Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1021

NCT संसोधित बिल के खिलाफ AAP सांसदों का विरोध प्रदर्शन

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली में संसद में केंद्र सरकार के NCT  संसोधित बिल पेश करने के बाद से कंद्र और दिल्ली सरकार आमने सामने टक्कर में खड़ी हो गई है। इस टक्कर के बीच बिल का विरोध करते हूए आम आदिम पार्टी के सांसदों ने संसद में पोस्टर प्रदर्शन किया।

दरअसल, सोमवार को केंद्र सरकार ने संसद में एक बिल पेश किया, जिससे दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तिया बढ़ने और दिल्ली सरकार की शक्तियां कम होने के आसार हैं। इसी लिए दिल्ली सरकार इस बिल को लेकर लगातार अपना विरोध जता रही है। इतना ही नहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद में इस बिल के विरोध में पोस्टर प्रदर्शन किया। जिसमें बीजेपी पार्टी को निशाना साधा गया है। इस प्रदर्शन में आप सांसदों के हाथों में मोदी सरकार के खिलाफ कई नारों वोले पोस्टर लिए हुए थे।

“बीजेपी चुनाव हारी, खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे”
“MCD में हो गए ज़ीरो, तो क्यों बनते हो हीरो”
“सुप्रीम कोर्ट कहता है CM सरकार है, अमित शाह कहते हैं LG सरकार है”

इस प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने एक आदेश देकर स्पष्ट किया था कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार ही सरकार होगी न कि LG। बावजूद इसके दिल्ली विधानसभा का चुनाव हारने से लेकर, नगर उप निगम चुनाव में शून्य होने के बाद और आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता द्वारा प्रचंड बहुमत देने के बाद, भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है इस वक्त इन पर खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत फिट बैठती है।        

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी संसद में एक बिल लाकर LG को सरकार बनाना चाहती है। फिर चुनाव, लोकतंत्र और ‘आप’ को मिले प्रचंड बहुमत का क्या मतलब है? अगर बीजेपी दिल्ली में केजरीवाल सरकार की बिजली, पानी, चिकित्सा की सुविधाओं से बौखला गई है तो चुनाव लड़े। ऐसे चोर दरवाजे से संविधान को तार-तार करके गलत कानून पास करने की कोशिश करेंगी तो ‘आप’ इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी।

देश की राजधानी में बेखौफ घूम रहे हैं अपराधी

  • आखिर क्या कर रही थी दिल्ली पुलिस
  • एक शख्स को सरेआम गोलियों से भूना दिया गया
  • राजधानी में सनसनीखेज वारदात

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली।। राजधानी में बैखोफ अपराधी लगातार संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे है। आपको बता दें ये मामला दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। जहां अज्ञात हमलावर ने मंगलवार की सुबह एक शख्स को सरेआम गोलियों से भून दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अनिल आग्रवाल के रूप में हुई है जो की पेश से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।

बताया जा रहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल जब मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर थे, तभी स्कूटी पर सवार हमलावर उनके पास आए। इससे पहले वो कुछ समझ पाते हमलावर ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फराप हो गया। गोली पास आकर मारी गई थी , लिहाजा अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद पुलिस को इसी सुचना दी गई। हालांकि पुलिस सुचना मिलते ही तुरंत घटनस्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक हमलावर पुलिस से काफी दूर जा चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उसके बाद पुलिस अपनी तफतीश में जुट गई। बता दें कि फिलहाल पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि हमलावर का कोई सुराग मिल सके। 

L.G की पॉवर बढ़ाने पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। लोकसभा में 15 मार्च को एक बिल पास किया गया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री की जगह पर उप राज्यपाल को ज्यादा अधिकार देने की बात कही गई है। जिसकी वजह से केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों ही आमने सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि बिल में ये प्रावधान है कि दिल्ली सरकार किसी भी फैसले को बिना उप राज्यपाल की अनुमति के लागू नहीं कर सकती।

