Sunday, May 17, 2026
spot_img
Home Blog Page 1051

फरीदाबाद के लोगों को मिली बड़ी सौगात

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि फरीदाबाद के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। एक तरफ जहां लोगों को अपने गंतव्य तक आने जाने में आसानी होगी जिसके तहत शहर में 10 हरियाणा रोडवेज की बसें सिटी बस सर्विस सेवा के तहत चलाई जाएंगी तो वहीं दूसरी तरफ पृथला के गांव सीकरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटो तक लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि गांव सीकरी में पुल बनकर तैयार हो गया है जिसका केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे इस मौके पर पृथला के विधायक नयनपाल रावत व अन्य विधायक भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सिटी बस सर्विस सेवा के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10 बसें कल से शुरू की जाएंगी और जैसे जैसे लोगों की मांग होगी उसी हिसाब से आगे भी बस और बढ़ा दी जाएंगी इसकी शुरुआत भी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व फरीदाबाद के सभी विधायक गण की मौजूदगी में होगी।

केजरीवाल की पदयात्रा में शामिल लोग कौन थे ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे उपचुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। आपको बता दें कि इन चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है।  इन दिनों पार्टियों में लगातार आरोप और प्रतिआरोप का भी सिलसिला चलता रहा। जब 27 जनवरी को चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की थी, तब इन सभी वार्डो में हलचल पैदा हो गई थी। पर किसी को ये नहीं पता था की इन चुनावों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर दिल्ली के संसाद तक इन उपचुनाव के मैदान में उतरेंगे।


उपचुनावों के इन वार्डो में जितने भी दिग्गज नेताओं ने शिरकत कि सभी ने अपने प्रत्याशियों के लिए लोगों के वोट की अपील की। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वार्ड 32 और 62 में पदय़ात्रा निकाली तो लोगों का जन सेलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। पर पदयात्रा के बाद विपक्षियों ने आम आदमी पार्टी पर जमकर आरोप लगाए। भाजपा और कांग्रेस का कहना था की जितनी भी भीड़ अरंविद केजरीवील के इस पदयात्रा में शामिल हुई थी वो सब ही बाहर से पैसों देकर मंगवाए गए थे।  

वार्ड 62 की कांग्रेस प्रत्याशी ममता का कहना था कि आम आदमी पार्टी को हारने का इतना डर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने प्रत्याशी के लिए सड़कों पर उतर आए। हद तो तब हो गई जब पदयात्रा के लिए लोग बाहर से बुलाए गए। ममता का कहना था कि पदयात्रा के लिए लोगों को पैसे देकर भीड़ इक्कठी की गई है। कई संख्यों मे बसों में भर कर लोगों को लाया गया था। इन सभी पार्टियों के एकदूसरे पर आरोप का सिलसिला देखकर तो ऐसा ही लगा कि सभी पार्टियां इन चुनावों को अपना नाक का सवाल मानकर अपना हर एक कदम सोच-समझ कर रख रही है। साथ ही जीत की उम्मीद भी जता रही है। 

खिचड़ीपुर में हुए हादसे के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैन्डल मार्च

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिंदल ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के निर्देश पर आज शालीमार बाग में, पुर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या के विरोध व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये कैन्डल मार्च निकाला गया।

कैन्डल मार्च में नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने असंवैधानिक तरीके से परिवार की बिना अनुमति के शव को शमशान घाट ले जाकर दाह संस्कार कर दिया इससे महिला सुरक्षा की बड़ी बड़ी बातें करने वाली भाजपा और आप पार्टी का अमानवीय चेहरा उजागर हो गया है |

कैन्डल मार्च में जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष मो. उस्मान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, पूर्व विधायक प्रत्याशी जे एस नेयोल, पूर्व निगम सदस्य सतेन्द्र शर्मा, रोहतास बसोया, त्रिलोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुमन सिंह, इंदर कौशिक, जोगिन्दर खारी, रितु चौहान, मुरारीलाल, अरुण गर्ग, रविता पाल, रामलाल बंसल के अलावा तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सैकडो की संख्या शामिल हुए और सरकार से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की |

भाजपा ने आप पर लगाया जनता के पैसों के गलत इस्तेमाल का आरोप

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने आर टी आई के जरिए दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को कम करने के लिए बायो डीकंपोज कैप्सूल देने का ऐलान किया था। जिसके बाद सरकार ने 310 किसानों को कैप्सूल उपलब्ध करवाए, जिसकी कीमत मात्र 40 हज़ार रुपए की है।

40 हज़ार के कैप्सूल किसानों को देकर सरकार समझती है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, जबकि लाखों रुपए सरकार ने अपने प्रचार और प्रसार में लगा दिए हैं। उन्हें यह सभी पैसों की उपयोग जनता की सेवा के लिए करना चाहिए था। उनका कहना था कि केजरीवाल सरकार जनता से काफी बड़े – बड़े वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाती। या यू कहें कि उन्हें नज़रअंदाज़ कर देती हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं हरीश खुराना ने सरकार को विज्ञापन की सरकार तक कह डाला। उनका मानना है कि केजरीवाल अपनी और अपनी पार्टी के लोगों की छवि को सुधारने और खुद को एक बड़ा नेता बनाने की कोशिश में पार्टी का प्रचार करते हैं। जो जनता के साथ खिलवाड़ करने जैसा ही है। इसमें जनता के खून-पसीने की कमाई का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देश के पहले खिलौने मेले का उद्घाटन

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को देश के पहले खिलौना मेले का उद्घाटन किया। वर्चुअल मेले के उद्घाटन के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बने सभी खिलौने प्राकृतिक हैं और सभी को रीसाईकल किया जा सकता है, जो वातावरण के लिए काफी लाभदायक है। प्लास्टिक का इस्तोमाल नहीं करने की सलाह के साथ उन्होंने खिलौना निर्माताओं से अपील की कि वे ऐसे खिलौने बनाएं, जो मनोविज्ञान के साथ – साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हों।  भारत के ऐसे खिलौने भारत को दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलवाने का काम कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत पर हमेशा से ही ज़ोर देते आए हैं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम भी उन्होंने उठाए हैं। उन्हीं में से यह भी एक कदम है, जिसकी काफी सराहना की जा रही है। खिलौना मेले के जरिए करीब एक हज़ार खिलौना निर्माता अपने – अपने खिलौनों का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के साथ – साथ पारंपरिक खिलौने भी होंगे।

आपको बता दें कि इस मेले का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक किया गया है। चार दिन के इस मेंले का उद्देश्य भारत के खिलौनों और खिलौना निर्माताओं को देशभर में प्रसिद्धि दिलवाना है। इस मंच के जरिए न सिर्फ निर्माता खिलौने का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि लोग इन खिलौनों की खरीदारी भी ऑनलाईन कर सकते हैं।