Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1030

फरीदाबाद में महाशिवरात्रि के दिन दिखी मंदिरों में भक्तों की भीड़

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में महाशिवरात्रि के पर्व पर फरीदाबाद के मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ साफ-साफ देखने को मिल रही है। 

दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के मंदिरों का है जहा कुछ लोग का मानना है कि कोरोना काल के बाद मंदिरों की बजाय कुछ लोग अपने घरों में पूजा करना पसंद कर रहे हैं कोरोना काल से पहले जो भीड़ मंदिरों पर देखी जाती थी वह भीड़ अब नही देखी जाती

लोग कम मात्रा में पहुंचकर मंदिर पर पूजा अर्चना कर रहे हैं वही पूजा करने पहुंची महिला की माने तो हर वर्ष की भांति इस वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर लोगों की भीड़ तो कम है परंतु फिर भी बहुत कुछ लोग पूजा करने के लिए मंदिरों पर पहुंच रहे हैं और आज शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इसी को लेकर आज लोग शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं पूरे दिन भर भक्तजन पूजा करते हैं और रात को कीर्तन उसके अगले दिन भक्तों अपना उपवास खोलते हैं।।

आखिर क्यों रखा गया बजट को देशभक्ति के नाम ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को अपना 7वांबजट पेश किया। आपको बता दे की इस साल इस बार के बजट को ‘देशभक्ति बजट’ नाम दिया है

बता दे कि केजरीवाल सरकार नें दिल्ली के 2021-22 के बजट को महान देशभक्तों और शहीदों की याद में ‘देशभक्ति बजट’ के रुप में नामित किया है।आपको बता दे की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने से ठीक 75 हफ्ते पहले से ही देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत हो जायेगी।

बता दे कि इससे पहले मनीष सिसोदिया ने 2015-16 बजट को स्वराज बजट और 2018-19 में ग्रीन बजट की थीम के साथ पेश किया था। बजट पेश करते हुए मंत्री मनीष सिसोदियानें कहां था की 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में उत्सव का माहौल बना रहेगा। पर अब देखने वाली बात ये होगी की भारत देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोग किस तरह से मनाते है।

दिल्ली के बजट में स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक के साथ महिलाओं के लिए और क्या है खास ?

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को जागरुक करने के लिए बजट में नई योजना का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत काम करने की इच्छुक बेरोजगार महिलाओं के कौशल विकास के लिए आंगनबाड़ी हब बनाएं जाएंगे।

आपको बता दे की  केजरीवाल सरकार के 7वें बजट में देशभक्ति के साथ महिलाओं के लिए भी खास तौर ‘सहेली’ प्रस्ताव को रखा है। इस सहेली प्रस्ताव में महिलाओं के स्वयं सेवा सहायता समूह बनाकर उन्हें काम सिखाया जाएगा। जिसके बाद प्रशिक्षण पाकर महिलाओं को उनके हुनर के हिसाब से रोजगार मिलेगा। बता दे कि इस योजना को सहेली समन्वय केंद्र नाम दिया गया है।

दिल्ली में सहेली योजना के साथ-साथ महिलाओं के लिए स्पेशल 100 महौल्ला क्लीनिक भी बनायें जायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं में झिझक दूर करने और समय पर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में में स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली के हर नागरिक के हाथ में अगस्त तक हेल्थ कार्ड होगा और ऑनलाइन हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

‘आप’ विधायक राघव चड्ढा हुए कोरोना पॉजिटिव

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी राघव चड्ढा ने ट्वीट कर दी है और कहा कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। राघव ने ट्वीट किया कि मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए मैं खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। और साथ ही राघव चड्ढा ने लोगों निवेदन करते हुए ये भी ट्वीट किया कि जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे सीधे संपर्क में आए हैं और उनमें कोई भी कोरोना लक्षण दिखे हैं तो अपना टेस्ट करा लें और हर सुरक्षा उपाय करें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

आपको बता दे कि राघव चड्ढा से पहले आम आदमी पार्टी के कई मंत्री और नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, विधायक आतिषी व अन्य लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक ओर जहां मनीष सिसोदिया कोरोना संक्रमित रहते हुए निमोनिया के शिकार हो गए थे वहीं सत्येंद्र जैन की दो बार प्लाज्मा थेरेपी हुई।

दिल्ली में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। वहीं इसी साल 12 जनवरी के बाद पहली बार पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

राखी ने लिया श्रीदेवी का नागिन अवतार, फैंस ने किया कमेंट

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत बिग बॉस के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। आपको बता दें कि इन दिनों राखी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक अलग अंदाज में नज़र आ रही हैं।

अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने कॉमिक वीडियो को पोस्ट करती रहती हैं। राखी हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं जो लोगों को हसने पर मजबूर कर देता है। इसी तरह हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के गाने ‘ मैं तेरी दुश्मन’ पर थिरकती दिख रहीं है। बता दें कि राखी ने ओरिजिनल गाने में किसी ऐप के जरिए श्रीदेवी की जगह पर अपना चेहरा लगाया है।

बता दें कि इस वीडियो के कैप्शन में राखी लिखती हैं कि वे श्रीदेवी उनकी पसंदीदा अभिनेत्री है। हालांकि, उन्होंने इसमें फिल्म का नाम ‘नागिन’ लिखा हैं लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘नागिन’ नहीं नगीना है। इसके आगे वो लिखती है कि मुझे श्रीदेवी जी से प्यार है। उनकी ये फिल्म मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। आखिर में उन्होंने अपने फैंस से पुछा कि अगर दोबारा ये फिल्म बनी जाती है तो इसमें किसे कास्ट करना चाहिए। राखी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे है।