Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1027

दिल्ली में फिर दिखने लगा कोरोना का कहर

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। महाराष्‍ट्र में कोविड के आंकड़ों पर सबकी नजर है, लेकिन इस बीच दिल्‍ली में भी कोरोना अब अपना कहर दिखा रहा है। जी हां डॉक्‍टर्स ने कहा है कि अगर नियमों का ठीक से पालन नहीं किया गया तो कोरोना की एक और लहर दिल्ली वालों को फिर से परेशान कर सकती है।

देश की राजधानी में भी कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ने लग गए है। आपको बता दे कि  गुरुवार को 400 से ज्‍यादा नए केस सामने आए थे। जिसके बाद अब दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 42 हजार 439 पहुंच गई है। इसी के साथ गुरुवार को 286 मरीज ठीक भी हुए तो वही गुरुवार को इस वायरस की वजह से 3 और मरीजों की मौत भी हो गई। जिसके चलते अब तक इस कोरोना वायरस की वजह से 10 हजार 934 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्‍ली के अलावा पड़ोसी पंजाब और हरियाणा में केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दे कि डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अगर अभी भी सोशल डिस्‍टेंसिग और मास्‍क के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो दिल्लीवालों को कोरोना की एक और लहर देखने को मिल सकती है।

फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है- विधायक शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर विधानसभा। भगवान शिव शंकर के पावन पर्व शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मोती नगर विधानसभा में विभिन्न- विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व मंदिरों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे शोभा यात्रा, शिवपार्वती विवाह, साथ ही कई जगह सुन्दर-सुन्दर झाकिया भी निकली गई। जिसमे मोती नगर विधानसभा के विधायक कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

जिसमे उन्होंने सभी को सम्बोधन में बताया कि यूं तो हर महीने में शिवरात्रि आती है, लेकिन फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है. इस मौके पर श्रद्धालु शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करते हैं. बहुत से लोग शिवरात्रि का व्रत करते हैं और रात्रि जागरण भी करते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि  इन सबसे अलग है और उसका खास महत्व है। हिंदू धर्म में हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों की माने तों महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे. इसके बाद से हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि कहा यह भी जाता है कि मां पार्वती सती का पुनर्जन्म है. मां पार्वती शिवजी को पति के रूप में प्राप्त करना चाहती थी. इसके लिए उन्होंने शिवजी को अपना बनाने के लिए कई प्रयत्न किए थे, भोलेनाथ प्रसन्न नहीं हुए. इसके बाद मां पार्वती ने त्रियुगी नारायण से 5 किलोमीटर दूर गौरीकुंड में कठिन साधना की थी और शिवजी को मोह लिया था और इसी दिन शिवजी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। साथ ही उन्होंने कहाँ की मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने देश का सबसे बेस्ट बजट पेश किया और प्रत्येक आम आदमी को ध्यान में रख कर इसको बनाया गया।  दिल्ली पहली ऐसी सरकार है जो देश में पहली बार आउट कम बजट पेश करती है।  कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा के कई कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।  

क्या आंदोलन को और आगे बढ़ाने कि कोशिश में है किसान ?

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 106 दिन से जारी है। आपको बता दे कि सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान आंदोलन को धार देने की रणनीति बना रहे हैं। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों से आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है। युवाओं से 23 मार्च को धरना स्थलों पर आने का भी आह्वान किया गया है। 

बता दे कि 15 मार्च को होने वाले प्रदर्शन के लिए भी भीड़ जुटाई जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि बॉर्डर पर संख्या में कमी नहीं आई है। खेतीबाड़ी के काम के चलते किसान अलग-अलग समय में बॉर्डर आ रहे हैं। 


बृहस्पतिवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि ग़ाजीपुर बॉर्डर से किसान गांव जा रहे हैं। यहां निरंतर किसानों का आवागमन लगा हुआ है। गर्मियों के हिसाब से सभी टेंट भी तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि15 मार्च को कारपोरेट के विरोध में प्रदर्शन होगा। 

दिल्ली: NSUI ने बेरोजगारी के मसले पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। देश में महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साधा रही है। राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले ट्वीट के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली के जंतर-मंतर और रायसीना रोड के पास बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने NSUI के कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठियां भी चलाई।

आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन के अलावा 12 मार्च को सोशल मीडिया पर भी नौकरी के मासले को लेकर ट्वीस की बरसात हुई। जिसमें पूरा दिन ट्वीटर पर #StudentsWantsJobs ट्रेंट करता रहा। इतना ही नहीं शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि ‘#StudentsWantJobs लेकिन सरकार क्या दे रही है- पुलिस के डंडे, वॉटर गन की बौछार, एंटी नेशनल का टैग और बेरोज़गारी’।

राहुल गांधी का साथ देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मसले पर सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करने वाली बीजेपी सरकार में रोजगार की स्थिति कुछ इस तरह है। 1. बेरोजगारी पिछले 45 साल के चरम पर, 2. 28 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली, 3. भार्तियों, इम्तिहान, परिणाम और ज्वाइनिंग का नामोनिशान नहीं। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि छात्रों को झूठे वादे नहीं, बल्कि नौकरियां चाहिए। इससे पहले भी कई बार कांग्रेस केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल और रोजगार को लेकर कई बार घेर चुकी है।  

अशोक विहार -नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने जागरूक जनता मदद से दबोचे चार शातिर बदमाश 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली -नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने  जागरूक नागरिक की मदद से चार शातिर बदमाश को पकड़ने में कामयाबी पायी है। दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने इन चार लूटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम विशाल उम्र  24 साल , किशन 19 साल , जगदीश 24 साल और हरिओम 26 है। इनमें सभी भारत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल फ़ोन और एक ब्लू टूथ स्पीकर बरामद किया है।विशाल को आदर्श नगर थाना क्षेत्र की जागरूक जनता की मदद से पकड़ा गया।

11 मार्च को बिहार का रहने वाला विमल नाम का एक शख्स आनद विहार बस अड्डा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो लड़के उसके पास आये और खुद को बिहार का रहने वाला बताते हुए कहा की वे भी बिहार जा रहे है और उसके लिए आनद विहार बस अड्डा जाने के लिए बस का इंतजाम करवा देंगे। विमल उनसे प्रभावित हो गया तो वे उसे एमसीडी झील के पास एक जगह ले गए। वहां उन्होंने उसकी गर्दन दबोच ली और उससे एक मोबाइल फ़ोन और 2000 रुपये नगद लूट लिए और धमकी देते हुए भागने लगे। अचानक विमल ने चिल्लाना शुरू कर दिया, उसके आवाज सुनकर वहां मौजूद एक शख्स ने विशाल को पकड़ लिया।उसी वक्त पेट्रोलिंग कर रहे हवलदार विशाल और सिपाही अरुण ने उसे काबू कर लिया। विशाल कबीर नगर प्रताब बाग़ का रहने वाला है। डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी के अनुसार उस पर पहले भी दो मुकदमें दर्ज़ है। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूट का मोबाइल फ़ोन और स्पीकर बरामद किया है और उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

दूसरी वारदात भारत नगर थाना क्षेत्र की है। कुणाल नाम का  एक शख्स अपने साथी के साथ शक्ति नगर जा रहा था। वह निमाड़ी कॉलोनी लेबर कोर्ट पहुंचा तो वहां उन्हें चार बदमाशों ने घेर लिया। उनमें से एक लूटेरे ने कुणाल की गार्डन पर ब्लेड मारा और उसका मोबाइल फ़ोन छीन लिया। वे भागने की तैयारी में ही थे की वहां पेट्रोलिंग करते आ रहे दो पुलिस स्टाफ ने उन्हें देख लिया। वहां भी के जागरूक जनता की मदद से उन्होंने तीन लूटेरों को दबोच लिया और घायल हालत में कुणाल को दीपचंद बंधू हॉस्पिटल इलाके के लिए ले गए। पकडे गए आरोपी किशन , जगदीश और हरिओम तीनो ही भारत नगर थाना क्षेत्र की वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी के रहने वाले है। वारदात में प्रयोग ब्लेड और लूट का मोबाइल पुलिस ने कब्जे लिए ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस की सक्रियता और जनता की जागरूकता का यह के अच्छा उदाहरण है।