Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1023

दिल्ली में पानी कि किल्लत से बढ़ी लोगों की परेशानी

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। पूर्वी दिल्ली के साथ-साथ अब राजधानी के कई दूसरे इलाकों में पानी की किल्लत की शुरुआत हो चुकी है,और साथ ही अब दिल्ली में पानी की डिमांड भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही हरियाणा से पानी को लेकर तकरार फिर शुरू हो गई है। यमुना नदी में पिछले कई दिनों से कम पानी छोड़ा जा रहा है।


बता दें कि उत्तम नगर, मोहन गार्डन, द्वारका, नजफगढ़ में पानी की समस्या देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार जल बोर्ड 936 एमजीडी पानी की सप्लाई करता है। गर्मियों के दौरान पीक सीजन में पानी की डिमांड 1200 से 1300 एमजीडी तक पहुंच जाती है। अभी तापमान बढ़ने के साथ ही यह एक हजार एमजीडी के आसपास चल रही है।

जल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा ने दिल्ली में आने वाले कच्चे पानी की सप्लाई में एक हफ्ते पूर्व से ही कटौती शुरू कर दी है। इसकी वजह से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। डिमांड और सप्लाई का अंतर बढ़ रहा है। 

RRR : सीता के किरदार में आलिया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

  • रिलीज हुआ आलिया का नया लुक
  • ग्रीन साड़ी में आलिया ने फैंस को किया दिवाना
  • आलिया के नया लुक हुआ वायरल
  • लुक पर 15 मिनट में 70 हजार लाइक

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। आलिया भट्ट की गंगूबाई के बाद उनकी अगली साउथ फिल्म RRR का लुक सोमवार रिलीज कर दिया गया है। आलिया के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में आलिया काफी अलग गेटअप में नजर आ रहा हैं।  

डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR के फर्स्ट लुक में आलिया साउथ इंडियन गेटअप में नजर आ रही है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप लोग इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते है कि सोमवार को लुक रिलीज होने के बाद मजह 15 मिनट के अंदर 70 हजार से ज्यादा लोगों ने आलिया के लुक को लाइक किया है। इस लुक के आने से फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई हैं।

फिल्म की रिलीज

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में जहां साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार हैं, वहीं फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी लीड रोल में नज़र आएंगी।

गौरतलब है कि ये फिल्म बीते साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारणों से इसकी रिलीज को रोक दिया गया। अब इस फिल्म को इस साल 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

आलिया का लुक

लुक की बात करें तो आलिया इसमें साउथ इंडियन पारंपरिक वेशभूषा में बेहद सुंदर लग रही है। उन्होंने लाल प्रिंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन साड़ी, नाक में छोटी सी रिंग, माथे पर बिंदी, घुंघराले बाल और उनपर गजरा लगाए एक पारंपारिक लुक की झलक पेश कर रही हैं। जब आलिया के लुक से ही फैंस इतने एक्साइटेड हैं तो फिल्म रिलीज होने पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी हिट होगी।

किराड़ी में हुआ भव्य रासलीला एंव होली मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजन

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में मिथिलांचल विकास समिति की तरफ से रविवार को भव्य रासलीला एंव होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाहरी जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला समेत स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधा जन संर्पक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला का कहना था कि इस कार्यक्रम में आकर ऐसा लगा कि कितने बरसों बाद हमें भगवान की शरण में आने का मौका मिला है, क्योंकि कोरोना के कारण सभी त्यौहार अब फिके पड़ चुके है, लेकिन इस कार्यक्रम में आकर दिल प्रसन्न हो गया। बता दें कि कार्यक्रम में भव्य रासलीला से सबका मन जीतने के लिए आचार्य श्री दामोदर दास भी मौजूद थे। कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने और लोगों का मन मोह लेने के लिए सुंदर-सुंदर झांकियों को प्रस्तुत किया गया।

