Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1038

दिल्ली में मार्च आते ही बढ़े कोरोना के मामले

काव्या बजाज, संवाददाता

दिल्ली।। कोविड 19 बीमारी से अभी मरीज़ों के ठीक होने की शुरुआत ही हुई थी कि कोरोना ने फिर से अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले काफी ज्यादा बड़ते जा रहे हैं। जो सरकार और लोगों की मुसीबतों का कारण बन सकते हैं।

14 जनवरी के बाद से ही कोरोना के संक्रमण दर में कमी देखी जा रही थी। लेकिन बीते पांच दिनों से ही दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। स्वास्थय विभाग ने भी शुक्रवार की रिपोर्ट जारी की है जिसमें एक ही दिन में 312 नए मरीज़ो की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि ऐसा 50 दिन में पहली बार हुआ है कि राजधानी में कोरोना के 300 से अधिक मामले देखे गए हैं। राजधानी में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1779 पहुँच गई है जिसमें से 599 मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया गया है तो वहीं 863 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने मार्शल आर्ट खेलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश से आज महापौर निवास पर मार्शल आर्ट खेलों के प्रतिनिधियों ने साथ मार्शल आर्ट खेलों को बढ़ावा देने व इसके आयोजन के संबंध में बैठक की।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि दुनिया भर में मार्शल आर्ट्स खेल बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। मार्शल आर्ट्स को सेल्फ-डिफेंस से लेकर युद्ध कला में भी इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि मार्शल आर्ट्स की उत्पत्ति एशिया में हुई थी। उन्होंने कहा कि इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर इन खेलो के आयोजन की आवश्यक्ता है। उन्होंने बताया कि जून माह में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा जहा देश भर से खिलाडी इस प्रतियोगीता में हिस्सा लेंगे

इस बैठक के दौरान नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जनार्दन गहलोत, अंतरिम अध्यक्ष सुरेश गोपी, जयप्रकाश (जेपी) महापौर उत्तरी दिल्ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष  सतीश चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष  शरीफ बापू, उपाध्यक्ष विवेक गोयल, महासचिव शिव के पांचाल, संयुक्त सचिव श्रीमती परमजीत कौर, संयुक्त सचिव श्रीराम चौधरी, संयुक्त सचिव मनोज पांचाल, संयुक्त सचिव  सतीश जोशी, संयुक्त सचिव -सुश्री शिल्पी अरोड़ा कोषाध्यक्ष प्रेमजीत सेन, कार्यकारी सदस्य श्री विनय जोश व अध्यक्ष प्रोटोकॉल आयोग बलविंदर सिंह उपस्थित थे

केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को मंजूरी देने का ऐलान किया जिसके मुताबिक अब दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। आपको बता दें कि इससे पहले तक दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड नहीं था।

अरविंद केजरीवाल ने नई शिक्षा प्रणाली का ऐलान करते हुए कहा कि अब अगला स्टेप लेने का समय आ गया है ताकि हमारे बच्चे हर क्षेत्र के लिए तैयार हों सकें। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने पिछले साल राज्य शिक्षा बोर्ड के गठन और पाठ्यक्रम सुधारों के लिए योजना एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए दो समितियों का गठन किया था। इस पर चर्चा के बाद दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में शनिवार को दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को मंजूरी दी है।

उन्होंने तीन मुख्य बातें कहीं- शिक्षा प्रणाली में बच्चों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा, देशभक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही समानता के अधिकार पर जोर दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि रटने से ध्यान हटाकर समझने पर जोर दिया जाये। बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषताओं को शामिल किया जाएगा। 21-22 में 20 से 25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड से जोड़ा जाएगा। 4 से 5 साल में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल इस बोर्ड में शामिल हो जाएंगे।

इस बार “पुस्तक मेला” हुआ कुछ अलग अंदाज मे आयोजित

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले का 29वां संस्करण 6 से 9 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। दरअसल हर साल जनवरी में प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले का कोरोना महामारी के कारण आयोजन वर्चुअली करने का निश्चय किया गया है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया। आपको बता दें इस साल के पुस्तक मेले की थीम ‘नई शिक्षा नीति, 2020’ है। पुस्तकों के विमोचन से लेकर लेखकों के साथ संवाद और पैनल चर्चा तक सभी कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअल और ‘360 डिग्री इमर्सिव’ अनुभव के साथ होगा।

इस साल पुस्तक मेला और उससे जुड़े विभिन्न आयोजनों में ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, फ्रांस, ईरान, नेपाल, स्पेन, श्रीलंका, उक्रेन और इटली सहित 15 से ज्यादा देश भाग लेंगे।

दिल्ली के द्वारका में महिला कॉन्स्टेबल के साथ हुई छेड़छाड़

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों का कहर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वो अब आम इंसान के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी नुकसान पहुचानें से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला द्वारका से सामने आया है। बता दें की दिल्ली के द्वारका इलाके में चलती बस में एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ कठित रूप से छेड़खानी की और उस पर जोरदार हमला कर दिया। वही अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना बुधवार दोपहर को हुई जब पीसीआर यूनिट में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी भी कॉन्स्टेबल के साथ बस में चढ़ा और उसके पीछे खड़ा हो गया। इसके बाद उसने गलत तरीके से उसे छुआ। जब कॉन्स्टेबल उस पर चिल्लाई तो उसने हेलमेट से उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि हमले में कॉन्स्टेबल घायल हो गई जबकि आरोपी बस से उतरकर भाग गया। महिला कॉन्स्टेबल को फौरऩ दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्तिथि अब पहले से बेहतर है। अधिकारियों का कहना हैं कि घटना के वक्त कोई भी महिला कॉन्स्टेबल की मदद के लिए आगे नहीं आया। यहां तक की बस चालक और टिकट वाले ने भी मदद नहीं की। चालक का कहना है कि घटना बस से बाहर हुई थी। द्वारका के पुलिस संतोष कुमार मीणा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस ने कहा कि वे आरोपी की पहचान करने के लिए उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जहां घटना को अंजाम दिया गया था