Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1036

दिल्ली में दिखा “वॉरियस आजी” का जलवा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर कई राज्य सरकारें महिलाओं को सम्मानित कर रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 86 साल की ‘वॉरियस आजी ‘ को सम्मानित किया। आपको बता दें कि ‘वॉरियर आजी’ लाठी के साथ करतब दिखाने के लिए मशहूर हैं।

दिल्ली महिला आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ‘वॉरियर आजी’ ने एक बार फिर से अपना करतब सबको दिखाया।

आपको बता दे की 86 साल की ‘वॉरियस आजी ‘ ने बताया की मैं 10 अनाथ लड़कियों को पढ़ा रही हूं। जिसके मां बांप नहीं हैं। मैं ये लकड़ी घुमाकर कमाती हूं, मेरे पीछे कमाने वाला कोई नहीं है। खुद कमाती हूं। मैं पहले कभी प्लेन में नहीं बैठी थी, लेकिन मुझे दिल्ली बुलाया गया इसलिए प्लेन में बैठने का मौका मिला।

आपको बता दें कि बीते साल जुलाई में 86 वर्षीय दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था, जिसमें दादी पेट पालने के लिए सड़क पर लाठी-काठी करतब दिखाती नजर आईं थीं। इसी वीडियो को देखकर ऐक्टर सोनू सूद ने उनके लिए मार्शल आर्ट अकादमी खोलने का ऐलान किया था, जिसे बाद में पूरा किया।

“एफसीआई” लाई किसानों के लिए स्कीम, आढ़ती दिखे ना खुश

दिल्ली एनसीआर।। किसानों की बेहतरी के लिए लगातार नई-नई कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में एफसीआई ने फैसला किया है कि अब से किसानों को होने वाली अदायगी आढ़तियों के ज़रिए नहीं बल्कि सीधे उनके बैंक खातों में होगी। इस फैसले के बाद बल्लभगढ़ में आढ़तियों से पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि आखिर वह इस फैसले को किस तरीके से देखते हैं। 


दिखाई दे रहा है यह नजारा बल्लभगढ़ का जहां हम यह जानने के लिए पहुंचे कि आखिर एफसीआई के फैसले को वह किस तरीके से देखते हैं। आढ़तियों के मुताबिक इस फैसले से किसान को किसी तरह का फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ही होगा क्योंकि किसान आढ़त में अपनी फसल को लाता है और फिर बेच देता है। इससे पहले पैसे आढ़तिया देता था और अब बैंक देगा। लेकिन किसान को अपनी फसल आढ़त तक पहुंचाने के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है जिसमें आढ़तिया उसकी मदद करता है। आढ़त में उसको साथ की साथ भुगतान मिल जाता है लेकिन सरकार पता नही कब तक पैसे देगी।

आढ़ती के मुताबिक उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि आढ़ती को तो पहले भी कमीशन ही मिलता था और अब भी कमीशन मिल ही जाएगा। उनके मुताबिक किसान की फसल है और किसान का ही पैसा उनके खाते में जाता है तो इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है । 

वहीं एक अन्य आढ़ती के मुताबिक सरकार किसान और आढ़ती के बीच का संबंध खत्म करना चाहती है। उनके मुताबिक किसान और आढ़ती का संबंध बेहद पुराना है और अपनी किसी भी जरूरत के लिए किसान आढ़ती से कभी भी पैसा ले लेता है और फिर फसल बेचने पर उसको चुका देता है। उनके मुताबिक मेरी फसल मेरा ब्योरा दर्ज कराने में काफी सारी दिक्कतें आती हैं पहले किसान मंडी में आता था और अपनी फसल बेचकर चला जाता था लेकिन अब चीजे मुश्किल होती जा रही हैं । 

क्या दिल्ली में सभी को दी जायेंगी फ्री वैक्सीन ?

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।।  कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली सरकार लोगों के हित में फैसला लेने का लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली में बिजली और पानी जैसी सुविधाओं को मुफ्त उपलब्ध कराने के बाद अब केजरीवाल सरकार नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन देने पर भी  विचार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सरकार दिल्ली के लोगों को कोविड वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते समय उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार इस बारे में प्लान बनाया जा रहा है। दिल्ली में सरकार के जितने भी अस्पताल हैं वहां पर वैक्सीन लगाने का इंतजाम किया जाएगा। दरअसल कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा हो रहा है। वैक्सीन आ जाने के बाद भी अब तक यह सभी को उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

इसी बीच दिल्ली सरकार सभी को बिना किसी शुल्क के कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि इसपर अभी कई तरह के पेंच फंस रहे हैं। पर अब देखने वाली बात ये होगी की दिल्ली के इस बजट में और क्या खास होने वाला है।

फरीदाबाद में “महिला दिवस” के मौके पर महिलाओं को मिली नई सौगात

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को तोहफे के रुप में 2 करोड़ 80 लाख के समुदायक भवन का उद्घाटन किया है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं सरकार किसी के ऊपर कानूनों को थोपना नहीं चाहती। यहां पहुंचने पर पंडित मूलचंद शर्मा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के मौके पर स्पेशल बस सेवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है और हम सबको जगत जननी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं जो किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर किसानों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इन कानूनों से किसानों का भला होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के ऊपर भी यह कानून थोप नहीं रही है। जिसको कानून अपनाना है वह अपनाए वरना पिछली व्यवस्था से भी अपना काम कर सकता है किसी के ऊपर कोई जोर जबरदस्ती नहीं है।

बजट में दिल्ली वालों के लिए क्या है खास ?

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र दिल्ली के उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ सोमवार से शुरू होगा। देशभक्ति के रंग साथ बजट में सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, बिजली-पानी सब्सिडी जारी रखने के साथ ही दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। वित्तमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नौ मार्च को बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही आर्थिक समीक्षा सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार 2021-22 का प्रस्तावित बजट 70 हजार करोड़ होने की उम्मीद है। केजरीवाल सरकार हर साल बजट में बढ़ोतरी करती आई है जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले वित्त वर्ष की तुलना में पांच हजार करोड़ ज्यादा होगा। हालांकि सरकार के सामने बजट पेश करना चुनौती भी है क्योंकि पिछले एक साल में कोरोना महामारी के कारण दिल्ली सरकार को मिलने वाले राजस्व में 35 प्रतिशत तक कमी की बात बताई जा रही है। 

पिछले बजट में सरकार की जो प्राथमिकता थी,  कोरोना की वजह से पूरी नहीं हो पाई, उन्हें भी इसी बजट में शामिल किया जाएगा। कोरोना की वजह से राजस्व संग्रह का उचित प्रबंधन होने की झलक भी बजट में देखने को मिलेगी। आपको बता दे कि पिछले साल 650000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।