Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1028

दिल्ली- एमसीडी के कर्मचारी फिर उतरे हड़ताल पर

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के एमसीडी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर कई बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते दिखते है। आपको बता दें कि एक महीने पहले ही 7 जनवरी से सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। उसके बाद कई दिनों तक एमसीडी के कर्मचारियों का प्रदर्शन चलता रहा, जिसके चलते नुकसान दिल्ली वालों को हुआ, बता दें कि एमसीडी के कर्मचारियों के काम पर ना आने की वजह से दिल्ली कुछ दिनों के लिए कूड़ो वाली दिल्ली बन गई थी।

उसके 1 महीने बाद अब मार्च में भी कर्मचारियों ने आज केशव पुरम जोन में अखिल भारतीय श्रमिक संघ के नेतृत्व में अपना धरना प्रदर्शन किया। जब धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से पुछा गया की इस धरना प्रदर्शन की वजह इस बार भी सैलरी और पेंशन है या कारण कुछ और है, तो कर्मचारियों ने बताया कि जब हम जनवरी में हड़ताल पर थे, तो हमें कई शर्तो के साथ वापस लाया गया था। जिसमें पहली शर्त थी कि कई सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना और पेंशन और सैलरी को समय से देना। जिसके बाद अब महीने भर से ज्यादा हो चुका है ना कर्मचारियों को पक्का किया गया और ना ही हमारी सैलरी और पेंशन दी गई है।

आपको बता दें कि सभी कर्मचारियों का यही कहना था कि इस बार जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हम अपना धरना जारी रखेंगे। केशव पुरम जोन के बाहर प्रदर्शन करते समय सभी कर्मचारियों ने मेयर के साथ-साथ कमिश्नर मुर्दाबाद के भी नारे लगाए और इसी के साथ सभी कर्मचारियों ने एक सूर में ये भी कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है आगे लडाई जारी है, अब देखने वाली बात ये होगी कि अब इनकी मांगों पर कब ध्यान दिया जाता है।

‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरीज पर छिड़ा विवाद

जूही तोमर, संवाददाता

दिल्ली।। पूजा भट्ट स्टार की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ पर विवाद छिड़ गया है। सीरीज में बच्चों को गलत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्ट्रीमिंग को रोकने की मांग की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सीरीज की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, आयोग को सीरीज के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इसमें नाबालिग बच्चों को आपत्तिजनक सीन्स करते हुए और ड्रग्स लेते दिखाया गया है।

इसी पर नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा कि इस तरह के कंटेंट से न केवल युवाओं पर निगेटिव प्रभाव पड़ेगा, बल्कि यह बच्चों के साथ होने वाले बुरे बर्ताव और हैरेसमेंट को भी बढ़ावा दे सकता है। NCPCR ने गुरुवार को ‘बॉम्बे बेगम्स’ के OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर सीरीज को हटाने के लिए कहा है। आयोग के मुताबिक, अगर ऐसा नहीं होता है तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। NCPCR के चेयरमैन प्रियांक कानून ने अपने एक बयान में कहा, “हमने सीरीज में बच्चों को गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर ‘बॉम्बे बेगम्स’ की स्ट्रीमिंग रोकने की मांग की है। 

बता दे की ” नेटफ्लिक्स की ओर से इस मामले में अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ की स्ट्रीमिंग 8 मार्च से शुरू हुई है। इसमें पांच अलग-अलग महिलाओं की कहानी है। पूजा भट्ट के अलावा अमृता सुभाष, सुहाना गोस्वामी, प्लाबिता बोर ठाकुर और आध्या आनंद की इसमें अहम भूमिका है। पूजा ने इस सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है।

दिल्ली- अब ई-वाहनों के जरिए आयेंगी दिल्ली के प्रदूषण में कमी

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने ऐलान किया है कि राजधानी की वो इमारतें जहां 100 से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह है, उन्हें अपने यहां पांच प्रतिशत जगह ई-वाहनों के लिए आरक्षित रखनी होगा।

आपको बता दे कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में जहां दिल्ली सरकार ने हाल ही में नई ई- पॉलिसी में 100 जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने का प्रावधान किया है। वहीं, अब दक्षिणी निगम ने 200 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कमर कस ली है। खास बात यह है कि इन चार्जिंग स्टेशन को न सिर्फ निजी वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा, बल्कि, ई-व्यावासायिक वाहन भी इन स्टेशनों पर चार्ज हो सकेंगे।

आपको बता दे कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अब दिल्ली सरकार इमारतों के पार्किंग में ई-वाहनों के लिए 5 प्रतिशत जगह आरक्षित कर दी है। पर अभ देखने वाली बात ये होगी की इन सब के बाद दिल्ली का प्रदूषण कितान कम होता है।

दिल्ली- 75 सप्ताह तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रम की हुई आज से शुरुआत

जूही तोमर , संववादाता

दिल्ली।। आजादी के 75 वे साल में 75 सप्ताह तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला आज कनॉट प्लेस में शुरू हो रहा है। पहले दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ‘दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम 75 कार्यक्रम के तहत आगामी 75 हफ्तों में दिल्ली समेत पूरे देश में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सरकार का दावा है कि इसके जरिए आम लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई जाएगी। बता दे कि आयोजन के एक दिन पहले अपने संदेश में अरविंद केजरीवाल ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ की सभी देशवासियों को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल का कहना है की इस उत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी भी उनके द्वारा किए गए योगदान, संघर्ष और स्वतंत्रता के महत्व को समझ सकेगी। इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही दिल्लीवासियों से अपील की है कि सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगे। उन्होंने प्रभु श्रीराम के रामराज की अवधारणा को सार्थक करते हुए भारत बनाने की बात भी कही। उधर, सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम 6 बजे ‘दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम @ 75 कार्यक्रम का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस दौरान युफोरिया द्वारा लाइव कॉन्सर्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। देशभक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।

कनॉट प्लेस के सभी प्रवेश द्वारों पर 500 मीटर की दूरी पर स्वतंत्रता से जुड़े नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा । आइए हम सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाएं, प्रभु श्रीराम के रामराज की अवधारणा को सार्थक करता हुआ भारत बनाएं। अपने महान भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएं

दिल्ली के ‘टेस्ट का लंगर’ में एमआरआई की जांच अब सिर्फ 50 रुपये में

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। अगर आप किसी बीमारी से गंभीर रुप से जूझ रहे हैं और डॉक्टर ने एमआरआई, सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। लेकिन अस्पताल के लंबी डेट से जूझ रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपको लिए है जो आपको राहत दे सकती है। दिल्ली में सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच अब सिर्फ 50 रुपये में करवा सकते हैं। 

अब इस जांच के लिए आपकी जेब पर कोई असर नहीं पडेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह टेस्ट का लंगर कहां चल रहा है? दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसके लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक केंद्र तैयार किया है, जिसे ‘टेस्ट का लंगर’ नाम दिया है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी कमेटी ने दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारे में मुफ्त डायलेसिस सेंटर शुरू किया था। 101 बेड्स की व्यवस्था की गई है. एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रसाउंड और एक्स-रे के लिए बीपीएल कैटेगरी के लोगों को सिर्फ 50 रुपये का भुगतान करने होंगे। अगर वो 50 रुपये भी देने में असमर्थ हैं तो उसकी जांच मुफ्त की जाएगी। वहीं सामान्य श्रेणी के लोगों को 700 से 800 रुपये का भुगतान करना होगा।