नई दिल्ली। 28 फरवरी को होने वाली ‘ मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात रखते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान पर चर्चा की। इसके उदाहरण दिए। गढ़मुक्तेश्वर की संतुष्टि की भी सराहना की। उन्होंने कहा कैसे लोगों ने कोरोना काल के चलते इस महामारी की लड़ाई को एक अवसर में बदल डाला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल के चलते जहाँ देश-भर के सभी कारोबार बंद थे तो वहीं चटाई बनाने वाले संतोष ने हार नहीं मानकर अपना ये चटाई बनाने का कारोबार जोर–शोर से शुरु कर दिया। उससे न सिर्फ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी, बल्कि उन्होंने दूसरों के लिए भी एक उदाहरण पेश किया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रहने वाला ये व्यति न केवल अपने काम से वहां के लोगों को खुश कर दिया, बल्कि पूरे देश भर से उनके पास ऑर्डर आने लग गए। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह कहना था कि संतोष के पुरखे काफी शानदार काम किया करते थे। ऐसी चीजें होने से प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया ‘आत्मनिभर भारत अभियान’ को काफी योगदान मिलता है।
दिल्ली एन सी आर। यह नजारा सेक्टर दो स्थित किन्नर संजना बाई के घर के समीप का है। जहां आज उन्होंने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु एक लाख 21 हजार 2121 रूपए नगद दान करने की घोषणा की है।
बता दें कि ऐसा करने वाली वे फरीदाबाद की पहेली दानदाता है। जिन्होंने एक लाख से ऊपर किन्नर होते हुए राम मंदिर के लिए दान दिया हो बता देगी किन्नर संजना भाई एक गौशाला भी चलाती हैं जो उन्होंने हरियाणा के कैथल में चलाई हुई है।
दान राशि लेने पहुंचे गो रक्षा वाहिनी के अशोक बाबा ने बताया की संजना बाई पहले से ही धार्मिक प्रवृत्ति की है। जिन्होंने आज दान देने के साथ-साथ लोगों से अपील भी की है कि वह भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु अधिक से अधिक ध्यान दें ताकि जल्द से जल्द भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जा सके।
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री से आम आदमी पार्टी जहाँ उत्साहित है, वहीँ कांग्रेस को परेशान और बीजेपी को बेचैन कर दिया है। हालत यह है कि कांग्रेस के कई कद्दावर नेता “आप” में एन्ट्री के अवसर तलाश रहे हैं। सूरत पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ऐसे नेताओं को सूरत से सन्देश दिया कि यदि गुजरात का भला चाहतें हैं, तो कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं। गुजरात में चमत्कार होने वाला है। केजरीवाल ने बीजेपी के 25 साल की तुलना दिल्ली सरकार के पांच साल करते हुए कई सवाल कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।
सूरत नगर निगम चुनाव के बाद सूरत पहुंचे अरविन्द केजरीवाल की सभा में उमड़ी भीड़ और अरविन्द केजरीवाल के बोल बीजेपी के गुजरात मॉडल को आईना दिखाने वाले थे। जिस गुजरात मॉडल को सामने रखकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उस मॉडल को दिल्ली मॉडल ने चुनौती दे डाली। अरविन्द केजरीवाल ने गुजरात बीजेपी के 25 साल की तुलना दिल्ली की “आप ” सरकार के 5 साल से करते हुए कई सवाल दागे।
सूरत महानगर के स्थानीय निकाय की 120 सीटों में 27 सीट जीतकर “आप ” मुख्य विपक्षी पार्टी बन गयी। कांग्रेस का तो सूरत में खाता तक नहीं खुला। सूरत नगर निगम चुनाव में “आप ” की इस धमाकेदार एंट्री ने गुजरात में पार्टी के विस्तार को नयी हवा दे दी है। इस हवा को आंधी में बदलने के लिए केजरीवाल ने सूरत से पूरे गुजरात को सन्देश दिया कि दिल्ली के तरह गुजरात में भी ऐसी सरकार होनी चाहिए, जो गुजरात को खुशहाल बना सके। केजरीवाल ने किसानों और युवाओं के मुद्दों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवकों से कहा कि वे सरकार से नौकरी नहीं मांगे बल्कि राजीनीति में आकर ऐसी सरकार बनायें जो रोजगार और नौकरियां पैदा कर सके।
