दिल्ली।। आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिंदल ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शालीमार बाग वार्ड 62 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता आर्य के समर्थन में विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
मोटर साइकिल रैली में कांग्रेस नेताओ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उत्साह व जोश के साथ पु्रे शालीमार बाग में कांग्रेस प्रत्याशी ममता आर्य के समर्थन मे नारे लगाये और उनको आने वाली 28 तारीख को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर भारी वोटों से जिताने की अपील की।
जिन्दल ने कहा कि मोटर साइकिल रैली से शालीमार बाग में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बन रहा है और वह भारी बहुमत से जीतेंगी।
रैली में AICC – जनरल सेक्रेट्री, इंचार्ज दिल्ली (सांसद) शक्ति सिंह गोहिल, पुर्व सांसद रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष मो. उस्मान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, अभिषेक दत्त, जयकिशन, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, अनिल भारद्धाज, पूर्व विधायक प्रत्याशी जे एस नेयोल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुमन सिंह के अलावा तमाम ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग मोटर साइकिल व स्कूटी के साथ शामिल हुए।
रोहिणी। दिल्ली के रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने बाइक चोरी की एक वारदात की जांच करते हुए ऐसे शातिर वाहन चोरी तक पहुंची, जो गाड़ियां चोरी कर उन्हें काटकर ठिकाने लगता था। पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर वाहन चोरी की 27 वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 4 बाइक और 23 बाइक के इंजन बरामद किये हैं। आरोपी 50 वर्षीय प्रदीप डबास उर्फ़ बॉबी नाम का यह शख्स मंगोल पूरी कलां का रहने वाला है।
रोहिणी साउथ थाना पुलिस को 24 फरवरी को बाइक चोरी की कॉल मिली थी। इस कॉल को पीएसआई गुरदीप सिंह हवाले कर मामला दर्ज़ किया और जांच शुरू की। रोहिणी में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों की रोकथान और धर-पकड़ के लिए रोहिणी साउथ पुलिस ने इसके लिए खास तौर पर टीम का गठन किया। इस टीम एसीपी रोहिणी प्रक्षय सिंह की सघन निगरानी और थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार की निगरानी में गठित इस टीम के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, हवलदार प्रदीप, राजू पल्वे, कुल भूषण, सिपाही बलजीत,आशीष ने जांच शुरू की और इस शातिर चोर को दबोच लिया। प्रदीप डबास उर्फ़ बॉबी के साथ दो शख्स और भी थे।
साउथ थाना पुलिस के प्रयास और तकनिकी सहायता से पुलिस मंगोलपुर कलां गांव में पहुंची। वहीं कुछ बाइकें खड़ी थीं। पुलिस ने पाया कि वहां काफी संख्या में बाइक के इंजन, कई नंबर प्लेट और स्पेयर पार्ट भी रखे हुए थे। इतने सारे इंजन और गाड़ियों के कबाड़ देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने इनके बारें में जब पूछताछ की तो प्रदीप डबास उर्फ़ बॉबी कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे सका। पुलिस ने ज़िप नेट से नंबर प्लेट और इंजन नम्बरों को चेक किया तो ये सभी ऐसी बाईक के थे जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गयी थी। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि वहां खड़ी सभी बाइकें चोरी की थीं।
प्रदीप डबास नाम का यह आरोपी पर दो मामले एनडीपीएस एक्ट और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज़ है। प्रदीप से पूछताछ में सामने आया कि यह और सुल्तान पूरी के रहने वाले इसके दो अन्य साथी रामा और गंजा विनोद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी करते थे। पुलिस प्रदीप डबास को पुलिस हिरासत में लेकर उसके साथियों की धरपकड़ और चोरी के वाहनों की बरामदगी का प्रयस कर रही है।
आरोपी प्रदीप डबास आठवीं तक पढ़ा है। गरीबी और गलत संगत के चलते यह नशा करने लगा। पेशे से मैकेनिक होने के चलते यह चोरी की गाड़िओं के स्पेयर पार्ट्स बेचने लगा। मैकेनिक होने के कारन इस पर कोइ शक भी नहीं करता था। वह कुछ हज़ार में चोरी की बाइक खरीद लेता और उसके पुर्जे और कबाड़ को बेचकर अच्छी कमाई कर लेता था। लेकिन अब यह पुलिस के शिंकजे में है।
दिल्ली में बड़े पैमाने पर गाड़ियां और दुपहिया वाहन चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस चोरी की गाड़ियां बरामद नहीं कर पाती। ऐसे में पुलिस को इलाके में इस तरह मैकेनिक और गाड़ियौं के कबाड़ का काम करने वालों पर ख़ास नजर रखने की जरूरत है। यदि इन पर ध्यान रखा जाए तो वाहन चोरी की वारदातों में तो कमी आ सकती है साथ ही बरामदगी भी ज्यादा हो सकती है।
