Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1031

दिल्ली पत्रकार संघ ने पुलिस अधिकारी रहे छिददा सिंह रावत को सम्मानित किया

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस अराजपत्रित रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय पुलिस जन कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष छिद्धा सिंह रावत को बुधवार को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट के प्रांगण में दिल्ली पत्रकार संघ ने कोरोना योद्धा से सम्मानित किया!  रावत दिल्ली पुलिस में अपने सेवाकाल में अनेक साहसिक कार्यों को अंजाम दिया और अवकाश ग्रहण करने के बाद दिल्ली पुलिस के कर्मियों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। कोरोना काल के दौरान बुजुर्ग होने के बावजूद वे अपने सहकर्मियों और साथियों के साथ मिलकर कई प्रकार के जन उपयोगी कार्य को अंजाम दिया और जरूरतमंदों की मदद की।

बुधवार को उन्हें सम्मान अर्पित करते हुए दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, महासचिव अमलेश राजू और गांधी स्मृति एव दर्शन समिति के प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर वेदव्यास कुंडू ने कहा कि पुलिस हमेशा आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है और कोरोना काल में पुलिस ने जिस तरह से लोगों की सेवा की है उसे देखते हुए पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में रावत सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में अव्वल है। वेदव्यास कुंडू ने उन्हें गांधीजी का चरखा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जबकि मनोहर सिंह ने उनके साहसिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।


इससे पहले दिल्ली पत्रकार संघ ने एक मार्च सोमवार को गांधी स्मृति दर्शन समिति में उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता विकास गोयल, कांग्रेस के कद्दावर नेता और अविभाजित नगर निगम में मध्य जोन के अध्यक्ष कैप्टन खविंद्र सिंह, पुरानी दिल्ली के निगम पार्षद राकेश कुमार और नगर निगम के सूचना प्रचार निदेशक योगेंद्र सिंह मान को भी कोरोना सम्मान से सम्मानित किया था!

दिल्ली हाईकोर्ट हुई अलर्ट, बिना मास्क के यात्रियों को नहीं मिलेगी ENTRY

जूही तोमर, संवाददाता

दिल्ली।। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए, दिल्ली हाईकोर्ट अलर्ट हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया की फ्लाइट में कोलकाता से दिल्ली जाने वाले लोगो की ओर से मास्क न पहनने के मामले में फैसला लेते हुए कहा की ठीक से मास्क नही लगाया तो यात्री को प्लेन से उतार दिया जाएगा, नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

आपको बता दे की जस्टिस सी हरीशंकर ने अदेश देते हुए कहा की कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए किसी भी तरह के नियमों को लेकर लापरवाही नहीं सही जाएगी। विमान में भले ही यात्री बंद वातावरण में होते है, अगर उनमें से कोई यात्री कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो अन्य यात्रीयों पर असर डल सकता है।

बता दें की दरसल दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सी हरीशंकर 5 मार्च को कोलकाता जाते समय जस्टिस ने देखा की यात्री जिद्दी है और फ्लाइट अटेंडेंट के अदेशों को नहीं सुन रहे है और मास्क नहीं पहन रहे है। वही हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर कोई मास्क नहीं पहन रहा तो उसे प्लेन से उतार दिया जाएगा, नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया जाएगा। आपको बता दें की मंगलवार को देश में कोरोना के मामले में 15 हजार 388 नए केस दर्ज किए गए है।

बुजुर्गों को दिए जायेंगे अयोध्या राम मंदिर के फ्री दर्शन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली विधानसभा में आठ मार्च से बजट सत्र चल रहा है। बुधवार को इसमें उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए रामराज्य कार्ड खेल दिया। आपको बता दे कि उन्होंने रामराज्य को लेकर 10 बिंदु रखे। इसके साथ ही उन्होंने ये बताया की भी जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा तो दिल्लीवालों को उनकी सरकार मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी। आगे जानिए केजरीवाल के रामराज्य परिकल्पना के 10

