Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1034

बजट में महिलाओं के लिए पेश की गई खास सुविधाएं

  • मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली का बजट
  • सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएगी मुफ्त वैक्सीन
  • महिलाओं के लिए खुलेंगे 100 महिला मोहल्ला क्लिनिक

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। राष्ट्रीय राजधानी के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया।उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली वासियों के लिए दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी साथ ही महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में 100 महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए जाएंगे। जिसके बाद हर वार्ड में कम से कम 1 महिला मोहल्ला क्लिनिक होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9934 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है, जो कि कुल बजट का 14 फीसदी है। आपको बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

इस बार बजट को दिया गया ‘देशभक्ति महोत्‍सव’ का नाम

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए राजधानी को देशभक्ति के माहौल में बदलने का ऐलान किया। अगले साल भारत अपनी स्‍वतंत्रता के 75 साल पूरे कर लेगा।

बता दे की बजट के दौरान सिसोदिया ने कहा कि इस खास मौके के 75 साल पहले से दिल्‍ली में देशभक्ति कार्यक्रमों की एक सीरीज शुरू हो जाएगी जो 15 अगस्‍त 2021 तक जारी रहेगी। इस पूरे कार्यक्रम को सिसोदिया ने ‘देशभक्ति महोत्‍सव’ नाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली सरकार ने कई अहम प्रस्‍ताव इस समारोह के लिए पेश किए हैं। डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्‍ली में 500 जगहों पर बड़े तिरंगे लगाए जाएंगे ताकि दिल्‍लीवासी जब भी घर से बाहर निकलें, उन्‍हें तिरंगा दिखे और वो इस महान देश पर गर्व महसूस करें।

महिला दिवस पर करुणा एनजीओ और दिल्ली पुलिस की साझा पहल

  • अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया कार्यक्रम में सम्मानित
  • दिल्ली के रोहिणी स्थित सिटी सैंटर मॉल में आयोजित हुआ कार्यकर्म
  • पुलिस अधिकारियों सहित सभी ने की इस कार्यक्रम की तारीफ

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी।

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित सिटी सैंटर मॉल के अंदर महिला दिवस पर करुणा एनजीओ के सहयोग से रोहिणी जिला पुलिस द्वारा एक कार्य़क्रम का आयोजन किय़ा गया। जिसमें कई प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान डीसीपी , एसपी सहित कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

महिला दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दिल्ली दपर्ण टीवी मीडिया पार्टनर रहा और इस कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं पर होने वाले अपराधों को भी दर्शाया गया साथ ही कई पत्रकार, समाज सेवी और जानी मानी सेलेब्रेटी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे कई बड़े अधिकारी और सेलिबट्रीज ने भी महिलाओं के अधिकारों को लेकर चर्चा की और महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखते हुए इस कार्यक्रम को सफल बताया। दिल्ली दर्पण टीवी भी महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देना चाहता है।

आज़ाद पुर -मंडी में चोरियों से परेशान आढतियों ने की दो चोरों की पिटाई ,दोनों की मौत

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

 आज़ाद पुर -आज़ाद पुर मंडी में आये दिन चोरियों से परेशान आढ़तियों ने दो चोरों की इतनी पिटाई की कि उनकी मौत हो गयी। घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। आज़ाद पुर मंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली थी की पब्लिक ने चोरी के शक में दो चोरों की पिटाई की है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दिखा कि शैड नंबर  A -241 दो लडके घायल  हालत में पड़े है।  इनकी पहचान हुयी इनमें एक का नाम 24 वर्षीय लोकेश उर्फ़ लोकी  बड़ोला गावं का रहने वाला है। दूसरे की पहचान जहांगीर पूरी दिल्ली निवासी भैया उम्र 24 साल के रूप में हुयी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों रात को चोरी कर रहे थे। वहां पब्लिक के इन्हे पकड़ कर पिटाई की।  आज़ाद पुर मंडी आये दिन चोरियों और लूट की घटना से गुस्साए लोगों ने इनकी जमकर पिटाई की। सुबह इसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने इन्हे घायल हालत में बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।  इस घटना से मंडी में सनसनी फ़ैल गयी है। आढ़तियों में भी डर का माहौल है। बताया जा रहा है की आढ़तियों को भी चोरों के लोगों ने पकड़ लिया था। और कुछ दूरी पर पिटाई के बाद छोड़ दिया। नार्थ वेस्ट जिला पुलिस डीसीपी उषा रंगनानी का कहना है की चोरों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच की जा रही है। 

पानी की किल्लत पर हरियाणा के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

संवाददाता,दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में गंभीर जल संकट को रोकने के लिए हरियाणा के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आपको बता दे कि दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, एक बार फिर हरियाणा ने दिल्ली को कच्चे पानी की सप्लाई में कटौती क़ी है जिससे साफ़ पानी उत्पादन में कमी आ रही है।

दिल्ली जल बोर्ड का आरोप है कि गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बाधित करने वाला हरियाणा का व्यवहार ठीक नहीं है. DJB के मुताबिक ‘हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली को कच्चे पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए और अमोनिया स्तर में वृद्धि और दूसरे प्रदूषण के लेवल पर रोक लगाए.

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्‍यक्ष राघव चड्ढा ने गर्मी के मौसम के पहले जलापूर्ति के मुद्दे पर जल्‍द से जल्‍द बैठक बुलाने की मांग केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की थी।