Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1032

नाॅर्थ वेस्ट -गुंडों ने की बेरहमी से पिटाई डीसीपी के आदेश के बावजूद भी दर्ज़ नहीं शिकायत

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

महेंद्र पार्क। एक शख्स पर 10 से 12 गुंडों ने हमला किया। 31 वर्षीय युवक समीर के शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान है, सर पर पट्टी बंधी है। 6 मार्च को सरे आम पेट्रोल पंप पर हुयी इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी है लेकिन हैरत की बात है कि डीसीपी के आदेश के बावजूद भी महेंद्र पार्क थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत तक दर्ज़ नहीं कर रही है। 

नाॅर्थ वेस्ट जिला के जहांगीर पूरी का रहने वाले समीर का कहना है कि हमलावरों ने उसके 40 हज़ार रुपये और कान से सोने की बाली भी लूट ले गए। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। हर रोज की तरह वह अपने काम से वापस जा रहा था.अपनी गाड़ी वह हमेशा मैन रोड पर पेट्रोल पंप खड़ी करके वहां से बाइक लेकर घर जाता है। उस दिन जैसे ही वह गाडी से उतरा करीब 10 से 12 लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया और लहूलुहान करके फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक ने पास खड़ी पुलिस को बताया। सुमित का कहना है कि पुलिस ने यह कहकर अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया कि उनकी गाडी गन्दी हो जाएगी। सुमित का कहना है वह जैसे तैसे ई-रिक्शा से बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल गया और इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गयी लेकिन मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बयान लेकर खाना पूर्ति कर ली।

इस घटना के पांच दिन  बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलावरों को पकड़ने के प्रयास करना तो दूर मामला तक दर्ज़ करने को तैयार नहीं है। सुमित का आरोप है कि उसकी शिकायत तक दर्ज़ नहीं की जा रही है। थक -हारकर वह नार्थ वेस्ट जिला पुलिस उपयुक्त श्रीमती ऊषा रंगनानी से भी मिले। डीसीपी साहिबा ने महेंद्र पार्क थाना फ़ोन कर कार्यवाही के आदेश भी दिए लेकिन पता नहीं पुलिस किस दबाव या लिहाज़ा में है की वह मामला दर्ज़ करने को तैयार नहीं है।

 हमलावरों ने जिस वक्त और जिस तरह से समीर पर हमला किया उसे देख मामला रंजिश का लगता है। लेकिन सुमित किसी से भी ऐसी रंजिश होने की बात से इंकार कर रहा है। समीर ने कहा की उसके एक मित्र रवि जैन के पीछे कुछ गुंडे पड़े हुए है। हो सकता है मुझ पर हमला उससे दूर रहने के लिए किया गया हो। लेकिन यदि ऐसा था और वे मेरे रुपये और सोने की बाली क्यों ले गए ?महेंद्र पार्क थाना से कुछ दूरी पर हुई यह घटना में शामिल गुंडों की तस्वीर सीसीटीवी मैं कैद है। हमले की ये तस्वीरें हैरान करने वाली है लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर है की पुलिस इस मामले की शिकायत क्यों दर्ज़ नहीं कर रही है ? पुलिस लिहाज़ में काम कर रही है या लालच में ? इस मामले में डीसीपी साहिबा से भी सम्पर्क कर मामले की जानकारी लेनी चाही लेकिन वे फ़ोन पर उपलब्ध नहीं हो सकी। नॉर्थ वेस्ट जिला में अपराधियों के हौसले बुलंद है और इसकी वजह पुलिस का यह रवैया भी है। स्थानीय और जिला पुलिस से मायूस समीर ने अब पुलिस  को पत्र  लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। 

वार्ड-31N में आयोजित महिलाओं के सम्मान समारोह में पहुँचे आदेश गुप्ता

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

दिल्ली।। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूठ खुर्द वार्ड 31N की निगम पार्षद अंजू देवी ने महिलाओं को शॉल दे कर सम्मान करने की एक मुहिम छेड़ी थी जो लगातार जारी है। इस अभियान के चौथे चरण में वार्ड के प्रहलाद पुर गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय महिलाएँ इकट्ठा हुई जिन्होंने भजन कीर्तन का आनंद भी लिया और बाद में इन्हें शॉल और प्रसाद दे कर सम्मानित भी किया गया ।


इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे जिन्होंने न केवल निगम पार्षद व उनके पति अमन कुमार की सराहना की, बल्कि महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि भी बताया साथ ही मोदी सरकार द्वारा किये गए काम भी गिनवाये।

मातृशक्ति के सम्मान और महिलाओ को कानून की बारीकीयों की जानकारी के लिए खुद दिल्ली पुलिस से DCP राजीव रंजन पहुचे.

इस अवसर पर निगम पार्षद अंजू देवी ने कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम उनके वार्ड में आने वाले सभी गाँव और कॉलोनियों में भी आयोजित किये जाएँगे साथ ही महिलाओ के सहयोग और प्यार से बेहद खुश भी हुं

जाहिर तौर पर महिलाओं के सम्मान समारोह में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ी और सम्मान में मिले शॉल को पा कर महिलाओं में उत्साह भी भरपूर दिखा. इन कार्यक्रम से यह बात भी जाहिर है की महिलाओ का सम्मान सिर्फ एक दिवस का नहीं है बल्कि निरंतर महिलाये सम्मानिये है।

टेलीकॉम कंपनियों के नियमों के कारण, ग्राहकों को बढ़ी परेशानी

दिल्ली।। सरकार की सख्ती के बाद टलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को अनचाहे कॉल की परेशानी से बचाने के लिए कुछ नियम लागू किए है। इन नियमों के लागू होने से लाखों लोगों को ओटीपी जैसी जरूरी चीजे नहीं मिल पा रही हैं।

आपको बता दें कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने अपने कंज्यूमर्स को अनचाही कॉल और फर्जी मैसेज की चपेट में आने से बचाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन और मानकीकरण के लिए नए नियमों को लागू करने को कहा था। रविवार को इन नियमों को रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा लागू कर दिया गया था। जानकारी के लिए बात दें कि टेलीमार्केटिंग कंपनियों ने मेसेज भेजने के लिए ग्राहकों की मंजूरी को अनिवार्य किए जाने के नए नियमों को देखते हुए ये बदलाव किए थे। इसमें नियामक ने दूरसंचार आपरेटरों से ये सुनिस्चित लगाने को कहा था कि जितने भी प्रोफेशनल मेसेज हो वो सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर के जरिये ही हों। jआपको बता दें कि इन नियमों के लागू होने के बाद सोमवार से ही बहुत से ग्राहकों को कई तरह के जरूरी मैसेज हासिल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।इस पर टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इस समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। 

बता दें कि ट्राई इन नियमों को 2019 से लागू करना चाहता था, लेकिन कुछ परेशानियों के कारण वो इन्हें लागू नहीं करवा पाया। अब इन अनचाहे कॉमर्शियल कॉल के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने भी इस मामले मेंसख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ग्राहकों को अनचाहे कॉमर्शियल कॉल या मेसेज भेजने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रवधान किया जा रहा है। आने वाले समय में कुछ ऐसे ऐप लाए जाएंगे जिनके जरिए से ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों को अनचाहे कॉल, मसेज और धोखाधड़ी की शिकायत कर सके। ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट की भी स्थापना की जाएगी।  

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेश किया देशभक्ति बजट

  • वित्त मंत्री सिसोदिया ने पेश किया ई-बजट
  • दिल्ली सरकार ने बजट में किए बड़े ऐलान

दिल्ली।। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दिल्ली के वित्त मंत्री और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2021-22 का ई-बजट पेश किया। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ई-बजट पेश किया यानी इस बार वित्त मंत्री ने बजट टैबलेट के जरिए पढ़ा। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली का बकाया कर घटाकर स्टेट जीडीपी के 3.74 प्रतिशत तक रह गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट हमेशा सरप्लस होता है और इस बात को सीएजी ने भी माना है। इसी के साथ दिल्ली सरकार ने बजट के 69 हजार करोड़ रुपये में से दिल्ली सरकार ने 16,377 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए, 9,934 करोड़ रुपये हेल्थकेयर के लिए, 9,394 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, 5,328 करोड़ रुपये झुग्गीवासियों के आवास के लिए और 1,550 करोड़ रुपये अनधिकृत कॉलोनियों के लिए आवंटित किए है।

इसी के साथ सिसोदिया ने कहा कि साल 2047 में हम दिल्ली को कहा देखना चाहते हैं। हम इसकी आधारशिला रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले दिल्ली की आबादी 4 लाख तक थी और साल 2047 तक दिल्ली की आबादी 3 करोड़ से ऊपर हो जाएगी। इसी लिए दिल्ली सरकार ने इस बजट में साल 2047 तक दिल्लीवासियों की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के लोगों के बराबर करने का लक्ष्य रखा है।

बजट पेश हुए वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2047 में देश की आजादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे, इसे देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने कई बड़े ऐलान किए। इसलिए इस बार बजट की थीम देशभक्ति रखी गई है और इस बार आजादी के 75 साल का जश्न भी मनाया जाएगा।

करोल बाग – हिंदू देवी-देवताओं का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा-अशोक गोयल देवराह

-हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ़ भद्दी टिप्पड़ी पर भड़की बीजेपी

 -टिप्पणी करने वाले  आप विधायक वीरेंद्र कादियान का मांगा इस्तीफा

-पूरी तरह बेनकाब हुए फ़र्ज़ी हनुमान भक्त : अशोक गोयल देवराह 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी करोल बाग जिला ने आम आदमी पार्टी के विधायक वीरेंद्र कादियान के खिलाफ उनके आवास पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि वे लगातार देवी देवताओं के खिलाफ भद्दी टिप्पड़ी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ भी नारे लगाए। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा ने आप विधायक वीरेंद्र कादियान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल फर्जी हनुमान भक्त बनने का दिखावा करते हैं, वे आज पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो केजरीवाल खुद हनुमान भक्त कहते हैं और दूसरी तरफ उनके ही विधायक वीरेंद्र कादियान हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करते हैं। आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने जिस तरफ से वोट के लिए हिंदू देवी देवताओं को गालियां दी है यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री अशोक गोयल देवराहा ने आप विधायक वीरेंद्र कादियान के आवास पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि मुस्लिम वोट के लिए केजरीवाल और उसके नेता हिंदुओं के देवी देवताओं को गालियां देते हैं ताकि एक विशेष वर्ग का सहानुभूति मिल सके। यही नहीं महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के ऊपर जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं वह सबको पता है। राशन कार्ड बनाने के नाम पर शोषण करना, टीवी चैनल पर बैठे न्यूज़ एंकर को भद्दी गालियां देना और मदद के नाम पर महिलाओं पर बुरी नजर डालना आम आदमी पार्टी के नेताओं का रवैया बन गया है, जिसे हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन में दौरान करोल बाग जिला के भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, जिला महामंत्री श्री सुरेश गुप्ता, श्री धनेश तिवारी, श्रीमती दीपाली कपूर सहित जिला और मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।