Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1035

फरीदाबाद में एमडी हिसार के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में एमडी हिसार के तानाशाही और अड़ियल रविये के खिलाफ HSEB वर्कर यूनियन का बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसके लिए एक मीटिंग कर कर्मचारी नेताओ ने बिजली कर्मचारियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने की अपील की है।

गौरतलब है कि H.S.E.B, वर्कर्स यूनियन केन्द्रीय परिषद के आव्हान पर 09 मार्च यानी आज बिजली निगम की सभी सर्कलों पर होने वाले एमडी हिसार के तानाशाही और अड़ियल रविये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने की कड़ी में यूनिट ओल्ड फरीदाबाद प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव जयभगवान अन्तिल ने बिजली दफ्तरों पर जाकर कर्मचारियों के साथ गेट मीटिंग करते हुए फरीदाबाद सर्कल पर पहुँचने का आव्हान किया।

जिसमें सबडिवीजन मथुरा रोड, नम्बर चार, वेस्ट सेक्टर-19 व ईस्ट सेक्टर-15 ए के बिजली दफ्तरों पर गेट मीटिंग की गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया महिलाओं को सम्मानित

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाओं को महिला दिवस की शुभ कामनाएं दी।

केजरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली महिला आयोग को आम लोगों के खास कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए बधाई दी और इसी के साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग देशभर से ऐसे हीरे चुन कर लाते है, जिन्होंने समाज के लिए बेहतरीन काम किए हैं और उन लोगों को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है।

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में महिलाओं के लिए उपलब्ध कई सुविधाओं का भी जिक्र किया, जैसै-मुफ़्त बिजली- पानी, cctv कैमरे, स्ट्रीट लाइट आदि। दरअसल, कार्यक्रम में शामिल उन महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में अद्भूत साहस और शक्ति का परिचय दिया है।

जानकारी के लिए बात दें कि कार्यक्रम में किसान दादी माता मोहिंदर कौर को किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए, चंद्रयान मिशन की महिला वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने के लिए, भारतीय आर्मी, वायु सेना की साहसी महिलाओं को देश की सेवा करने के लिए इनके अलावा और भी कई महिलाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

दिल्ली की अदालत ने बाटला हाउस आंतकी आरिज खान को दोषी करार दिया

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े एक केस में दिल्‍ली की एक अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को दोषी करार दिया। बता दे की अदालत ने कहा कि यह साबित हो गया है कि एनकाउंटर के वक्‍त आरिज खान भागने में कामयाब हो गया था। जिसके बाद अब अदालत ने खान को आईपीसी की धारा 186, 333, 353, 302, 307, 174A, 34 के तहत दोषी पाया है।

जानकारी के अनुसार अदालत ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि आरिज खान और उसके सहयोगियों ने जान-बूझकर सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाई। अदालत ने यह भी कहा कि खान ने इंस्‍पेक्‍टर एमसी शर्मा पर गोली चलाई जिससे उनकी जान गई।

आरिज खान ने पिछले साल सितंबर में कोर्ट के सामने कहा था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश संदीप यादव के समक्ष अंतिम दलील के दौरान उसने कहा था कि उस समय उसके फ्लैट से संबंधित होने या वहां उसकी उपस्थिति साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। 

दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी !

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली के कुछ इलाकों में लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ेगा। जी हां सोमवार और मंगलवार की सुबह पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आपको बता दे की दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च की शाम और 9 मार्च की सुबह बवाना, सुल्तानपुर डबास, पूठ खुर्द, बरवाला, माजरा डबास, चांदपुर, वार्ड 35 कंझावला के सहित 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।


दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चढ्ढा ने बताया कि हरियाणा ने दिल्ली में आने वाले कच्चे पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है। इसकी वजह से राजधानी में पानी का उत्पादन अब कम हो गया है। इस वजह से डिमांड और सप्लाई का अंतर बढ़ रहा है।

डीजेबी के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ पानी की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में हरियाणा सीएलसी कनाल से 549.16 क्यूसेक पानी छोड़ रहा है, जबकि यहां से 683 क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा जाना चाहिए। इसी तरह डीएसबी कनाल से भी 330 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए। लेकिन यहां से भी महज 306.63 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

शुरु हुआ दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, LG अनिल बैजल ने रखी अहम बातें

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली में आज विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ हुई। आपको बता दे की LG अनिल बैजल ने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाया सबसे पहले उन्होंने कोविड काल के दौरान केजरीवाल द्वारा स्थापित प्लाजमा बैंक का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में देश का पहला प्लाज़्मा बैंक स्थापित किया गया साथ ही मेडिकल बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई गई. उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान टैक्सी और ऑटो टैक्सी चालकों को वित्तीय मदद और भोजन की सुविधा दी गई. 71 लाख लोगों को मुफ़्त राशन मुहैया कराया गया।

आपको बता दे की उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने भाषण में 30 अहम बाते कही, उन्हौने दिल्ली में कोरोना के पेडमिक समय से लेकर रेड लाईट ऑन गाड़ी ऑफ तक की बात कही।

बता दे की ये बजट इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। जानकारी के अनुसार इस बार बजट में देशभक्ति की खास झलक देखने को मिल सकती है। और साथ इस बार का बजट कोरोना के कारण रुके विकास पर भी काफी असर डालने वाला है। पर अब देखने वाली बात ये होगी मंगलवार को पेश बजट में और क्या खास होने वाला है।