सभा में उमड़ी भीड़ से केजरीवाल खासे उत्साहित थे। उन्होंने गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को भी आप में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी और कांग्रेस को गुजरात से ख़त्म करने का मन बना चुकी है। गुजरात में चमत्कार होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में जो भी अच्छे नेता हैं, उन्हें समय रहते “आप” में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश भर में अपना जनाधार बनाने और बढ़ने की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है। आगामी पांच राज्यों में निकट भविष्य में होने जा रहे चुनाव पर गुजरात में हुयी “आप ” की धमाकेदार एंट्री की गूंज उन राज्यों में तो सुनाई देगी ही। गुजरात में भी “आप ” बीजेपी के गुजरात मॉडल की तुलना दिल्ली के केजरीवाल मॉडल की तुलना कर कांग्रेस को परेशान और बीजेपी को बैचेन कर रही है। राजनीति के जानकार बीजेपी और कांग्रेस में बड़ी बगावत के आसार देख रहे हैं। “आप ” की नजर ऐसे ही बागी नेताओं पर है, जिनके अनुभव के आधार पर आप देश में एक बड़ा विकल्प बनने की संभावनाएं देख रही है।
आदर्श नगर (नई दिल्ली)। आदर्श नगर थाना इलाके में स्नैचिंग की हिला देने वाली एक वारदात आई सामने है। गोद मे 2 साल का मासूम लेकर पैदल जा रही महिला के गले पर दो बार चाकू से हमलावर ने वार किया। इस हमले की वजह बनी गले में चेन, जिसे स्नेचर छीनना चाहते थे। इस हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे अस्पतला ले जाया गया, किंतु उसकी जान नहीं बच सकी। हत्या का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला सिमरन कौर को फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग ले जाया गया, जहां पर कुछ देर के बाद ही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मृतक सिमरन की उम्र 25 साल है, जिनकी 3 साल पहले ही शादी हुई थी। उनका 2 साल का बच्चा है। सिमरन आदर्श नगर इलाके में अपने मायके आई हुई थी। उसकी ससुराल पंजाब के पटियाला में है जहां से वह मायके में आदर्श नगर में आई हुई थी और इलाके के पास से ही शनी बाजार के नाम से लगने वाली मार्केट से शॉपिंग कर लौट रही थी। तभी एक चोर ने महिला का गले से चैन झपटना चाहा। मगर जब महिला ने झपटमार का विरोध कर उसे पकड़ने की कोशिश की तब झपटमार ने महिला की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ बार कर दिए फरार हो गया। इस हमले से महिला बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ी। इस दौरान मृतक महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी और उनके बच्चा भी उनकी गोद मे था।
थाना आदर्श नगर इलाके के पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला को घायल अवस्था में शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देश की राजधानी दिल्ली में इस तरह की स्नैचिंग की हिला देने वाली वारदात का मामला सामने आया है, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। स्थानीय थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुँचे, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ आये दिन झपटमारी की घटनाएं होती रहती हैं और पुलिस भी कुछ नही करती।
पुलिस इस मामले की गहनता से तफ़्तीश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस टीम जगह—जगह छापेमारी कर रही हैं। सरेआम हुई इस घटना ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के बदमाशों को न तो कानून का कोई डर है और न ही पुलिस का कोई ख़ौफ।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले महीने तक भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता का प्रतीक एक पार्क बनने जा रहा है, जो अगले महीने तक बन कर तैयार हो जाएगा। यह पार्क एक दक्षिण कोरिया की विशेष थीम पर बनाया गया है, जिसे दिल्ली के छावनी इलाके में दिल्ली छावनी बोर्ड विकसित कर रहा है। इसमें भारतीयता को भी अहमियत दी गई है।
लोग इस पार्क में भारत के साथ – साथ दक्षिण कोरिया की संस्कृति को जान पाएंगे। जैसे पार्क का गेट सियोल के प्रवेश द्वार की तरह बनाया गया है। पार्क में हरियाली के साथ लोग झूले, ट्रेक और तरह – तरह के पूल देख पाएंगे जो किसी भी व्यक्ति का मन आसानी से जीत सकते हैं।
सिर्फ यही नहीं पार्क में पांच पत्थर होंगे, जो भरत और दक्षिण कोरिया के इतिहास को दर्शाएंगे। सबसे पहले पत्थर पर रबिंद्रनाथ टैगारे द्वारा लिखी गई कविता को दर्शाया गया है, तो वहीं दूसरे पत्थर पर 20 हज़ार सैनिकों के वापस लौटने की घटना के दर्शाया गया है। तीसरा पत्थर कोरिया की रक्षा करते समय शहीद हुए सैनिकों के नामों को दर्शाता है। चौथे पत्थर पर सैनिकों के घायल होने पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा का जिक्र है। आखिरी पत्थर जवानों को देश की रक्षा करने पर मिले पुरस्कारों को दर्शाएगा। पार्क में मौजूद यह सब चीज़ें किसी भी व्यक्ति को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।