Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1029

दिल्ली- किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है किसान संगठनों ने एक बार फिर 26 मार्च को भारत बंद करने का एलान किया है। आपको बता दे कि 26 मार्च को किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर डटे पूरे 4 महीने हो जायेगें।

दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने सुस्त पड़े आंदोलन में तेजी लाने के लिए नए सिरे की रणनीति से शुरुआत करने की तैयारी की है। आपको बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का एलान किया है। जानकारी के अनुसार इस बार की बंदी पूरे दिन की होगी। योजना के तहत 26 मार्च को एक भी वाहन को नहीं आने दिया जायेंगा। बता दे की 26 मार्च को किसान आंदोलन को पूरे 4 महीनें हो जायेंगे इसी को लेकर पहले 26 मार्च को भारत बंद किया जायेंगा जिसके बाद 28 मार्च को होलिका दहन में पूरे भारत के अंदर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

दरअसल आपको बता दे कि किसान संगठनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहां है कि किसानों के आंदोलन को 4 महीनें पूरे होने पर देशभर में सभी बस, रेल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद रखा जायेंगा। और साथ ही इसे शातिंपूर्ण तरीके से करने की मांग की गई है।

Youtube की नई पॉलिसी से यूजर्स क्यों हुए नाराज ?

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। वॉट्सऐप के बाद अब youtube भी अपनी एक नई पॉलिसी लेकर आया है। बताया जा रहा हैं कि youtube की नई पॉलिसी में टैक्स लगाया जाएगा। इस नई पॉलिसी पर यूजर्स ने नाराजगी जताई है। दरअसल बता दें कि अब इस नई पॉलिसी के आने से youtuber की कमाई पर असर पड़ सकता है क्योंकि इस नए नियम को अमेरिका के बाहर के क्रियटर्स पर लागू किया जाएगा। यानी भारत भी इस पॉलिसी की चपेट में आएगा।

आपको बता दें कि कंपनी ने कहा हैं कि अमेरिका के बाहर के क्रिएटर्स की कमाई अगर अमेरिकी व्यूवर्स से होती है तो उस पर टैक्स लगा दिया जाएगा। कंपनी इस पॉलिसी को जून 2021 से शुरू करने वाली है। इस नई पॉलिसी को लेकर youtube ने अपने की सभी क्रिएटर्स को मेल भेजन शुरू कर चुका है। खबर को सुनते ही Youtubers सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इस नए नियम से अमेरिका के क्रिएटर को बाहर रखा गया है।

YouTube ने अपने क्रिएटर्स को नए अपडेट के बारे में भी बता दिया है। इसके लिए क्रिएटर्स को ऐडसेंस अकाउंट में टैक्स इनफार्मेशन को जल्द से जल्द पूरा करना होगा। इस नए नियम के मुताबिक अगर कोई क्रिएटर 31 मई तक इनफार्मेशन नहीं दे पाता है तो कंपनी उसके वर्ल्ड वाइड कमाई का 24 परसेंट काट लेगी है। 

अगर क्रिएटर्स अपने टैक्स की डिटेल्स कंपनी को समय पर दे देता है तो कंपनी उसके यूएस व्यूअर्स की कमाई का 0 से 30 परसेंट रोक कर के रखेगी।रोक की दर इस बात पर निरभर करेगी कि क्रिएटर के देश का टैक्स ट्रीटी अमेरिका के साथ कैसा है। इसका मतलब इस पॉलिसी में अलग-अलग देश के लिए अलग-अलग टैक्स की कटौती की जाएगी। भारत की बात करें तो यहां पर रोक की दर यूएस व्यूअर्स से हुई कमाई का 15 परसेंट है।

दिल्ली में फिर शुरु हुआ कोरोना का आंतक

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पांव पसारने लगा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 409 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 286 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं तो तीन लोगों की इससे मौत हो गई है। बता दे कि पिछले दो दिनों से दिल्ली में 300 से ज्यादा केस सामने आ रहे थे लेकिन गुरुवार को यह आंकड़ा 400 के पार चला गया।

बीते एक दिन में 69810 टेस्ट हुए थे,  इस हिसाब से अभी दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 0.59 प्रतिशत है। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,42,439 हो गई है, वहीं कुल 6,29485 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 10,934 हो गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में कुल 5711 बेड हैं जिसमें से 579 भरे हैं और 5132 खाली हैं। कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से सिर्फ चार पर मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड हेल्थ सेंटर में कुल बेड 97 हैं जिसमें से एक पर भी मरीज नहीं है।

दिल्ली सरकार अब घर-घर पहुचायेगी राशन

अविका मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को घर पर राशन की डिलीवरी की कवायद शुरु कर दी है। राशन की होम डिलीवरी वाली मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना की शुरुआत सीमापुरी के 100 घरों से की जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 25 मार्च से इसकी शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने विभाग के अधिकारियों से दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड और दिल्ली स्टेट कंज्यूमर को आपरेटिव स्टोर लिमिटेड को सीमापुरी सर्कल में 100 घरों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने इससे संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट भी तीन दिनों के अंदर मांगी है। आदेश में कहा गया है कि विभाग एवं एजेंसियां लाभार्थियों को मिलने वाले राशन की मात्रा, उनका पता एवं संपर्क नंबर आदि भी सुनिश्चित कर लिया जाये ताकि इनके घर पर राशन पहुंचाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने दिल्ली को 70 सर्कल में बांट रखा है जिसके बाद धीरे-धीरे सभी सर्कल में इसकी शुरुआत होगी। बता दें कि सरकार राशन की होम डिलीवरी में गेहूं की जगह आटा देगी, जिसकी पिसाई का खर्च राशन कार्ड धारक को उठाना पड़ेगा। वहीं, राशन की होम डिलीवरी का शुल्क कितना होगा या कौन देगा अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। राशन के गोदाम से लेकर राशन कार्ड धारक के घर तक जिस वाहन से डिलीवरी की जाएगी। उसे जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा।

दिल्ली- महाशिवरात्रि के दिन दिखी लोगों की आस्था, कोरोना गाइडलाइंस का भी हुआ पालन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजधानी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और साथ ही जलाभिषेक किया जा रहा है।

राजधानी के कई मंदिरों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। गुफावाला शिवजी का मंदिर, झंडेवालान मंदिर, कालकाजी मंदिर और बिड़ला मंदिर सभी जगहों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। कोरोना काल में पूरी तरह से ठप रहे मंदिरों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। भक्तों की भीड़ देख मंदिर प्रशासन खुश हैं।

मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भी कोरोना संक्रमण से बचने के पर्याप्त उपाय किये गए हैं। झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर और कालकाजी मंदिर में सभी भक्तों का तापमान चेक किया जा रहा है। सभी भक्तों को हाथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कोरोना काल की तरह इस समय भी मुख्य मंदिरों में फूल-माला नहीं चढ़ाने दिया जा रहा है, लेकिन शिवालयों में जलाभिषेक को अनुमति दी गई है।