Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1039

“प्रधानमंत्री डिस्ट्रिक्ट वेंडर आत्म निधि योजना” कैंम्प का हुआ आयोजन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली।। प्रधानमंत्री डिस्ट्रिक्ट वेंडर आत्म निधि योजना के तहत आज फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में BDO कार्यालय में कैम्प का आयोजन कर रेहड़ी पटरी वालों को लोन मुहैया कराया जा रहा है। बता दें कि पहला कैम्प 27 फरवरी को लगाया गया था। जिसके बाद आज यानी 6 मार्च को इस कैम्प का आयोजन किया गया है और आने वाली 13 मार्च को इस कैम्प का आयोजन किया जाएगा ।गौरतलब है कि पूरे हरियाणा में इस योजना का लाभ सबसे पहले फरीदाबाद जिले के लोगों को मिल रहा है जिसका लाभ रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार भी खूब उठा रहे है।

यह तस्वीरें फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित BDO कार्यालय की जहां पर प्रधानमंत्री डिस्ट्रिक्ट वेंडर आत्म निधि योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जहाँ पर रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार लोन लेने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस मौके पर  नगर निगम के अधिकारी द्वारका प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की इस योजना का लाभ देने के लिए सबसे पहले हरियाणा के फरीदाबाद जिले को ही चुना गया है। निगम के अधिकारी ने बताया कि यह स्पेशल कैम्प 6, मार्च 13 मार्च को फरीदाबाद के अलग अलग इलाकों में लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को यह कैम्प नगर निगम फरीदाबाद में लगाया गया था आज यानी 6 मार्च को BDO ऑफिस बल्लभगढ़ में लगाया गया है। और आने वाली 13 मार्च को यह कैम्प नगर निगम फरीदाबाद में लगाया जाएगा। इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

दिल्ली में कहां-कहां मिलेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन ?

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि दक्षिणी निगम ने 200 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कमर कस ली है।

राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 200 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है। खास बात यह है कि इन चार्जिंग स्टेशन को न सिर्फ निजी वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा। बल्कि, ई- व्यावासायिक वाहन भी इन स्टेशनों पर चार्ज हो सकेंगे।

इसके लिए 200 निगम क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर छोटे व बड़े ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नीति को अमल में लाने के लिए एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ करार किया गया है। इसके लिए निगम जमीन उपलब्ध कराएगा और कंपनी संरचना स्थापित करेगी। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य आगामी छह माह रख गया है।

डेबिट कार्ड से लाखों रुपय की ठगी करने वालों का हुआ पर्दाफाश

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आप सावधान हो जाइए जी हां ऐसे ही एक साइबर ठगों को फरीदाबाद की साइबर क्राइम की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 193000, 50 डेबिट कार्ड, 2 स्कीमर डिवाइस बरामद किये है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक  2000000 से ज्यादा रकम की धोखाधड़ी कर चुके है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बड़ी दुकानों पर कर्मचारी के रूप में काम करते थे और स्कीमर मशीन के जरिए ग्राहकों के डेबिट कार्ड की जानकारी के साथ एटीएम पिन भी हासिल कर लेते थे।

पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रहे यह साइबर ठग है जिन्हें फरीदाबाद की साइबर क्राइम की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक उन्हें फरीदाबाद साइबर क्राइम को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता के अकाउंट से ₹340000 इन साइबर ठगों द्वारा उड़ा लिए जिसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ठग गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

डीसीपी अर्पित जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी प्राइवेट जानकारी किसी को और से साझा ना करें जैसे कि एटीएम पिन ओटीपी नंबर आदि और यदि आप कभी एटीएम मशीन में पैसे निकालने जाते हैं या कहीं पेमेंट करते हैं तो आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है ताकि किसी हादसे का शिकार ना हो पाए जो भी खरीदारी या कहीं ट्रांजैक्शन करें तो हमेशा सावधान रहे ऋषि ने बताया कि आरोपी अब तक दिल्ली-एनसीआर सहित लगभग 30 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के बाद और खुलासे की उम्मीद की जा रही है तीनों ही आरोपी दोस्त है जो अलग-अलग दुकानों पर काम करते थे और तीनों ने ही मिलकर लोगों के साथ ठगी की है।

जखीरा बंजारा बस्ती को मिली सौगात

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के “साफ जल, स्वच्छ जल” के कथनों को साकार करते हुए। जखीरा क्लस्टर बंजारा बस्ती में पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने नारियल अर्पण कर के किया।

जिसके बाद विधायक गोयल ने बताया कि इस क्षेत्रों में पहले पानी की बहुत दिक्कत थी सभी लोगों को काफी दूर से पानी भर के लाना पड़ता था। रेलवे लाईन के साथ में होने से यहाँ के निवासियों को जान-माल का खतरा बना रहता था, आये दिन दुर्घटना भी होती रहती थी।

वहां के निवासियों का कहना है की इसके लग जाने से लगभग सैकड़ो परिवारों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया गया। यह कार्य विधायक कोष द्वारा किया गया। सभी लोगों ने विधायक गोयल का फूल-माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही लोगों ने विधायक का आभार परगट किया। उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फरीदाबाद में ट्रैक्टर ट्राली बनी जान की दुश्मन

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के भड़ाना चौक के पास गली नंबर 7 में  रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली सीवर का ढक्कन टूटने से पलट गई जिसके नीचे एक महिला और बच्चा दब गया। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को तो सकुशल निकाल लिया लेकिन बुजुर्ग महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत बहुत ही चिंताजनक बताई जा रही है । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।


तस्वीरों में दिखाई दे रही पलटी हुई यह वही रेत से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली है जिसके नीचे एक बुजुर्ग महिला और बच्चा दब गया। हादसे के समय मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला और एक युवक ने बताया की गली में मौजूद एक किराना की दुकान पर वह खरीदारी करने आई थी उसी समय वहां एक बुजुर्ग महिला और बच्चा भी मौजूद था इसी दौरान एक रेत से भरी ट्राली वहां पर पहुंची और दुकान के सामने सीवर का ढक्कन टूटने से ट्राली पलट गई और उसके नीचे बुजुर्ग महिला और  बच्चा दब गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से निकाला।

मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने बताया की जहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बच्चा दब गए थे इनमें से बच्चा सकुशल है जबकि बुजुर्ग महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है ।