Monday, May 18, 2026
spot_img
Home Blog Page 1042

आखिर क्यों हुई बीजेपी की हार ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली कि पांच सीटों पर हुए उपचुनाव इस बार का जनता का मूड बता गये। बता दे कि इस उपुचनाव में सभी पार्टीयों ने अपनी नाक का सवाल मानकर अपना पूरा दमखम दिखाया, बीजेपी ने राम के नाम पर वोट मांगा तो वही आम आदमी पार्टी अपने द्वारा किये काम पर, तो वही कांग्रेस भी पिछे नहीं हटी कांग्रेस ने भी जनता को अपने पिछले सारे काम गिनवाए। हलांकि इस सेमीफाइनल में बीजेपी अपना खाता ना खोल पाई।

दिल्ली के पांच वार्डो में हुए इन उपचुनावों को आने वाले एमसीडी चुनावों केसेमिफाइनल के नजरिए से देखा जा रहा था। तीनों पार्टी इन चुनावों को लेकर काफी गंभीर थी और साथ लोगों को अपनी जीत का आश्वासन भी दे रही थी। हलांकि इस बार बीजेपी को पांचो वार्डो से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दे की शालीमार गांव वार्ड 62 से इस बार बीजेपी को बहुत ही बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कई सालों से ये वार्ड बीजेपी का गढ माना जा रहा था। जिसमें इस बार झाडू की लहर दिखी।

आपको बता दे कि इस बार बीजेपी को शालीमार गांव से 7 हजार 59 वोट मिली है, और वही आम आदमी पार्टी को 9 हजार 764 वोट मिले है। उपचुनाव के नतीजे के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना था कि इस बार कांग्रेस और आप की साठगांठ से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, पर हम चुनाव हारे है हिम्मत नहीं। पर अब देखने वाली बात ये होगी की आने वाले निगम चुनाव में जीत का परचम कौनसी पार्टी लहराती है। 

दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक मां ने बच्चों समेत की खुदकुशी

ब्यूरो रिपोर्ट, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के अंदर ही महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। शकूरपुर आई ब्लॉक में इस घटना को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला ने अपने बच्चों के साथ खुदकुशी की तब पति हर रोज की तरह काम पर गया हुआ था, और जब वह वापस आया तो देखा कि दोनों बच्चे और महिला फांसी के फंदे से लटके हुए थे। पड़ोसियों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा गया और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले इस परिवार में पति-पत्नी की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी, और यहां पर यह लोग आई ब्लॉक में किराए पर रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पति पत्नी के बीच में कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। बताया जा रहा है कि 22 साल की महिला ने पति पत्नी के झगड़े के चलते ही पहले अपने दोनों बच्चों को फांसी के फंदे से लटकाया। जिसमें एक की उम्र 4 महीने और दूसरे बच्चे की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस घटना की वजह का कोई खुलासा नहीं किया गया है, और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

प्रापर्टी के चक्कर में बहू ने सास को किया प्रताड़ित

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो सास-बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है। प्रापर्टी के लालच में एक बहू अपनी सास को घर में बंद कर उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के मिलते ही महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया पुलिस के साथ उस घर में गई, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में बेसुध पाया जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेनू भाटिया के मुताबिक जैसे ही उन्हें खबर मिली कि पीड़ित महिला की बहू प्रापर्टी के लिए अपनी सास को प्रताड़ित कर रही है। तो पहले उन्होंने 2 दिनों तक रेकी की और फिर पुलिस को लेकर उस घर में गईं, जहां पहुंचते  ही उसने देखा कि बुजुर्ग महिला बेसुध पड़ी हुई थी और उसकी देखभाल के लिए घर में एक छोटे पोते के सिवा कोई नहीं था।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की 3 बेटियां भी हैं जिनका कहना है कि बहू के कारण उनका घर पर आना जाना बंद है क्योंकि अगर कोई बेटी घर आती है तो उनके पति के ऊपर घिनौने आरोप लगा दिये जाते हैं। बेटियों के अनुसार इससे पहले भी बहू ने अपने नंदोई पर भी अपनी 9 साल की बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। साथ ही बेटियों का ये भी कहना है कि वो अपनी मां को अपने साथ रखना चाहती हैं क्योंकि उन्हें अपनी भाभी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। बुजुर्ग महिला के बयानों के बाद, इन सभी मामलों की गहनता से जांच कर आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

2022 के एमसीडी चुनावों मे भाजपा का सफाया- मनीष सिसोदिया

शिवानी मोरवाल, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वही एक सीट पर कांग्रेस ने खाता खोला है। आपको बता दे की इस बार बीजेपी के हाथ एक सीट नहीं आई है। मंगोलपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार गांव, और रोहिणी सी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत की हुई है।

आपको बता दे की जहां आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है तो वही भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है की हम चुनाव हारे है पर हिम्मत नहीं आदेश गुप्ता का कहना है कि हम बस एक सीट से हारे है क्योकिं बाकी चार सीटों पर पहले से ही आम आदमी पार्टी थी। और जिस सीट से हम हारे है उस पर हम स्टडी कर उसका कारण निकालेंगे।

बता दे की चार सीटों पर जीत के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली की जनता ने हम पर अपना विश्वास जताया है। उनका कहना है कि जनता बीजेपी से तंग आ चुकी है और ये चुनाव उसी का संकेत है, और साथ ही आने वाले एमसीडी चुनावों में इस बार भाजपा का सफाया है।

दिन की पांच बड़ी खबरें

दिल्ली दर्पण टीवी

लगातार बढ़ रहे है पश्चिम बंगाल में हिंसा के मामले

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले गुरुवार को MHA(केंद्रीय गृह मंत्रालय) ने EC(चुनाव आयोग) को लगातार बंगल में हो रही राजनीतिक हिंसा की जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट भेजी है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आनुसार, राज्य में 2021 में एक से सात जनवरी के बीच कुल मिलाकर 23 हिंसा के मामले दर्ज किए गए है, इन हिंसा में दो लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं।

बम की सूचना मिलने पर खाली कराया गया ताजमहल

  • आगरा के ताजमहल को बम की सुचना के बाद तुरंत खाली करा लिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बम की खबर झूठी निकली है। आपको बात दें कि 4 मार्च को आगरा पुलिस को सूचना मिली कि ताजमहल में बम रखा गया है, जो कुछ ही देर बाद ब्लास्ट हो जाएगा। इस पर कार्रवाई करते हुए आगरा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने ताजमहल की तलाशी ली। तलाशी के बाद कोई बम बरामद नहीं हुआ है।

तापसी पन्नू और आनुराग कश्यप के घर पड़ा आयकर विभाग का छापा

  • अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म डायरेक्टर आनुराग कश्यप के घर पर छापे मारी को लेकर आयकर विभाग ने बताया कि दस्तावेज को इकट्ठा करने के लिए रेड तीन दिनों तक चल सकती है। आपको बता दें कि फैंटम फिल्म कंपनी से जुड़े टैक्स के मामले में आयकर विभाग ने बुधवार को फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों के घर और कंपनियों में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच

  • गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। आपको बता दें कि इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से क्रीज पर ओली पोप और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने खेल जमाया हुआ है। वहीं भारत की तरफ से इस बार जसप्रीत बुमराह की जगह मुहम्मद सिराज को गेंदबाजी का मौका दिया गया है।

अब और भी भव्य होगा राम मंदिर

  • अयोध्या के राम परिसर का विस्तार अब 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ कर दिया गया है। आपको बता दें गुरुवार को ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट ज़मीन खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।