Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1022

फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के सराय ख्वाजा के सरकारी स्कूल से एक संगीन मामला आया जहाँ स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल की दुसरी मंजिल से दिवेश नाम के 11 वीं कक्षा के छात्र ने छलांग लगाई और नीचे गिर गया। संदिग्ध परिस्थिति देखते हुए स्कूल प्रशसन ने आनन-फानन में छात्र को क्यूआरजी अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वही सराय ख्वाजा सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक का कहना है कि छात्र स्कूल के वक़्त से पहले ही स्कूल में दाखिल हुआ और कब ऊपर गया इस बात का पता नहीं चला। अचानक आवाज़ आई तो देखा कि दिवेश 11 वीं का छात्र धड़ाम से निचे गिर पड़ा है। दिग्ध परिस्थिति देखते हुए स्कूल प्रशसन ने आनन-फानन में छात्र को क्यूआरजी अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही प्रधानाचार्य ने बताया कि कोरोना के चलते बच्चों का वक़्त देरी से रखा गया है जबकि अध्यापक पहले स्कूल में आते है ताकि कोरोना के बचाव के लिए सेनीटाइज़शन इत्यादी की तैयारी हो सके। लेकिन दिवेश 11 वीं का छात्र आज छात्रों के वक़्त से पहले ही स्कूल में पहुंचा और यह हादसा हुआ।

उन्होने बताया कि स्कूल के सभी कमरे बंद थे और दुसरी मंजिल से दिवेश नाम के 11 वीं के छात्र ने छलांग लगाई। उन्होने बताया कि दिवेश ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है और 10 वीं भी उसने इसी स्कूल से की थी। हादसे के कारणों का अब तक साफ़ तोर पर पता नहीं लगा है। इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रहीं है।

आदर्श नगर में एक युवक को गोलियों से भुना

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। आदर्श नगर इलाके में बदमाशों ने सरेआम एक पार्क में गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

आजादपुर गांव निवासी सुरेश शर्मा सोमवार शाम को बाजार में घूमने निकला था। कुछ देर बाद वह लाल बाग के पार्क में बैठ गया। इसी दौरान पैदल तीन युवक आए। उन्होंने पहले पार्क में बैठे सुरेश की हाल चाल पूछा फिर उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। करीब सात गोलियां मारने के बाद बदमाश बड़े आराम से पैदल फरार हो गये। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। लोग पार्क की तरफ भागे तो उन्होंने सुरेश को खून से लथपथ पाया। फिर घायल हालत में उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या क्यों हुई इस बात की कोई जानकारी नहीं है लेकिन शाम 5:00 बजे के आसपास कोई शख्स उसे घर से बुलाकर ले गया था वह उसका दोस्त था या कोई हत्या करने वाले ही यह अभी मालूम नहीं। घटना की सूचना मिलने पर स्पेशल स्टाफ, क्राइम टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है


दिल्ली- एक बार फिर प्रदूषित हुई यमुना नदी

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ रहा है। यही कारण है कि लॉकडाउन में साफ-सुथरी हुई यमुना नदी में झाग का अंबार लग चुका है।

ओखला बैराज के पास अब प्रदूषण आम हो चुका है। लॉकडाउन के समय दिल्ली में यमुना का प्रदूषण स्तर काफी गिर गया था। लेकिन अचानक आए इस बदलाव के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। बीतें दो दिन से यमुना नदी का दृष्य काफी चौंकाने वाला है। जबकि कुछ महीने पहले कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग यमुना को साफ देखकर खुश हो रहे थे। जो काम दशकों से कोई सरकार नहीं कर पाई थी, लॉ़कडाउन ने यमुना को उस स्तर तक साफ कर दिया था।

जानकारों का मानना है कि यमुना में देखे जा रहे इस तरह के झाग के पीछे कई वजह हो सकती है। हालांकि सीधे तौर पर किसी खास वजह को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। वही कुछ लोगों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए बड़ी आबादी वाले दिल्ली शहर में लोग हाथ धोने या कपड़े धोने जैसा काम बहुत ज्यादा कर रहे हैं। इसके अलावा अचानक गर्मी महसूस होने से भी लोग नहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं, और इस सब में बड़ी संख्या में केमिकल इस्तेमाल होता है जो आखिरकार यमुना में जा रहा है।

आमिर ख़ान ने ली सोशल मीडिया से विदाई !

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।।14 मार्च को आमिर ख़ान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया और 15 मार्च को सोशल मीडिया से विदाई लेने का एलान किया जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स हैरान रह गए। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आमिर ने अपनी आख़िरी पोस्ट में इसके पीछे कोई वजह तो नहीं बतायी, मगर इतना कहा कि वो अपनी कंपनी के ट्विटर हैंडल के ज़रिए संपर्क में रहेंगे। 

आमिर ने सोशल मीडिया में अपनी कम हाज़िरी पर चुटकी लेते हुए लिखा- यह देखते हुए कि मैं सोशल मीडिया में इतना सक्रिय हूं, मैंने फ़ैसला किया कि अब बहानेबाज़ी छोड़ दूं। हम लोग पहले की तरह संवाद करते रहेंगे। साथ ही, आमिर ख़ान प्रोडक्शंस ने अपना चैनल शुरू कर दिया है। इसलिए मेरे और मेरी फ़िल्मों के बारे में ताज़ा जानकारी वहां उपलब्ध रहेगी।

आमिर ने अपना आधिकारिक हैंडल भी दिया और यही पोस्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। नोट शेयर करने के कुछ देर बाद आमिर ने तीनों एकाउंट्स डिलीट कर दिये। ट्विटर पर आमिर ख़ान सर्च करने पर संदेश आता है कि यह एकाउंट उपलब्ध नहीं है।

फरीदाबाद में निजीकरण को लेकर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।।फरीदाबाद में सोमवार को एक ओर सभी सरकारी बैंक कर्मचारी निजी करण को लेकर 2 दिन की हड़ताल पर है तो वहीं दूसरी ओर रेल के निजीकरण को लेकर ci2 के कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ के रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया ci2 के कर्मचारियों का कहना है कि भारतीय रेल को प्राइवेट ना किया जाए यदि भारतीय रेल का प्राइवेट ई करण होता है तो यह देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है नजारा बल्लभगढ़ के रेलवे स्टेशन का है जहां पर ci2 के कर्मचारियों ने निजी करण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि आई टू के कर्मचारियों का कहना है कि भारत सरकार भारतीय रेल को प्राइवेट कर रही है जिससे लोगों को और देश को काफी नुकसान होगा इतना ही नहीं सरकार लगातार प्राइवेटई करण की ओर बढ़ रही है जिसमें सरकारी बैंक रेल एयरलाइंस इंडिया तमााम ऐसी पॉलिसी है जिन्हें प्राइवेट कर रही है।।