नई दिल्ली। DMRC राजधानी दिल्ली के लोगों को एक तोहफा देने जा रही है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने 100 इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारने का फैसला लिया है। सबसे पहले ऐसी 50 बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाएगा। जिससे आगे चल कर लोगों को काफी राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि इन सभी बसों में जीपीएस, सी सी टीवी कैमरा और सूचना सिस्टम जैसी कई सुविधाएं होगी। जिससे लोग बस की लोकेशन को ट्रेस कर पता लगा पाएंगे कि बस कब और कितने बजे तक उपल्ब्ध होगी।
DMRC का कहना है कि अप्रैल में ऐसी 50 लो फ्लोर बसों का परिचालन शुरु कर दिया जाएगा। जिन्हे संभालना निजी आपरेटर की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निजी आपरेटर की नियुक्ती के साथ – साथ 14 मेट्रो स्टेशन भी नियुक्त कर लिए गए हैं जिन पर यह 50 बसें चलाई जाएगी।
दिल्ली।। आदर्श नगर इलाके में मंगलवार सुबह घर देखने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अनिल अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गर्दन पर गोली लगने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। यह वारदात मंगलवार सुबह करीब दस बजे महात्मा गांधी रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी रोड पर प्लॉट में अनिल मकान बनवा रहे थे। मंगलवार सुबह वे इसे देखने गए और इसी दौरान स्कूटी सवार हमलावर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
बता दे कि आदर्श नगर थाना इलाके में दो दिन में दो हत्याओं के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम बदमाशों ने कारोबारी सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल की हत्या हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों रास्ते पर निकलना भी मुशकिल हो गया है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है।
दिल्ली। श्री खाटू श्याम बाबा के किसी भक्त ने शायद ही ऐसे कल्पना की होगी कि श्री खाटू श्याम का सबसे बड़ा मंदिर दिल्ली में भी बन सकता है। लेकिन ऐसा होने जा रहा है। दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर टिवोली के पास एक लाख वर्ग गज़ भूमि पर श्री खाटू श्याम मंदिर बनने की प्रक्रिया ने बहुत बड़ा स्वरूप ले लिया है। अब दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे विशाल श्री खाटू श्याम मंदिर होगा और विश्व का यह एक अजूबा देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थल भी होगा। रूप ले लिया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा धाम बन रहा है। इस धाम को बनाने वाले ट्रष्ट “श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर , दिल्ली धाम ” से जुडने के लिए श्याम भक्तों और सामाजिक लोगों में जैसे होड़ सी लग गयी है।इस धार्मिक अभियान के पिछले की घटना भी कम रोचक नहीं है।
ट्रष्ट के प्रधान जाने माने समाज सेवी घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी का कहना है की उन्हें सपने में श्री खाटू श्याम बाबा ने दर्शन देकर दिल्ली में विशाल मंदिर बनाने का आदेश दिया। उसके उपरान्त वे अपने कुछ ख़ास लोगों के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर गए और उसके बाद उन्होंने यह मंदिर बनाने का संकल्प लिया। इस संकल्प के साथ काम शुरू किया तो देखते ही देखते कारवां ऐसा जुड़ा की चमत्कार हो गया। महज तीन महीनें में न केवल जगह का चयन हो गया बल्कि भूमि की रजिस्ट्री के साथ साथ 16 मंजिल भवन का नक्शा भी पास हो गया। अब दावा है की एक लाख वर्ग गज भूमि पर बनाने वाला श्री खाटू श्याम का सबसे बड़ा धाम होगा। अब इसे बाबा का आशीर्वाद कहें या घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी का सामाजिक जुड़ाव, अब तक 6 हज़ार से ज्यादा लोग “श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर , दिल्ली धाम ” से जुड़ चुकें है।
इस धाम के निर्माण में आयी तेज़ी दिल्ली के श्याम प्रेमियों के साथ साथ तमाम सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में चर्चा का विषय बन रही है। इतनी तादाद में तेज़ी से लोगों का जुड़ना जहाँ चर्चा का विषय बनी हुआ है वही इस धाम की विशेषताएं भी किसी अचम्बे से कम नहीं है। लोगों में खासकर अग्रवाल समाज में चर्चाएं चल रही है कि इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के जुड़ने की वजह इस धाम की विशेताएं है या घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी के प्रति लोगों का जुड़ा और विश्वाश। गौरतलब है की घनश्याम गुप्ता रोहिणी में विश्वस्तरीय “श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल ” बनाने में मुख्य भूमिका निभा चुकें है। आज श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल अग्रवाल समाज की देश में सबसे बड़ी और सम्मानित संस्था है। यही वजह है की जब घनश्याम गुप्ता ने विश्वस्तरीय श्री खाटू श्याम का विशाल मंदिर बनाने का संकल्प लेकर समाज के सामने गए तो समाज के प्रमुख लोग जुड़ते चले गए।