जब इस बारे में मिथिलांचल विकास समिति अधिकारियों से पुछा गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद उनको कैसा लग रहा है, तो उनका कहना था कि यह पहला साल है जिसमें होली मंगल मिलन का आयोजन किया गया है पर हमें अंदाजा नहीं था कि लोग इतनी भारी संख्या में आकर हमारा समर्थन करेंगे। सभी की बाते जानकर तो ऐसा ही लगा कि कोरोना के समय इस तरह के कार्यक्रम भी लोगों के लिए बहुत सिद्ध साबित होते है।

JNU देशद्रोह केस में कोर्ट ने 7 आरोपियों को 25 हजार मुचलके पर दी जमानत

  • कोर्ट ने 7 आरोपियों को दी जमानत
  • देने होंगे 25 हजार मुचलके 
  • 7 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देशद्रोह मामले में 15 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट ने कन्हैया कुमार समेत 10 आरोपी को सामने पेश होने के निर्देश दिए, जिनमें से सोमवार को 7 आरोपियों को 25 हजार मुचलके पर जमानत दे दी है।

आपको बता दें कि ये मामला साल 2016 का है, जब जेएनयू में एक कार्यक्रम के चलते छात्रों का हुजूम लगा था। इस कार्यक्रम के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए थे, जिसके चलते पिछले साल ही पुलिस ने तत्कालीन जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद के साथ कुल 10 लोगों पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पिछले साल ही चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को चार्जशीट की कॉपी देने का निर्देश दिया था, इस दौरान उमर ख़ालिद के वक़ील ने कोर्टरूम में 10 मिनट बातचीत के लिए कोर्ट से वक़्त मांगा. कोर्ट ने बातचीत करने की इजाजत दी. अब 7 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि इन 10 आरोपियों में से आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईया रसूल, बशीर भट और बशारत अली को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसलिए इन्हें सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 25 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत दी। बाकि बचे तीन कन्हैया कुमार, उमर ख़ालिद और अनिर्बान को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और वो इस वक्त ज़मानत पर बाहर है।

देशद्रोह की आईपीसी की धारा

आरोपियों के खिलाफ 124ए/323/465/471/143/147/149/120बी के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। इनमें से 124ए यानी राजद्रोह, 149 यानी अवैध सभा का हिस्सा होना के लिए, 147 यानी दंगा करने के लिए और 120 बी यानी आपराधिक साजिश की धाराएं लगाई गई हैं. हालांकि, सभी आरोपी इन सभी आरोपों को सिरे से नकारते रहे हैं।

दिल्ली- 41 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा झूठे रेप केस से हूं परेशान

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 41 साल के युवक ने रेप केस के चलते आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ है।

आपको बता दें कि द्वारका के गोयल खुर्द में रहने वाला दीपक संगवान अपने ऊपर लगे रेप के आरोप से काफी परेशान रहता था। उसने इस आरोप के चलते खुद को गोली मार ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची DSP मीणा ने बताया की युवक ने खुद को गोली मारी थी। जिसके बाद वह कुछ बोलने की हालत में नहीं था। जिसके बाद उसकी मां का बयान लिया गया। इसी के साथ क्राइम टीम को भी मौका-ए-वारदात पर बुलाया गया। बता दें कि पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक खाली कारतूस समेत एक सुसाइड नोटभी मिला है।

जिसमें उसने रश्मि नाम की लड़की और उसके पिता आनंद दत्त, जो महावीर एन्क्लेव के रहने वाले हैं, उन पर आत्महत्याके लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में युवक ने बताया हैं कि उसने रश्मि को दो लाख रुपये दिए थे। जिसके बाद रश्मि ने उसे दो लाख का चेक दिया था। जो बाद में बाउंस हो गया था। इसके बाद उसने कोर्ट में मामला दर्ज कराया तो रश्मि और लड़की के पिता ने उसे झूठे मामलें में फंसाने की धमकी दी और रेप के झूठे आरोप में फसा दिया।