Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1041

उपचुनाव के बाद “आप” नेता की दुकान पर चला एमसीडी का पंजा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर क्या बीजेपी बौखला गयी है? शालीमार बाग़ इलाके में बंसीवाला स्वीट्स पर चले बुलडोज़र के बात आम आदमी पार्टी के नेता यही आरोप लगा रहे है। वीरवार को नगर निगम का दस्ता बुलडोज़र के साथ शालीमार बाग़ में बंसीवाला स्वीट्स पर पहुंचा और तोड़फोड़ मचा दी। आम आदमी पार्टी नेता राजेश नामा बंसीवाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने शालीमार बाग़ चुनाव में हार की बौखलाता में यह शर्मनाक हरकत की है। दिल्ली दर्पण टीवी ने खुद मौके पर जाकर इसका जायजा लिया है।

शालीमार बाग़ में नगर निगम की इस कारवाही को निगम की रूटीन कार्यवाही बताया और इन आरोपों से इंकार किया। नार्थ एमसीडी में नेता सदन योगेश वर्मा ने कहा कि बीजेपी इस तरह भेदभाव और बदले भावना से काम नहीं करती। लेकिन नार्थ एमसीडी में नेता सदन विकास गोयल ने राजेश नामा बंसीवाला स्वीट्स पर हुयी इस कार्यवाही बीजेपी को आड़े हाथों लिया और कहां कि केवल एक ही जगह को टारगेट क्यों किया गया ?

शालीमार बाग़ में बंसीवाला स्वीट्स पर हुयी यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुयी है। आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता इसे बीजेपी की बौखलाहट बता रहे है तो यह मानाने वाले भी कम नहीं है की नगर निगम ने यह तोड़फोड़ अवैध उगाही के लिए की है। आस-पास कई अवैध निर्माण चल रहे है, कितनी ही दुकानों और शोरूम ने बंसीवाला की तरह बहार बोर्ड और शैड डालें है। ऐसे में यदि निगम केवल एक ख़ास दुकान को निशाना बनाये तो आरोप लगाना लाज़मी है। कहने की जरूरत नहीं कि बीजेपी शासित निगम पर ऐसे आरोप बीजेपी के लिए आने वाले चुनाव में खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

वार्ड 33N में नाले और नालियों का होगा परमानेंट इलाज, रोजाना दौरों से पर निगम पार्षद

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

राजीव नगर, बाहरी दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली में उपचुनावों के रिजल्ट के बाद यह तो तय हो गया है की दिल्ली की जनता का पहला मुद्दा साफ़ सफाई ही है, कई महीनो से कर्मचारियों की तन्खवायें न मिलना और फिर लम्बी हड़ताल के बाद दिल्ली का कूड़ा कूड़ा हो जाना, इस बात को बयां करता है की दिल्ली की जनता के घर के सामने सफाई नहीं होगी तो यह जनता चुनावो में सबकुछ साफ़ साफ़ कर सकती है।

आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों की भी प्राथमिकता साफ़ सफाई रही है, लेकिन रुकी हुई नालिया और पानी भी दिल्ली की हक़ीक़त रही है, उसी को ख़त्म करने के लिए दिल्ली की कई कॉलोनियों अभी सीवर का काम भी जोरों पर है, उत्तरी नगर निगम के वार्ड 33 में भी सीवर का काम शुरू हो चूका है।


इस क्षेत्र में बेगमपुर गांव के साथ साथ कई कॉलोनी भी आती है बड़ा क्षेत्र है तो काम और समस्यायें भी ज्यादा है, यहाँ से निगम पार्षद आम आदमी पार्टी की रीना देवी है पहले यह सीट पर भाजपा का शासन रहा है पिछले चुनावो में आम आदमी पार्टी ने यह सीट जीत कर एक बड़ी जीत अपनी और की थी, बीजेपी के गढ़ में सेंध मारी थी आम आदमी पार्टी ने, इसी वजह से यहाँ पर निगम पार्षद पर जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है इसी वजह से पार्षद पति धर्मेंद्र कुमार कोशिश करते है की सुबह तड़के है निगम कर्मचारियों के साथ दौरा किया जाये, सभी इलाको में खुद दौरा करते है,कर्मचारियों की रिपोर्ट और हाज़री देखते है, खुद नालिया साफ़ करवाते भी दिखतें रहते है।


धर्मेंदर कुमार ने कहा की रोज़ाना राउंड लगाने से कमिया और खामिया दोनों पता चलती है अगर कोई कर्मचारी मौके पर नहीं है तो भी पता चल जाता है, सामने खड़े होकर काम करवाने से काम अच्छा भी होता है और जल्दी भी, लोगों से भी मिलना होता है, लोग हमें देखते है तो शकल देख कर और भी काम याद आजाते है तो बताते है की हमारी गली में यह काम रह गया है वो रह गया है , हमारी कोशिश होती है की जल्दी से ही समस्याओं का निपटारा किया जाये, लोग ऑफिस में आकर भी शिकयात दर्ज करवाते है हम कोशिश भी करते है सभी शिकायतों पर सुनवाई हो। इस क्षेत्र में कई सालो से सीवर की जरुरत थी, हमने निगम पार्षद बनते ही सबसे पहले सीवर और पानी का इंतजाम किया कुछ महीनो में ही सीवर का काम पूरा हो जायेगा, औऱ साथ ही लोग खुश भी है की सीवर जल्द ही वार्ड को मिलेगा।

आज की पांच बड़ी खबरें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी NCB

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से जुड़े ड्रग्स मामले में लगातार जांच के बाद, शुक्रवार को इस मामले में NCB कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। इस मामले में एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े अदालत में खुद जा कर 12000 पन्नों की चार्जशीट फाइल कराएंगे। आपको बता दें कि यह ड्रग्स मामले में पहली चार्जशीट है जो कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इस चार्जशीट में 33 आरोपियों की लंबी लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

आयशा आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

आयशा आत्महत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आयशा के मरने से पहले उसकी और उसके पति आरिफ के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग को ढुंढ़ निकाला है। बात दें कि आयशा ने मरने से पहले आरिफ से 70 मिनट तक बात की थी, जिसमें आरिफ ने उससे कहा था कि ‘तु मर जा और मरने से पहले वीडियो भेज देना’।

NDPS कोर्ट ने पामेला को किया जमानत देने से इनकार

कोलकाता के ड्रग्स मामले में NDPS कोर्ट ने आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है और गोस्वामी समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 18 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि कोर्ट के इस फैसले के बाद आरोपी गोस्वामी ने यह दावा किया है कि उनकी और उनके दोस्त प्रबीर कुमार की जान को खतरा है।

कंगना ने साधा तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप पर निशाना

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर में पड़े आयकर विभाग के छापे पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक न्युज पॉर्टल की ख़बर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि “मुझे तो पहले से ही शक था, जब मैंने उन्हें महंगे राष्ट्रविरोधी विज्ञापनों के जरिए प्रवासी मजदूरों को उकसाते हुए देखा था।” इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट किया कि ‘कोई बस कल्पना ही कर सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री में आतंकवाद कितनी गहरी जड़ें जमाए हुए है…’। आपको बात दें कि तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने कई कंपनियों पर टेक्स चोरी करने के आरोप लगाए गाये हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की बड़ी घोषण

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक बड़ी घोषणा की है। आपको बता दें कि शुक्रवार को वित्त मंत्री ने प्रदेश के विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास निधि के लिए 33 करोड़ रुपय दिये जाने की घोषण की है, ताकि विधायक इस निधि इस्तेमाल अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की भलाई के लिए कर सके।

गुमशुदा की तलाश

फिरोज़पुर में बन रहा पुल बना लोगों के जी का जंजाल

जयप्रकश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फिरोजपुर कला गांव के लोगों के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन यह पुल लोगों के जी का जंजाल बन गया है। पहले यहां पर एक पुराना पुल था जिसकी हालत थीक नहीं थी इसलिए अब नए पुल का निर्माण कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि वह पुराने पुल से अपने खेतों में काम करने के लिए जाते थे। जिसकी जर्जर हालत की वजह से नया पुल बन रहा है लेकिन वह सिर्फ 4 फुट का ही बनेगा। जिससे उन लोगों को अपनी खेती बाड़ी और पशुओं को रखने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं श्मशान घाट भी नहर के दूसरी तरफ है लेकिन 4 फुट का रास्ता छोड़ने से उनका कोई भी काम नहीं हो पाएगा जिसके लिए लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुराने पुल की चौड़ाई करीब 18 फुट की थी जिससे वह आसानी से आ जा कर अपना काम कर सकते थे। तो वहीं पुल का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको ऊपर से लिखित में केवल 4 फुट रास्ता छोड़ने के आदेश ही मिले हैं।

फरीदाबाद में एक कंपनी में लगी भीषण आग

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में सेक्टर 24 स्थित अलमेक टूल्स नाम की कंपनी में भीषण आग लग गई आग लगने के कारणों को शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि कंपनी में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन जब तक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक कंपनी के कर्मचारियों ने समय रहते कंपनी में लगे अग्निसमान उपकरणों से आग पर काबू पा लिया।


यह तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर 24 स्थित एलमेक टूल्स कंपनी की है जहां पर आज कंपनी की छत पर पड़े कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कंपनी में अफरा तफरी का माहौल हो गया जिसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई।आग लगने के कारणों के कारणों को शार्ट शर्किट बताया जा रहा है ।

बता दें कि आग लगने के बाद मुस्तेदी दिखाते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी में लगे अग्नि शमन उपकरणों से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पा लिया । बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कम्पनी में कोई बड़ा हादसा हो सकता था।