Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1040

इस WOMEN DAY महिलाएं हो जाए सावधान

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। क्या आपके वॉट्सऐप पर भी आ रहे है फ्री गिफ्ट के मैसेज जी हां अगर आपके वॉट्सऐप पर आ रहे फ्री गिफ्ट के मैसेज तो आप खतरे में और इसे लेकर अब आप सावधान हो जाएं। बता दे की 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर साइबर ठग महिलाओं की निशाना बनाने की तैयारी में हैं और फ्री गिफ्ट के झांसे में उन्हें फंसा रहे हैं।

8 मार्च को इंटरनैशनल विमेंस डे है। इस दिन के लिए इंटरनैशनल साइबर ठगों ने हफ्ते भर पहले से बड़े साइबर हमले की तैयारी शुरू कर दी है। जी हां हम आपको बता दे की अगर आपके फोनपर कोई भी फ्रि गिफ्ट मैसेज हो तो उसे क्लिक ना करे और सावधान हो जाए, क्योंकि इससे फोन में ऐसा पैकेज डाउनलोड हो सकता है जिससे आप ठगी का आसानी से शिकार बन सकते हैं।

आपको बता दे कि यह दुनिया की मशहूर ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर फ्री गिफ्ट या गिफ्ट कार्ड का स्कैम है। साइबर क्राइमइनवेस्टिगेशनटीम से डॉ. मोहित सोनी का कहना है कि वैसे तो साइबर क्राइम कुछ नया नहीं है लेकिन जिस तरह के मेसेज विमेंस डे को ध्यान में रखकर भेजे जा रहे हैं, यह थोड़ा अलग है और साथ ही ज्यादा खतरनाक भी।  इसलिए दिल्ली दर्पण टीवी की आपसे गुजारिश है कि ऐसे मैसेजों से सावधान रहे।

इज़ ऑफ लिविंग की टॉप 10 की रैंकिग से बाहर हुई दिल्ली

काव्या बजाज, संवाददाता

Ministry of urban affairs ने गुरुवार को इज़ ऑफ लिविंग रैंकिंग 2020 जारी की है। करीब तीन करोड़ की आबादी वाली दिल्ली इज़ ऑफ लिविंग रैंकिंग के हिसाब से 13वें नंबर पर है। जी हां दिल्ली भी उन शहरों में शामिल हो गई है जो इस रैंकिंग में टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

इस रैंकिंग में सभी शहरों को दो श्रेणी में बाटां गया था। पहली श्रेणी में वो शहर थे जिनकी आबादी 10 लाख से कम है और दूसरी श्रेणी में 10 लाख की आबादी से ज्यादा वाले शहर शामिल थे। राजधानी को भी 10 लाख से उपर की श्रेणी में शामिल किया गया था। जनता से मिले फीडबैक के आकड़ों के हिसाब से दिल्ली टॉप 10 से बाहर हो गई।

शहरों को रैंकिग देने के लिए कुछ चीज़ों को ध्यान में रखा गया था जिसमें शिक्षा का स्तर, स्वास्थ्य, आवास और आश्रय, साफ सफाई, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, आर्थिक विकास, आर्थिक अवसर, पर्यावरण, हरित क्षेत्र, इमारतें, जैसी कई चीज़े शामिल थी। इसको ध्यान में रखते हुए एक सर्वे किया गया था जिसमें करीब 32 लाख 20 हज़ार लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी जिसकी वजह से दिल्ली को 13वां स्थान मिला है।

भलस्वा झील को जल्द मिलेगा नया रुप

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के भल्स्वा में स्थित भलस्वा झील अब फिर से आप लोगों के घूमने फिरने का स्थान बनने वाली है, जी हां दरअसल पिछले काफी समय से गोबर से पटी झील को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सुंदर बनाने के लिए कवायद शुरु कर दी है।

पिछले काफी समय से अपनी सुंदरता से वंचित भलस्वा झील को साफ कर वहां गोबर की समस्या को दूर करने के लिए निगम एक प्लांट लगाने जा रही है दरअसल इस प्लांट के लगने के बाद 100 टन प्रतिदिन के हिसाब से गोबर से बोयो गैस बनाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक ये प्लांट इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से इस क्षेत्र में लगाया जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि इस झील में आस-पास के लोगों द्वारा गोबर फेंक दिया जाता था जिसके कारण गंदगी लगातार बढ़ रही थी। आसपास के निवासियों के मुताबिक प्लंट लगते ही इस झील की सुंदरता फिर से लौट आएगी और पहले की तरह सैकड़ों लोग यहां घूमने आ सकेंगे और  बोटिंग भी कर सकेंगे यानी गंदगी के कारण इसमें जो भी कमी थी वो दूर हो गी और पर्यटन दोबारा से बढ़ेंगा।

दिल्ली की पांच बड़ी खबरें

दिल्ली दर्पण टीवी

  • देश की राजधानी दिल्ली के शकूरपूर इलाके से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार को इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत खुद को घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार महिला ने पहले अपने बच्चों को पंखे से लटकाया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या से पहले महिला का अपने पति के साथ घर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में पुलिस की तहकीक़ात जारी है।
  • दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन ने असमर्थ जरूरतमंद नवजात बच्चों के लिए एक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब से केजरीवाल सरकार जन्म के बाद सुनने में असमर्थ जरूरतमंद नवजात बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट की सुवसुविधा मुफ्त उपलब्ध कराएगी। बता दें कि इसी के साथ गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा का उद्घाटन भी किया गया।
  • शुक्रवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है। आपको बता दें कि यह वहीं शहाबुद्दीन है जिन पर 45 आपराधिक मामले चल रहे है। इसी के चलते 2017 में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें एसिड अटैक केस में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।
  • देश की राजधानी की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में गर्मी में ड़टे किसान संगठनों ने एक बार फिर ट्रैफिक जाम करने का फैसला लिया है। उनकी योजना के मुताबित सभी किसान 06 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रोककर कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। इसी के साथ 06 मार्च से देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
  • दिल्ली की स्पेशल ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को मारने की साजिशा का भांडा फोड़ किया है। स्पेशल सेल के मुताबिक इस साजिश को रचने वाले तिहाड़ जेल में बंद दो आईएसआईएस आतंकवादी है। दरअसल तिहाड़ जेल में बंद अंकित, अंकुश और राहुल को मारने की साजिश की गई थी, जिसके चलते शाहिद नाम के एक शक्स को पकड़ा गया था। उसने पुछताछ में बताया की इसके पीछे दो आतंकवादियों का हाथ है।

ना सुन पाने वाले बच्चों की आवाज सुनेंगी केजरीवाल सरकार

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ऐलान किया कि केजरीवाल सरकार जन्म के बाद सुनने में असमर्थ जरूरतमंद नवजात बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराएगी. गुरुवार को पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर के चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा का उद्घाटन भी किया गया।

दरअसल, कॉक्लियर इंप्लांट को दिल्ली सरकार के आरोग्य कोष योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केजरीवाल सरकार इस योजना में आने वाले पूरे खर्च को उठाएगी और सभी दिल्लीवासी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली सरकार के मुताबिक एक कॉक्लियर इंप्लांट में सरकार को लगभग 5 लाख का खर्च आता है, जिसे अब केजरीवाल सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऐसे बच्चे, जो गंभीर रूप से सुनने में असमर्थ हैं, उन्हें सुनने की मशीन से ज्यादा फायदा नहीं होता है. ऐसे में असमर्थ बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा से काफी ज्यादा लाभ मिलेगा.