  • दिल्ली में कोई भूखा ना रहे। योजना बनाई। 
  • हर बच्चे को, अच्छी शिक्षा मिले।
  • बीमारी होने पर सभी वर्ग के लोगों का बेहतर इलाज।
  • राम से प्रेरणा लेकर गरीबों को मुफ्त बिजली दी जो मूलभूत जरूरत है। दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा शहर है जहां बिजली फ्री मिलती है।
  • रामराज्य में हर समय पानी मिलना चाहिए।
  • रोजगार, हर व्यक्ति को काम मिलना चाहिए।
  • हर आदमी के सिर पर छत हो, उसे इज्जत मिले।
  • महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए।
  • बुजुर्गों को सम्मान दिया जाये
  • अयोध्या में राम मंदिर बन जाए तो फ्री में बुजुर्गों को दर्शन। सभी धर्म के लोग बराबर हैं।

फ्री बिजली और पानी के साथ और क्या है बजट में खास ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने 69,000 करोड़ रुपय का बजट पेश किया है। आपको बता दे की इस बार बजट को देश भक्ति के थीम पर रखा गया है। पिछले साल बजट के मुताबिक इस बार बजट में चार हजार करोड़ की बढ़ोतरी भी की गई है। बता दे कि इस बार दिल्ली सरकार ने अपना सांतवा बजट पेश करते हुए कई चीजों पर ध्यान दिया आपको बता दे कि इस बार बजट में आम जनता के लिए 5 महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान दिया गया है।

  • मनीष सिसोदिया नें बजट पेश करते हुए कहां है कि दिल्ली में मिलती रहेगी फ्री बिजली जी हां मनीष सिसोदिया ने कहां है कि 200 यूनीट पर जीरों पॉवर बिल स्कीम पहले की तरह ही जारी रहेगी।
  • मनीष सिसोदिया ने बिजली के साथ-साथ दिल्लीवालों के लिए फ्री पानी का भी ऐलान किया है। आपको बता दे कि इस बार फ्री पानी के साथ-साथ बजट के मुताबिक हर घर में साफ पानी और क्वॉलिटी की मांनिटिग पर भी ध्यान दिया जायेगा।
  • बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहां है कि इस बजट के तहत झुग्गी में रहने वालों के लिए जहां झुग्गी वही मकान दिया जायेंगा। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार 5328 करोड़ खर्च करेगी।
  • इस बार बजट में दिल्ली में सैनिक स्कूल और एक सशक्त आकदमी शुरु किये जाने का प्रावधान भी रखा गया है। आपको बता दे कि देश में इस समय 33 सैनिक स्कूल है , लेकिन दिल्ली सरकार राजधानी दिल्ली अपना में सैनिक स्कूल खोलेंगी।
  • दिल्ली के इस बजट में महिलाओं के लिए स्पेशल माहौल्ला क्लीनिक के साथ-साथ महिलाओं के लिए 500 आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए जायेंगे। जो अर्थवयव्था में महिलाओं की भूमिका मजबूत करेंगा।

दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट लक्ष्यहीन व तथ्यों से दूर- महापौर जय प्रकाश

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट तथ्यहीन व वास्तविकता से दूर है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने निगम के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 6930 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6380 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6828 करोड़ रुपये और इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में 6172 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर महँगाई बढ़ रही है वहीं दिल्ली सरकार निगमों को दिए जाने वाले बजट में लगातार कटौती कर रही है।

महापौर जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट में निगमों के लिए प्रावधान तो करती है मगर वो फंड निगमों को समय पर नहीं मिलता है उसके लिए बार बार विरोध प्रदर्शन वह धरना देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इसी रवैये के कारण निगम जनता के लिए विकास कार्य व अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तुत इस वर्ष का बजट एक राजनैतिक बजट है जिसमें जान बूझकर निगम के बजट में कटौती की गई है ताकि निगम जनता के लिए विकास कार्य न कर सके।

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि इस दिल्ली सरकार लगातार निगमों के बजट में कटौती कर रही है जो यह दर्शाता है कि दिल्ली सरकार निगमों को पंगु बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक और राज्य सरकार का दायित्व होता है स्थानीय निकायों को आर्थिक सहायता प्रदान करना वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार दिल्ली में तीनों निगमों को आर्थिक रूप से कमज़ोर बनाने में लगी हुई है।