रम आयोजित ना करें। लेकिन इस बात से कुछ ग्रामीण नाराज भी हुए।


दिखाई दे रहा है यह नजारा गांव हरिपुरा के मंदिर का जहां पर आज दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया और इस पंचायत में किसान संघर्ष समिति के सदस्य व अन्य पालों के मौजूद लोगों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह दुष्यंत चौटाला का प्रोग्राम यहां पर ना होने दें। उनका कहना था कि पिछले कई महीनों से वह लोग कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए यहां पर यह प्रोग्राम नहीं होना चाहिए।

किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी रतन सिंह सौरोत ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों के सामने निवेदन किया था लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बताया है कि उन्होंने तो केवल जमीन दी है और आयोजन करने वाला जे जे पी का पदाधिकारी है। सौरोत का कहना था संवैधानिक तरीके से विरोध करने का सभी को अधिकार है और वह इसका जमकर विरोध करेंगे।


वहीं पंचायत में शामिल हुए कांग्रेसी नेता जगन डागर ने कहा कि वह भी एक किसान के बेटे हैं और हर हालत में दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। एक तरफ तो किसान पिछले कई महीने से अपनी परिवारों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं और दुष्यंत चौटाला यहां होली मिलन समारोह करके उनके जख्मों पर नमक लगाने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में बुधवार को 500 से अधिक कोरोना के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना पर आपात बैठक बुलाई है। बता दे कि इस बैठक में मुख्यमंत्री हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दे कि बुधवार को 536 नए कोरोना के मामले सामने आए जो 6 जनवरी के बाद आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं। ऐसे में सरकार कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती। सरकार का मानना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जरा भी लापरवाही की गई तो मामला हाथ से निकल सकता है।

6 जनवरी के बाद दिल्ली में बुधवार को फिर सबसे ज्यादा मिले कोरोना मरीज

कोरोना वायरस को लेकर इस साल दिल्ली में तीसरी बार सबसे ज्यादा मामले एक दिन में सामने आए हैं। छह जनवरी के बाद पहली बार राजधानी में एक दिन में 536 कोरोना मरीज मिले हैं। 1 जनवरी से लेकर अब तक चार बार 500-500 से अधिक मामले मिल चुके हैं। एक जनवरी को 585, छह जनवरी को 654 और नौ जनवरी को 519 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 534 मरीज पिछले एक दिन में सामने आए हैं।

पीतम पूरा -भारत विकास परिषद ,दिल्ली प्रांत मध्य की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव सम्पन्न 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। भारत विकास परिषद दिल्ली मध्य प्रांत के चुनाव वार्षिक साधारण सभा के साथ सम्पन्न हो गए है। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत गर्ग ,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती रश्मि गोयल व प्रांत के मुख्य संघरक्ष पूर्व महापौर के सानिध्य में सम्पन्न हुए चुनाव में राकेश शर्मा अध्यक्ष ,आशुतोष गुप्ता को महासचिव , व एडवोकेट राकेश कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

 इस मौके पर कोरोना काल में परिषद मध्य प्रान्त द्वारा किये गए कार्यों की सराहनाह करते हुए अध्यक्ष श्री सुभाष मनोचा और महासचिव राकेश शर्मा ने कहा की कोरोना काल में परिषद ने विषम परिस्थितियों में भी बेहतर काम किया और प्रात की सभी शाखाओं ने राहत कार्य  एवं पीएम केयर फण्ड में चार लाख रुपये की सहयोग राशि केंद्रीय कर्यालय में जमा की। वित्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने अपनी वित्त वहां उपस्थित परिषद के सभी लोगों के साथ सांझा की। उपाध्यक्ष सेवा श्री अरिहंत जैन ने कोरोना काल में रोल रोटी बैंक के बारें में बताते हुए कहा की इस अभियान में रोल रोटी बैंक ने लोगों को स्वादिष्ट भोजन तो उपलब्ध कराया। यह रोटी परिषद से जुड़े लोगों के घरों से बनवाकर वितरित की जाती थी।

इसके आलावा अनीमिया मुक्त दिल्ली अभियान में भी बढ़चढ़कर भागा लिया। संघठन सचिव अनिल गॉड संगठन सचिव श्री अनिल गौड़ जी एवं महिला प्रमुख श्रीमती श्वेता आशुधानी जी ने शाखाओं में प्रवास एवं महिलाओं के कार्यक्रमो की जानकारी दी। भारत को जानो प्रकल्प संयोजिका श्रीमती दीप्ति गोयल ने भी प्रांत द्वारा भारत को जानो की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनीत गर्ग जी एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती रश्मि गोयला जी ने दिल्ली प्रांत मध्य की टीम को केंद्रीय कार्यालय द्वारा अनुशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनीत गर्ग जी  ने संगठन को शक्तिशाली बनाने हेतु प्रेरणादायक मार्गदर्शन किया, प्रांत मुख्य संरक्षक एवं पूर्व महापौर श्री महेश चंद शर्मा जी ने सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों में और अधिक एवं विशेष कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज शिक्षकों को वेतन देने के लिए कर सकते हैं फंड का इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली विश्व विद्यालय में शिक्षकों को वेतन ना मिलने की वजह से सरकार और शिक्षकों के बीच तकरार चल रही थी। जहां शिक्षक आरोप लगा रहे थे कि सरकार ने नका वेतन नहीं दिया तो वही सरकार भी कह रही थी कि उन्होंने सभी फंड पहले ही जारी कर दिए है। लेकिन इन सब के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके समाधान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल उन्होंने कहा है कि कॉलेज अपने किसी भी फंड का इस्तेमाल शिक्षकों को वेतन देने के लिए कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले उन्हें सरकार को इस बारे में जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि शिक्षकों को वेतन देना सरकार की जिम्मेदारी है। जिसके लिए उन्हेंने 28.24 करेड़ रुपए जारी करने का लान भी किया है।

साथ ही उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया और कहा कि वह इस मामले पर विशव विद्यालय के कुलपति से बातचीत करेंगे और कोशिश करेंगे कि आगे चल कर किसी को भी ऐसी परेशानियां दोबारा ना झेलनी पड़े।

बल्लभगढ़ के पवन अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एन सी आर। बल्लभगढ़ के पवन अस्पताल के उपर लापरवाही के आरोप लगाए गए है। आरोपों में कहा गया है कि 3 महीने पहले इसी अस्पताल में 11 साल के एक मासूम का ऑपरेशन हुआ था। लोकिन डॉक्टर की लापरवाही की वजह से बच्चे की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के द्वारा लगाए गए टाको में पस पड़ने के चलते बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही जिसकी जानकारी परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर को दी लेकिन डॉक्टर लगातार लापरवाही बरतते रहे जिसके बाद इस बच्चे की हालत इतनी बिगड़ गई कि अब इस बच्चे को आनन-फानन में एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई मामला बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया वहीं परिजनों का कहना है कि यदि उनके बच्चे को कुछ हुआ तो वह इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे क्योंकि उनकी वजह से ही बच्चे की हलत बिगड़ी है।

वही जब इस बारे में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर ने बताया कि इस बच्चे का ऑपरेशन उनके द्वारा 3 महीने पहले किया गया था और लगातार बच्चे का उपचार भी इसी अस्पताल में चल रहा था लेकिन बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई।