Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1033

दिल्ली बनी निजी वाहनों का हब

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। वाहनों से निकलने वाला धुंआ दिल्ली की हवा को खराब कर रहा है, लेकिन आपको बता दे कि दिल्ली निजी वाहनों की हब बनी हुई है। निजी वाहनों की संख्या दिल्ली में चलने वाले कुल वाहनों का करीब 94.78 फीसदी बैठती है। इसका जिक्र आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इसे दिल्ली विधान सभा में पेश भी किया। 

आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2015-16 के बाद पहली बार 2019-20 में वाहनों की वृद्धि दर में इजाफा हुआ है। बीते पंद्रह सालों में 2015-16 में वाहनों की वृद्धि दर सबसे ज्यादा 9.94 दर्ज की गई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। 2018-19 में आंकड़ा 3.69 फीसदी पहुंच गया था, लेकिन अगले साल यह फिर से बढ़कर 4.40 फीसदी पहुंच गया है।

दूसरी तरफ प्रति एक हजार की आबादी पर दिल्ली में करीब 643 वाहन हैं। एक साल पहले यह आंकड़ा 616 का था। बीते पंद्रह सालों में यह संख्या दो गुनी हो गई है। 2005-06 में प्रति हजार की आबादी पर 317 थी। 

राजा गार्डन -महिला दिवस पर सेवा बस्ती में बीजेपी महिला मोर्चा का पोषण अभियान सेमिनार 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली, 9 मार्च। आज पश्चिमी जिला महिला मोर्चा ने राजा गार्डन मंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोषण अभियान सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह रही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की ैक्च्व् श्रीमती अनिता कोशल, सुपरवाइजर श्रीमती निती शर्मा और श्रीमती रेनू, पोषण अभियान की कॉर्डिनेटर पूजा और एरिया अध्यक्ष राजबीर मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में राजा गार्डन की  निगम पार्षद श्रीमती सुषमा चोपड़ा ने अपना पूरा सहयोग दिया उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री ऋषभ त्यागी और मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती मन्नू साहनी का भी पूर्ण सहयोग रहा।महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कि पोषण अभियान हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनओं का हिस्सा भी है। इस कार्यक्रम में पोषण अभियान पर डा. मोनिका पंत ने सेवा बस्ती की। उन्होंने महिलाओं को बहुत ही सहज और सरल ढंग से समझाया कि गर्भअवस्था में महिलओं को किस प्रकार का आहार लेना चाहिए। इस अवसर पर सेवा बस्ती की महिलाओं को सनैटरी पैड और आयरन की गोलियां भी निशुल्क बांटी गई।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा पश्चिमी जिला की प्रभारी श्रीमती शशी तलवार ने भी सम्बोधित किया और जिला महामंत्री श्रीमती रितु गोयल और श्रीमती सारिका शर्मा ने अपना पूरा सहयोग दिया। मंच संचालन परनिता अगनोतरी  ने किया। आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बहुत सहयोग किया और नाटक के माध्यम से भी पोषण अभियान की जानकारी दी। 
इस अवसर पर पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भल्ला ने इस सफल कार्यक्रम के लिए एरिया की निगम पार्षद श्रीमती सुषमा चोपड़ा और महिला मोर्चा की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन मल्होत्रा और श्रीमती अनाईता भाटी जिला मंत्री, श्री राजीव गुलाटी, डोली और मीडिया प्रभारी श्री अमरजीत सिंह अमर भी मोजूद रहे।

DU में विवादित पोस्टर को लेकर हुए झगड़े में, ABVP ने दर्ज कराई शिकायत

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। मंगलवार को इस मामले में du छात्र संघ के छात्रों ने मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में भगत सिंह छात्र एकता मंच ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बहुत हंगामा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को इत्तला करना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। बताया जा रहा है कि झगड़ कार्यक्रम के दौरान लगे एक एंटी इंडियन आर्मी पोस्टर को लेकर शुरू हुआ था।

बता दें कि अब इस मामले में du के छात्रों ने मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में ABVP के छात्रों का कहना हैं कि कार्यक्रम में सेना और पुलिस को लेकर विवादित बातें और नारे लगाए जा रहे थे। बता दें कि पुलिस के सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान ABVP के लोग जब कार्यक्रमस्थल पहुंचे तो भारत माता की जय के नारे लगाने लगे इसलिए इन दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी।

मामूली सी बात पर आपस में भिड़े पड़ोसी, एक की मौत

जूही तोमर, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में छोटी सी बात को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरन एक शख्स की मौत भी हो गई। जानकारी के आनुसार इस मामले में चार लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दिल्ली के राजौरी गार्डन के रघुविर नगर इलाके में छोटी सी बात को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के परिवार पर हमला बोल दिया। बता दें कि दरसल य़े मामला सोमवार बीती रात 11 बजे का है । बताया जा रहा है कि प्रियंका और तरुण के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। उसी दौरान मुकेश नाम के शख्स ने तरुण से अपशब्द इस्तेमाल करने से मना किया और झगड़े को सुलझाने कि कोशिश कर रहा था कि तरुण को गुस्सा आ गय़ा और मुकेश पर हमला बोल दिया। दूसरी तरफ तरुण कि ओर से काफी संख्य़ा में लोग लाठि- डंडे लेकर मुकेश के घर पहुचकर मुकेश के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें मुकेश के भाई रुपेश कि म्रत्यु हो गई।

फिलहाल पुलिस इस घटना में आरोपियों के खिलाफ एक्शन में है और कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के द्वारा इस घटना के तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में चार लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा हैं ये दिल्ली सरकार का सरकारी अस्पताल

राकेश चावला, संवाददाता

दिल्ली।। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जगप्रवेश चन्द्र अस्पताल की ये तस्वीरें दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों को हर तरह की सुविधा देने के लिए तमाम वादे करने वाली दिल्ली सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी हैं।

दरअसल एक व्यक्ति द्वारा इन सभी वीडियो को बनाया गया और उसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गई जिनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अस्पताल में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर की जगह सभी मरीज़ रैंग कर या किसी के सहारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इन तस्वीरों के बाद दिल्ली सरकार के उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित जग प्रवेश चंद अस्पताल पर कई सवाल खड़े होते हैं, सवाल ये है कि क्या अस्पताल में इन दिनों जरूरी सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है, सवाल ये है कि क्या अस्पताल में वहीलचेयर यै स्ट्रैचर नहीं है, सवाल ये है कि क्य़ा अस्पताल के डॉक्टर या अन्य अधिकारी किसी का ध्यान सुविधाओं के अभाव में रैगकर मंजिल तय कर रहे। सवाल बहुत हैं लेकिन जवाब कब, कैसे और किसके जरिए मिलेगा ये भी एक बड़ा सवाल है।