Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1026

दिल्ली में पाए गए नए स्ट्रेन के मरीज

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। राजधानी में दक्षिण अफ्रीका के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मरीज मिला है। बता दे कि रोगी को लोकनायक अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में रखा गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को केरल का रहने वाला एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटा। एयरपोर्ट पर जांच में वह संक्रमित पाया गया। जिसके बाद संक्रमित व्यक्ति को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आपको बता दे कि मरीज के सैंपल को लेकर जांच के लिए एनसीडीसी लैब भेजा गया है। वहां जांच के बाद ही नए स्ट्रेन की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल रोगी में संक्रमण के हल्के लक्षण है। सरकार की और से निर्धारित दिशा-निर्देश के मुताबिक उसका इलाज किया जा रहा है। 

डॉक्टरों के मुताबिक, यह स्ट्रेन ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन से घातक साबित हो सकता है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक तथ्य सामने नहीं आए हैं। सूत्रो की माने तो दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन उन लोगों को फिर से संक्रमित कर सकता है जो कोविड की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं। 

दिल्ली- गर्मी के लिए किसानों ने कि पूरी तैयारी

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।।107 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध जता रहे किसानों के इरादों के साथ अब टिकरी बोर्डर पर उनके घर भी पक्के हो गए है। जी हां अब आंदोलन कर रहे किसान गर्मी से खुद को बचाने के लिए तैयारी कर रहे है।

किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर डटे 4 महीनों से ज्यादा का समय हो गया, आपको बता दे कि किसानों ने दिल्ली की गर्मी से खुद को बचाने के लिए तैयारीयां तेजी से शुरु कर दी है। फिलहाल किसान अभी टिकरी बॉर्डर पर अपने 15 पक्के घर बना चुके है।

आपको बता दे कि आंदोलन लंबा खिचनें और सरकार से बात करने का क्रम टूटने के बाद किसानों की संख्या में कमी आई है। लेकिन गर्मी से खुद को बचाने के लिए आंदोलनकारियों ने टिकरी बॉर्डर पर सीमेंट की दिवारों पर शेड लगवा रखे है। और साथ ही खिडकियां भी लगाई जा रही है जिससे हवा अंदर बाहर आ सके। आपको बता दे कि किसानों ने घर के साथ-साथ गर्मी से बचने के लिए कूलर और पंखे लगवानें भी शुरु कर दिये है। पर अब देखने वाली बात ये होगी की ये किसान आंदोलन और कितना लंबा चलता है।

दिल्ली- मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

चेतन पाठक, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार रात बक्करवाला इलाके से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दरअसल, यह घटना राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके की है जहां पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने एनकाउंटर में घायल हुए बदमाश के बारे में बताया कि उसका नाम कमल गहलोत है, जो दिल्ली के विकास मेहता मर्डर केस का आरोपी है।

जानकारी के लिए बता दें कि कमल वही शख्स है, जिसे 22 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में विकास मेहता नामक शख्स पर गोलियां बरसाते हुए देखा गया था। घटना के बाद जिसकी सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुई थी। लेकिन मृतक विकास पर भी पुलिस में कई मामले दर्ज है। फिलहाल घायल कमल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

MCD के तीनों मेयरों ने लगाए केजरीवाल सरकार पर आरोप

काव्या बजाज, संवाददाता

दिल्ली।।MCD के हालातों को देखते हुए नगर निगम के तीनों मेयर ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाएं हैं। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ दिल्ली की जनता को विकास और प्रगति के सपने दिखाती है तो वहीं दूसरी तरफ वह नगर निगम के विकास कार्यों में बाधा बन रही है।

नगर निगम के तीनों मेयर ने कहा कि सरकार लगातार निगम के बजट में कटौती कर रही है। जबकी दिल्ली सरकार के बजट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल 2018 -19 में निगम को 6930 करोड़ का बजट दिया गया था जिसमें लगातार कटौती कर अब इसे 6172 करोड़ कर दिया गया है।

700 करोड़ रुपए की कटौती करने के बाद भी सरकार कभी बजट समय पर नहीं देती। उसके लिए भी उन्हें बार – बार विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। नगर निगम में काम कर रहे लोगों ने कोरोना काल में भी लोगों की मदद की लेकिन सरकार के इस रवैय के कारण वह उन्हें भी वेतन देने में असमर्थ हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सरकार निगम को आर्थिक रुप से कमज़ोर बनाने पर तुली हुई है।

मॉनसून में इस बार दिल्ली का हाल फिर होगा बेहाल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में रहने वाले लोगों को इस साल भी जलभराव का सामना करना पडेगा। बता दे कि ऐसा इसलिए कि एमसीडी ने अभी तक नालों की सफाई शुरू ही नहीं की है, और इस समय सबसे बुरा हाल साउथ एमसीडी एरिया का है। तीनों एमसीडी में सबसे अधिक 243 नाले साउथ एमसीडी एरिया में हैं। लेकिन, यहां नालों की सफाई के लिए अभी कोई तैयारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार नॉर्थ एमसीडी एरिया में 192 नाले हैं, जिनकी करीब 7 प्रतिशत सफाई हुई है। ईस्ट एमसीडी के 223 नालों हैं और यहां करीब 6 या 7 प्रतिशत तक सफाई हुई है। जिसके साथ ही अब पीडब्ल्यूडी के नालों की भी सफाई होनी शुरु हो चुकी है


आप सभी को पता ही होगी कि पिछले साल मॉनसून के दौरान मिंटो रोड पर जलभराव के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस साल भी दिल्ली में हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं। नालों की सफाई करने वाली अभी तक किसी भी एजेंसी ने नाले साफ करने का काम शुरू नहीं किया है। अफसरों का कहना है कि साउथ एमसीडी के चार जोन को मिलाकर 4 फुट गहरे 243 नाले हैं, जिनकी लंबाई करीब 160 किमी है। लेकिन, साउथ एमसीडी के डेम्स विभाग ने अभी तक नालों की सफाई शुरु ही नहीं की है। पर अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार मॉनसून में दिल्ली का हल कितना बेहाल होता है ?