Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1037

दिल्ली में खुला देश का सबसे बड़ा डायलिसिस हॉस्पिटल, इलाज होगा मुफ्त में

संवाददाता दिल्ली, दर्पण टीवी

दिल्ली।। राजधानी दिल्‍ली में देश का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस हॉस्पिटल खुल गया है। आपको बता दे कि इस अस्पताल की शुरुआत दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (DSGMC) के द्वारा रविवार को की गई। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अनुसार, यह देश का पहला ऐसा अस्‍पताल होगा जहां पर कैश काउंटर नहीं होगा।

बता दे की इस अस्‍पताल में आने वाले हर मरीज का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। कमिटी  के अध्‍यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अस्‍पताल में मुफ्त इलाज के साथ-साथ गुरु का लंगर भी बंटेगा। उन्‍होंने कहा कि तकनीकी रूप से यह देश का सबसे ऐडवांस्‍ड किडनी डायलिसिस अस्‍पताल होगा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के इस किडनी डायलिसिस हॉस्पिटल में मरीजों के लिए अत्‍याधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध हैं, वह भी बिना किसी फीस के।

इस अस्‍पताल में बीमारों के लिए एक रजिस्‍ट्रेशन काउंटर होगा मगर उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बिलिंग के लिए अस्‍पताल में कोई काउंटर नहीं है।

जनऔषधि दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री सीधा लाइव जुड़ आम जनता से

राकेश चावला, संवाददाता

दिल्ली।। आज देश भर में तीसरे जनऔषधी दिवस का आयोजन किया गया। इस जनऔषधी दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा LIVE जुड़कर लोगो से संवाद कर उन्हें इस योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस योजना के अलावा और भी प्रकार की जानकारी देने के साथ साथ लोगो के बीच हो रही परेशानियों को बखूबी सुना। इस क्रम आज में जनऔषधी दिवस पर यमुना विहार में भी प्रधानमंत्री मोदी से सीधा लाइव संवाद लेने के लिए लिए लोग इकट्ठा हुए ।

औषधि दिवस 2021 के मौके पर यमुना विहार स्थित जन औषधि केंद्र पर निश्चय जैन फाउंडेशन के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर लोगों में निराशा देखी गई। तो वही इंडियन लॉफटर चेलेंज फेमहास्य कलाकार दीपक सैनी ने अपनी कलाकृतियों से सबका मन मोह लिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार सी 5/2 स्थित जन औषधि केंद्र पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था निश्चय निशा जैन फाउंडेशन के सहयोग से सम्मान समारोह और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन औषधि दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थी।

प्रधानमंत्री ने जन औषधि को लेकर अपने संबोधन में कहा कि औषधि चिकित्सक, जन औषधि रोगी और जन औषधि एक मार्च से सात मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है, इसी क्रम में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस के मौके पर जन औषधि लाभार्थियों से इसकी उपयोगिता और गरीबों के लिए इसकी जरूरत पर बातचीत की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शिलांग में 7500 वें जन औषधि केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।

जन औषधि दिवस के मौके पर यमुना विहार जन औषधि केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री को बहुत ही ध्यान से सुना और लोगों को जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता और किफायत के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों से जन औषधि दवाओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।

पेट्रोल ओर डीजल के दाम बढ़ने पर बढ़ी सीएनजी गाड़ियों की तादाद

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। पेट्रोल ओर डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में सीएनजी से चलने वाली कारों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लॉकडाउन से पहले के मुकाबले अब हर महीने सीएनजी गाड़ियों के बेड़े में शामिल होने वाले वाहनों की तादाद दोगुणा से भी अधिक हो गई है। इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी और पेट्रोल के दामों में लगभग 55 फीसदी का अंतर आ गया है।


दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले दिल्ली में हर महीने सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों की संख्या में 4 हजार की बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा दोगुणा से भी अधिक होकर औसतन 10 हजार गाड़ियों का हो गया है। इनमें सीएनजी पर आने वाली नई कारें और सीएनजी किट लगवाने वाली पुरानी कारें दोनों ही शामिल हैं।


अधिकारियों का कहना है कि हाल के कुछ महीनों में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, उसके बाद सीएनजी की डिमांड में भी बढ़ोतरी होती नजर आ रही है।

फिरोजपुर कला में बन रहा पुल लोगों के लिए बना जंजार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के गांव फिरोजपुर कला के लोगों के लिए गुरुग्राम के नाम पर बन रहा पुल लोगों के लिए जंजाल बन गया है। पहले इसी पुल से लोग अपने खेतों में काम करने के लिए जाते थे लेकिन अब वह पुल जर्जर हालत में है और नया पुल बनाया जा रहा है लेकिन वह पुल केवल 4 फुट का ही बनेगा। जिससे उन लोगों को अपनी खेती बाड़ी और पशुओं को रखने में परेशानी हो रही है इतना ही नहीं श्मशान घाट भी नहर के दूसरी तरफ है लेकिन 4 फुट का रास्ता छोड़ने से उनका कोई भी काम नहीं हो पाएगा।

अपने सिर पर चारा रखकर ले जाती हुई दिखाई दे रही यह महिलाएं गांव फिरोजपुर कला की है और इनका गांव नहर के दूसरी तरफ है और साथ ही खेत दूसरी तरफ में है इनके सारे काम नहर पर जाने से ही होते हैं। ग्रामीणों की मानें तो पीने का पानी भी नहर पार से ही महिलाएं सिर पर रख कर लाती हैं। इसके साथ ही खेतों में से भी चारा पशुओं के लिए दूसरी तरफ से ही लाया जाता है। नहर के दूसरी तरफ से गांव के श्मशान घाट है जहां पर गांव में किसी की मृत्यु होने पर मुर्दे को भी दूसरी तरफ ही ले जाना पड़ता है।

गांव की 90 फीसदी खेती नहर के दूसरी तरफ है सरकार द्वारा यहां पर पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। लेकिन पहला पुल करीब 18 फुट चौड़ा था जिससे उनको कोई भी परेशानी नहीं थी लेकिन अब केवल 4 फुट का पुल उसके ऊपर बनाया जा रहा है। जिससे उनको आने जाने में काफी परेशानी होगी ।

दिल्ली के बजट मे क्या होने वाला है इस बार खास ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली का बजट इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। जी हां जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण रुके विकास को फिर से रफ्तार मिलेगी, वही दुसरी और इस बार बजट में देशभक्ति की भी झलक देखने को मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने जहां आने वाले बजट सत्र में देशभक्ति कार्यक्रम लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है, वही दिल्ली के बजट में देश भक्ति को बढावा देने के लिए देशभक्ति उत्सावों का आयोजन भी किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा का बजट जल्द ही 8 फरवरी से शुरु हो जायेगा, और 9 मार्च को पहला बजट पेश किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार बजट में देशभक्ति प्रावधान के अलावा शिक्षा, स्वाथ्य, बिजली, पानी, और इंफ्रास्ट्रक्चरको दुरसत करने के लिऐकिये गए वादों को पूरा किया जायेगा।

सूत्रो का कहना है कि अगले हफ्ते विधानसभा में पेश किये जाने वाला बजट दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ा बजट होगा। आपको बता दे की केजरीवाल सरकार अपने बजट में हमेशा बढ़ोतरी करती आइ है पर इस बार कोरोना के कारण चुनौती थोड़ी ज्यादा है। अब देखने वाली बात ये होगी की इस बजट के बाद दिल्ली में इसका कितना प्रभाव पड़ता है।