नार्थ दिल्ली .दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारने के मामले की चर्चा थमी है नहीं थी की पुलिस पर हमले की एक और घटना सामने आयी है .मामला शुक्रवार सुबह का है स्वरूप नगर थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र अपने साथी के साथ इलाके की गस्त में था .करीब सवा तीन बजे बी ब्लॉक में उसने एक हौंडा सिटी कार को आते हुए देखा .सिपाही ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवार ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ़्तार तेज़ कर भागने लगा .सिपाही ने बाइक से कार का पीछा किया तभी उसके साथी ने बाइक से कूदकर कार का पीछा किया .कुछ दूरी पर जाकर कार रुक गयी और अचानक कार को मोड़कर उनकी तरफ आया और बाइक पर चढ़ा दी लेकिन इससे पहले जित्नेद्र बाइक से कूद गया .जितेंद्र ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कार के पहिये पर दो राउंड फायरिंग कर कार को रोकने की कोशिस की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. चालक कार लेकर फरार हो गया .इस घटना की जानकारी आला अधिकारीयों को दी गयी .पुलिस को मौके पर दो कारतूस भी मिले है . पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की .पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे कार का नंबर भी मिल गया .कार मालिक से सम्पर्क किया गया तो पता चला की कार बुध विहार इलाके से चुराई गयी थी .तमाम हालातों को देखते हुए पुलिस अनुमान लगा रही है की वे बदमाश चोरी की कार से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिस में थे . लेकिन गस्त पर मौजूद पुलिस से उनका आमना सामना हो गया . यह घटना भी उसी तरह की है जैसे भलस्वा इलाके में हुई थी .भलस्वा इलाके में भी कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने बाइक पर सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी थी .गोली सिपाही के पेट में लगी थी और उसकी हालत अब भी स्थिर बनी हुयी है .बदमाश बाइक छोड़कर भागे थे ,वह बाइक भी कुंडली हरियाणा से चुराई गयी थी .
दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस का कोई खौफ तक नहीं रहता मामला फरीदाबाद के सेक्टर 55 इलाके का है जहां पर एक महिला अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों महिला के गले से सोने की चेन छीन का भागने में कामयाब हो गए। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है अब पुलिस सीसीटीवी का आधार पर चेंज स्नैचरो की जांच में जुटी है।
तस्वीरों में दिखाई दे रही यह वही महिला है जो अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी तभी दो बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने बाइक से उतर कर महिला के गले में पड़ी सोने की चेन को छीनने की कोशिश की काफी देर तक महिला ने बदमाश के साथ मुकाबला किया परंतु आखिरकार बदमाश महिला के गले से चेन छीनने में कामयाब हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग निकल कर बाहर इक्ठा हो गए लोगों की भीड़ देख बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गए हालांकि है पूरा मामला पासी के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है वही महिला की माने तो उसने बदमाश के साथ काफी देर तक मुकाबला किया और शोर भी मचाया शोर सुनकर लोग बाहर निकले परंतु इससे पहले बदमाश उसके गले से चेन छीनकर भागने में कामयाब हो गए।।
दिल्ली दर्पण टीवी।। करोड़ों रुपए की लागत से फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए स्वच्छ भारत मिशन के शौचालयों का निरीक्षण करने फरीदाबाद नगर निगम की मेयर सुमन बाला शौचालय पर पहुंची तो वहां शौचालय की हालत देख भड़क गई। इस पर जब उन्होंने एसडीओ सुरेंदर खट्टर से जवाब मांगा तो एसडीओ ने सरेआम मेयर के साथ दुर्व्यवहार किया और बीच में ही मेयर को छोड़ वहां से चले गए।
दरअसल मेयर एसडीओ से यह सवाल पूछ रही थी कि आखिर रोजाना सफाई के बावजूद शौचालय इतने गंदे क्यों पड़े हुए हैं और आम लोग क्यों परेशान हो रहे हैं। इस पर एसडीओ साहब मेयर पर ही भड़क गए और उन पर आरोप लगाने लगे। सुमन बाला ने पूछा था कि लाखो की लागत से जो शौचालय बनाए गए, उसमें अभी तक पानी का कनेक्शन क्यों नहीं किया गया है तथा सीवरेज व्यवस्था भी बहाल है ऐसे में लाखों रुपए इन शौचालय पर खर्च करने का क्या औचित्य है। जिसका जवाब देने की बजाय नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर उन्हें ही आंखे दिखाने लगे इस पर जब मेयर ने एतराज जताया तो उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी शिकायत करने की नसीहत मेयर को दे डाली।
इस मामले में जब मेयर सुमन बाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी इतनी हावी हो गई है कि जब उनसे उनके कार्यों पर सवाल किया जाता है तो वह इस तरह सरेआम दूर व्यवहार करते हैं उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत करेंगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से शौचालय का निर्माण करवाया गया है लेकिन जब भी निरीक्षण करने पहुंची तो एसडीओ ने उनसे बदतमीजी करते हुए उन्हें बीच में ही छोड़ दिया और वहां से चले गए।
वही शौचालय की खस्ता हालत पर आम लोगों ने भी बताया कि शौचालयों की सफाई व्यवस्था की हालत यह है कि वहां से निकलना भी दूभर हो जाता है तथा अधिकारी बेशक कह रहे हैं कि रोजाना सफाई होती है लेकिन शौचालयों की गंदगी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के पैसे को किस तरह बर्बाद किया जा रहा है।