Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1019

प्रशांत त्यागी ने लगाया कांग्रेस और राकेश टिकैत पर आरोप

नई दिल्ली। अन्नदाता किसान भारत संघ के राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत त्यागी ने किसान नेता राकेश टिकैत और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान जितने भी किसानों ने अपनी जान गवाई है उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ राकेश टिकैत और कांग्रेस ही है। उन्होंने साथ ही सरकार से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

उनका कहना है कि कांग्रेस और राकेश टिकैत ने ही किसानों को सरकार के खिलाफ बड़काया है और झूठी बाते उन्हें बता कर गुमराह करने की कोशिश की। जिसकी वजह से आज यह आंदोलन यहां तक पहुँचा है और इतने बेगुनाह किसानों ने अपनी जान गवाई है।

कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वह तीनों कानूनों के हित में है और सभी किसानों को भी इसके हित में ही रह कर इसका समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ किसानों की सुविधाओं और दुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लाए गए हैं। जिसकी वजह से वह जागरुकता अभियान चला रहे है और सरकार की अनुमति मिलने पर उन्होने एक रैली निकालने की योजना भी बनाई है।

बेरहम बेटे के थप्पड़ ने ली माँ की जान

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। किराएदार के साथ शुरू हुआ एक झगड़ा मां-बेटे के बीच का झगड़ा बना और फिर बेटे के एक थप्पड़ ने मां की जान ले ली। यह घटना तब सामने आई जब इस पूरी घटना को कैद करने वाले सीसीटीवी का फुटेज वायरल हो गया। हादसे के बाद बेटे ने छुपाकर मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

लेकिन घटना के दूसरे दिन मंगलवार को इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। शव को ठिकाने लगाने से मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं बन सकी । पुलिस आभी भि इस मामले की जांच में जूटी है।  बता दें की यह  वायरल वीडियो बिंदापुर इलाके का है।जहाँ रणबीर सिंह का इलाके में मकान है और उसने मकान का एक हिस्सा किराए पर दे रखा है।

सोमवार , दोपहर रणबीर सिंह का अपने किराएदार से गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो गया बता दे की थोड़ि देर बाद परिवार के बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हो गया। फिर अपनी मां और पत्नी के साथ रणबीर सिंह मकान के मुख्य गेट पर आ गया। दरवाजा खुलने से पहले रणबीर सिंह की अपनी मां अवतार कौर के साथ बहस होने लगी। पत्नी ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। इसी बीच अचानक रणबीर सिंह ने अपनी मां को एक थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए हमले में मां संभल नहीं सकी और सड़क पर ही गिर गई। एसी हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी माँ का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर सात मिनट पर सेवक पार्क की गली नंबर छह से पुलिस को एक महिला ने झगड़े की शिकायत की। शिकायतकर्ता महिला शुध्रा ने बताया कि पार्किंग को लेकर अपने मकान मालिक से बहस हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया और महिला ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। बाद में मंगलवार को वीडियो के सामने आने पर मामले का खुलासा हुआ। 

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिया आदेश

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे खान-पान व्यवसायियों को लाइसेंस देने में लगने वाले समय को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन करेंगे। हाल ही में जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, अधिकारियों से कहा गया है कि पंजीकरण प्रमाणपत्र चार दिन में जारी करें, जब कि इससे पहले इसे सात दिनों में जारी करना होता था। वहीं खाद्य सुरक्षा और मानक कानून के तहत खान-पान व्यवसाय संचालकों को पंजीकरण या लाइसेंस लेना जरूरी है। बता दे कि आदेश में कहा गया कि समीक्षा के दौरान यह महसूस किया गया कि सार्वजनिक हित के मद्देनजर समयसीमा को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित औपचारिकताओं को देखने के बाद चार दिनों के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र और 30 दिनों में लाइसेंस जारी किया जाए।ऑनलाइन मोड में निरीक्षण, नमूने और उनकी विश्लेषण रिपोर्ट के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

चिल्ला बॉर्डर होगा बंद!

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली की सीमाओं पर 100 से अधिक दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है और किसान अब भी पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि चिल्ला बॉर्डर सिर्फ एक दिन के लिए बंद किया जाएगा।

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। वहीं आपको बता दें कि हाल ही में राकेश टिकैत ने चिल्ला बॉर्डर को सिर्फ एक दिन के लिए बंद करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि समिति की तरफ से अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही तारीख तय कर बॉर्डर को ब्लॉक करेंगे।

किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

दिल्ली में फिर तेजी से बढ़ा कोरोना, बिना मास्क के घुम रहे है लोग

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। कोरोना वायरस का कहर आए दिन बढ़ता ही जा रहा है लेकिन लोग मास्क ना लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने को लेकर नियमों का उल्लंघन कर रहे है और साथ ही कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे है।

कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर दिल्ली में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बाजार, मंदिर, रेस्टोरेंट और प्रदर्शन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना तो दूर चेहरे पर मास्क तक नहीं लगा रहे हैं।

बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली और आसपास के इलाकों की भी पड़ताल की है। केंद्र सरकार के अनुसार दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में केस बढ़ रहे हैं। यहां के पॉजिटिविटी रेट्स में इजाफे की बढ़त देखने को मिली रही है। बीते तीन सप्ताह में 175 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमे से 80 से ज्यादा आईसीयू में भर्ती हैं। इस समय रोजाना आ रहे मरीजों में से अधिकतर का इलाज होम आइसोलेशन में ही किया जा रहा है, लेकिन जो मरीज अस्पताल आ रहे हैं। उनमें अधिकतर की हालत गंभीर है।