दिल्ली।। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जी हां अब रोजाना हो रही जांच की संख्या को बढ़ा दिया गया है। और साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों पर अब ज्यादा सख्ती की जा रही है।
स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना औसतन 70 हजार जांच को जा रही है। इनमें करीब 70 फीसदी आरटी- पीसीआर जांच हो रही है। सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह अपने इलाक़े में सख्ती बरतें। जो लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनपर सख्ती की जाए। जिला प्रशासन की टीमों के साथ सिविल डिफेंस के वॉलंटियर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार नजर रख रहे हैं।
आपको बता दे कि इस दौरान जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान भी किया जा रहा है। इलाकों में अब भारी संख्या में वालंटियर को तैनात किया जायेगा, जिससे सभी लोगों पर नजर रखी जा सके। बढ़ते मामलों को देखते हुए रेड जोन में भी सख़्ती की जा रही है। इन इलाकों में बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।
दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है इसी के चलते दो चोर दिनदहाड़े रोड पर खड़ी एक कार से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने कार मालिक को कहा कि उसकी कार का तेल लीक हो रहा है इस प्रकार मालिक बोनट खोलकर देखने लगा तभी इसी दौरान पीछे से कार का दरवाजा खोल के चोर सामान चुराकर नौ दो ग्यारह हो गए यह सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह चोरों ने एक कार मालिक को मूर्ख बनाया और उसकी गाड़ी में रखा बैग लेकर फरार हो गया ! यह नजारा लखानी चौक के समीप का है जहां से थाना भी कुछ दूरी पर है।
पीड़ित गाड़ी मालिक ने बताया कि वह और उसका दोस्त कार के पास खड़े थे तभी एक अनजान युवक ने बताया कि उसकी कार के इंजन का तेल लिक हो रहा है इस पर वह दोनों बोनट खोलकर देखने लगे बस इसी दौरान ही चोर ने गाड़ी में रखा बैग उठा लिया और अपने दूसरे साथी के साथ टू व्हीलर पर फरार हो गया। इस सारी घटना का पता उस वक्त चला जब कार मालिक ने पीछे कार में जाकर देखा तो उसका सारा सामान गायब मिला इसकी शिकायत उसने तुरंत पुलिस में कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली।। यमुनापार के कई इलाकों में तीन दिनों से चली आ रही पानी की किल्लत पर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां है कि पूर्वी दिल्ली में पानी को लेकर जो हाहाकार मचा हुआ है, उसने मुफ्त पानी देने वाले केजरीवाल सरकार के दावे की पोल खोलकर रख दी है।
आपको बता दे कि लोग अब 200-300 रुपये में पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर हैं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में भी पानी के लिए लोग परेशान हो रहे है, लेकिन खुद उपमुख्यमंत्री भी लोगों की इस सम्सया का समाधान निकालने में असफल होते दिख रहे है। अगर गरीब परिवारों को पानी की बोतलें खरीदने के लिए 300 रुपये खर्च करने पड़ें, तो इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती। बीजेपी ने सोशल मीडिया में एक विडियो शेयर करते हुए दावा किया कि पूर्वी दिल्ली में दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े होकर लोग पानी खरीद रहे हैं, मगर जल बोर्ड ने टैंकरों से पानी भिजवाने की भी कोई व्यवस्था नहीं की।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह हाल तब है, जब दिल्ली में गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक भी नहीं दी है। अगर गर्मियों की शुरुआत में ही स्थिति इतनी भयानक है, तो गर्मी आने पर जो स्थिति होगी, उसकी कल्पना करने में भी डर लगता है। आदेश गुप्ता ने कहां कि यह सब सिर्फ केजरीवाल सरकार की लापरवाही का नतीजा है, लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी जल बोर्ड सिर्फ मूकदर्शक बनकर खड़ा है और केजरीवाल सरकार सोई है। सच्चाई यह है कि मुफ्त के नाम पर लोगों को झूठी तसल्ली के अलावा और कुछ नहीं मिला है।