अरविंद केजरीवाल ने बिल पर आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा भाजपा को विधानसभा चुनाव में 8 सीटें मिली जबकि उप चुनाव में वह खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो पाए। और अब वह ये बिल लेकर आ रहे हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मोदीसरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में सरकार का मतलब सिर्फ LG ही रह जाएगा। तो लोगों द्वारा चुनी गई सरकार क्या करेगी।

मनीष सिसोदिया ने भी इस बिल की निंदा करते हुए कहा है कि सरकार का ये कदम असंवैधानिक है वह सत्ता में ना आ कर भी दिल्ली पर राज करना चाहती है। मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

सिर्फ आप ही नहीं कांग्रेस भी इस बिल के विरोध में आ गई है। कांग्रेस ने इसे काला बिल बताते हुए 17 मार्च को जंतर – मंतर पर धरना देने का ऐलान भीकर दिया है।

दिल्ली में भी पहुंचा साउथ आफ्रीका का वायरस

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। देश के कई राज्यों में कोरोना अपना फिर से कहर दिखाना शुरु कर दिया है। आपको बता दे कि इसी बीच दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के वेरियंट से संक्रमित पहला मरीज मिल गया है। 33 वर्षीय इस मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया है और जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि यह कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी वेरियंट का ही संक्रमित हुआ है, और साथ ही इस वेरियंट के देशभर में सिर्फ चार मरीज ही हैं।



रिपोर्टों में नए वेरियंट से संक्रमण की पुष्टि

लोकनायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज केरल का रहने वाला है। उन्होंने कहा, “नौ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद इसे कोविड-19 महामारी से ग्रस्त पाया गया। उसके बाद इसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद अब नए वेरियंट की पुष्टि की गई है।



डॉ. कुमार ने बताया कि मरीज में महामारी का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था। हालांकि, अफ्रीका से लौटने के कारण उसे एहतियातन उसे स्पेशल वार्ड में रखा गया था ताकि उसे यूके वेरियंट या फिर कोरोना के मूल स्ट्रेन से संक्रमित दूसरे मरीजों से अलग-थलग रखा जा सके।

दिल्ली पुलिस ने ‘काला झटैडी गैंग’ के दो शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड बदमाश काला झटैडी गैंग के शार्प शूटर प्रियव्रत और रोहित को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जब से इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है तब से मामला काफी चर्चा में है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने जैसे ही इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया, तब ही जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट से तुरंत गिरफ्तारी की बाद पोस्ट कर दी गई थी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि बदमाश प्रियव्रत पर दिल्ली-एनसीआर में हत्या के कई मामले दर्ज हैं। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये दोनों बदमाश अपने गैंग के लीडर यानी गैंगस्टर काला झटैडी उर्फ संदीप के कहने पर ही सभी वारदातों को अंजाम देते थे। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनके द्वारा किए गए अब तक 5 हत्या के मामले सुलझ चुके हैं।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे गैंगस्टर काला झटैडी उर्फ संदीप के कहने पर ही ये दोनों वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को गिरफ्तारी से ये खबर मिली थी कि ये दोनों जयपुर से दिल्ली आकर मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले थे, उसके बार मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को वहां धर दबोचा। इन दोनों की गिरफ्तार होने के तुरंत बाद अजमेर की जेल में बंद लॉरेंस के फेसबुक पेज से गिरफ्तारी की बात पोस्ट कर दी गई थी। कहा जा रहा है कि ये पोस्ट इसलिए किया गया ताकि दिल्ली पुलिस, बदमाशों का एनकाउंटर न कर दे। अब सवाल ये उठता है कि यह फेसबुक अकाउंट लॉरेंस जेल से चला रहा था या बाहर उसका कोई गुर्गा उसके नाम पर पोस्ट डाल रहा है।

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई वही शख्स है जो कई बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। कुछ साल पहेल इसके शूटर सलमान खान के मुंबई वाले घर की रैकी कर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तब ही हरियाणा पुलिस ने इसका खुलासा कर शूटर को गिरफ्तार कर लिया था।