दिल्ली में एक लाख वर्ग गज़ भूमि का चयन हुआ वह भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह भूमि रोहिणी से महज 20 मिनट और इंदिरा गाँधी एयर पोर्ट से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य दिल्ली हाईवे पर ही है। ऐसी प्राइम लोकेशन पर चारों तरफ से ओपन भूमि का मिलना और इतनी तेज़ी से इस पर काम होना सभी को हैरत में डाल रहा है।
धाम की प्रमुख विशेषताएं :-
1 इसमें 36 धाम होंगे। किसी भी देवी-देवताओं को मानाने वाले यहाँ आकर दर्शन कर सकतें है।
2 इस मंदिर में राष्ट मंदिर भी होगा जिसे भारत माता का धाम नाम दिया है।
3 अत्याधुनिक धर्मशाला,4000 व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार , एवं 2000 लोगों की क्षमता वाला विशाल सत्संग भवन।
4 फाइव स्टार सुविधाओं वाले 300 रूम, मैडिटेशन सेंटर , योग सेंटर व् धर्मार्थ चिकित्सालय।
5 800 लोगों के लिए हॉल , रजिस्ट्रड श्याम मंडलों के लिए फ्री बुकिंग, 20 रुपये प्रतिव्यक्ति खाना
6 श्याम कुंड ,म्यूजिकल फाउंटेन ,स्माल थिएटर बाबा और अन्य धाम की महिमा और महत्त्व दिखने के लिए
इसके अतिरिक्त अन्य कई विशेषताएं इस शाम को दर्शनीय स्थल बनाएंगी। देश भर में बाबा के चरणों में कुछ समय बिताने की इच्छा रखने वालों के लिए यह पसंदीदा ठिकाना होगा। यहाँ तक पहुंचना भी बेहद आसान होगा। यह प्रस्तावित धाम दिल्ली के किसी बॉर्डर पर नहीं बल्कि दिल्ली में ही है। दिल्ली एयरपोर्ट से 12 किलोमीटर और रोहिणी मॉडल टाऊन जैसे इलाकों से महज 20 मिनट की दूरी पर है। यही खाशियत और टृष्टियों को मिलने वाली सुविधाओं ने अग्रवाल समाज का ही नहीं बल्कि समस्त समाज के लोगों को भी आकर्षित किया है। कोई ट्रष्टी के रूप में जुड़ रहा है तो कोइ भूमि दान कर रहा है। किसी भी रूप में सेवा देने वाले यहाँ एक वर्ग गज़ भूमि का भी दाना कर रहे है। कोइ रूम निर्माण का खर्च दे रहा है तो की अन्य रूप से सहयोग कर रहा है।”श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर दिल्ली धाम ” ट्रष्ट के प्रधान घनश्याम गुप्ता ज़ावेरी श्यांम भक्तों से आह्वान कर रहे है की यह पुण्य कमाने का अवसर है। यह पुनीत कार्य एक ऐतिहासिक कार्य होगा। इससे जुड़ने वाले और उनकी पीढ़ियां खुद पर गर्व करेंगी की वे इस धार्मिक अभियान में भागीदारी होंगे।
नई दिल्ली।। सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पगलैट’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और यह ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म का विषय काफी प्रभावी लग रहा है। अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। बता दें कि ‘पगलैट’ का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है , जबकि निर्माता हैं शोभा कपूर और एकता कपूर है।
इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ आशुतोष राणा, शीबा चड्डा, सयानी गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश तैलांग, शारिब हाशमी जैसे दमदार कलाकार दिख रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। ‘पगलैट’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसका पति शादी के कुछ समय बाद ही भगवान को प्यारा हो जाता है। ऐसे में वह अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को देखते हुए कुछ अहम फैसले लेती है। वही मिडिल क्लास परिवार की कहानी भावुक और हंसी मजाक से भरपूर दिख रही है।
अपको बता दे कि इस फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग्स भी काफी दमदार हैं, जैसे कि, एक दृश्य में सान्या मल्होत्रा कहती है- “अगर हम अपने फैसले खुद नहीं लेंगे ना, तो दूसरे ले लेंगे”.. वहीं एक अन्य सीन वो कहती है- “जब लड़की लोग को अक्ल आती है , तो सब उन्हें पगलैट ही बुलाते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जबरजस्त ट्रेलर के बाद फिल्म लोगों के दिलों को छू पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
दिल्ली एनसीआर।। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को फरीदाबाद में न घुसने देने की रणनीति बना रहे हैं और इसके लिए बाकायदा गांव गांव में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है । किसान नेता साफ तौर पर कह रहे हैं कि जेजेपी पार्टी ने किसान बिल के मुद्दे पर किसानों का साथ नहीं दिया है इसीलिए वह फरीदाबाद में किसी भी कीमत पर दुष्यंत चौटाला को नहीं आने देंगे । इसी को लेकर आज गांव मोहना में किसानों ने पंचायत का आयोजन किया जिसमें कई फैसले लिए गए ।
दिखाई दे रहा है यह नजारा गांव मोहना का जहां आज तीनों कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में यह फैसला लिया गया कि 21 तारीख को फरीदाबाद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को नहीं आने दिया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा पर उससे पहले कार्यक्रम आयोजक कर्ताओं से बात की जाएगी कि वह इस प्रोग्राम को गांव नरियाला में ना करें इससे उनका आपसी भाईचारा खराब होगा यदि इसके बावजूद भी आयोजक करता नहीं मानते हैं तो उसके बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुरजोर विरोध किया जाएगा ।
वही किसान जगन डागर का कहना है कि किसी भी राजनेता के कार्यक्रम से पहले ही चुनिंदा लोगों को प्रशासन नजर बंद कर देता है। इस पर किसान नेता जगन डागर ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसा कोई कदम उठाया गया तो उसके बाद पुलिस प्रशासन का भी विरोध किया जाएगा।।