किराड़ी।। रविवार को किराड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पहुचे और कहा की कोई घर और कोई गली नहीं बचेगी, जिसमें सीवर नहीं होगा। सड़क अच्छी होगी। थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन दिल्ली सरकार सभी सुविधा मुहैया कराएगी। कागजों के अनुसार काम पूरा होने में 4 साल लगेंगे, लेकिन इंजीनियरों ने काफी कम समय में सीवर लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है। अवसर था किराड़ी विधानसभा में पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले सीवर लाइन की आधारशीला रखने का।
विधायक ऋतू राज झा का यह ड्रीम प्रोजेक्ट भी रहा है क्योंकि किराड़ी के लिए यह सपने जैसा ही है, इस मौक़े पर स्थानीय विधायक ऋतू राज के साथ मंत्री सतेंद्र जैन, मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा, बवाना विधायक जय भगवान उपकार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जनता से सीधी संवाद करते हुए यह भी कहा कि जब आप की गली में काम करने के लिए कोई आए, तो किसी तरह का अड़चन मत पैदा करना, सब लोग सहयोग करना। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा वालों ने कहा था कि सभी कॉलोनियां पक्की हो गई हैं। रजिस्ट्री भी शुरू हो गई। लेकिन अभी तक कोई कॉलोनी पक्की नहीं हुई। पिछले 70 साल में कच्ची कॉलोनियों के अंदर जितना काम हमारी सरकार में पिछले 5 साल में किया है। कथनी और करनी मे बहुत फर्क होता है इसके लिए रात-दिन एक करना पड़ता है।
भाजपा और कांग्रेस वाले कहते हैं कि बिजली फ्री नहीं होनी चाहिए, केजरीवाल पैसे लुटा रहा है। क्या यह सच नहीं है कि उपस्थित सभी लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। यकीन नहीं हो तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब या हरियाणा में अपने दोस्तों को फोन करके पूछ लीजिएगा की कितना बिजली बिल देना होता है। दूर जाने की जरूरत नहीं है, नोएडा, गुड़गांव या फरीदाबाद में रहने वालों से ही पूछ लीजिए। बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री करने का भी भाजपा और कांग्रेस वाले विरोध करते हैं। बहनों से पूछना चाहता हूं कि बसों में जाते हो, बस वाले किराया तो नहीं मांगते हैं। बस यात्रा फ्री हो रही है। जब से मैने पूरी दिल्ली में जगह-जगह तिरंगे लगाने का ऐलान किया है, तब से विपक्षी पार्टी वाले कह रहे हैं कि तिरंगे नहीं लगने चाहिए, यह पैसे की बर्बादी है।
केजरीवाल ने ये भी कहां की देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। 75 साल पूरा होने पर जश्न मनाना चाहिए या नहीं। ‘आप ’ की सरकार ने खूब सारे कार्यक्रम तय किए हैं। दिल्ली के स्कूलों में हर रोज एक घंटे देश भक्ति पर चर्चा होगी, ताकि हमारे बच्चे कट्टर देशभक्त बन कर निकलें। सरकार दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में रामलला का दर्शन कराने अयोध्या लेकर जाएगी कार्यक्रम मे पहुंचे लोगो की भीड़ यह बताने के लिए काफ़ी थी की सच मे किराड़ी की जनता सीवर को लेकर कितनी परेशान थी।
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना महामारी के खिलाफ महत्तवपूर्ण योगदान देने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स को सम्मानित किया। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल और डॉ अंबेडकर अस्पताल के 80 वर्कर्स को सम्मानित करते समय उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की है। जिसने दिल्ली और दिल्ली वासियों का सर गर्व से उचा कर दिया है।
कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में रामनिवास गोयल और उपसभापति राखी बिडलान भी मौजूद थे। कोरोना वारियर्स को धन्यवाद करने के साथ – साथ सत्येंद्र जैन ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि महामारी के दौर में उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिन्होंने स्वास्थय व्यवस्था को पहले से काफी बहतर कर दिया है।
सरकार के इसी कदम की वजह से LNJP देश का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बन गया जिसमें अब तक करीब 10 हज़ार कोरोना के मरीज़ ठीक हो चुके हैं। होम आइसोलेशन पर बात करते हुए स्वास्थय मंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ उद्ध में उनकी सरकार ने ही होम आइसोलेशन की शुरुआत की और मरीज़ों के घर पर ही दवाइयां पहुँचाई। जिससे बेड की कमी को पूरा करने के साथ – साथ मरीज़ों का इलाज भी किया जा सके।