Sunday, May 17, 2026
spot_img
Home Blog Page 1059

फरीदाबाद में भगवान परशुराम की आरती का किया गया शुभारंभ

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम की आरती का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने रिबन काटकर आरती का शुभारंभ किया।

दिखाई दे रहा यह नजारा सेक्टर 12 का हैं जहाँ अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने भगवान परशुराम की आरती का ब्राह्मण सभा के यूट्यूब चैनल पर लांच किया। भगवान परशुराम की आरती को स्वयं सुरेंद्र शर्मा ने लिखा और संगीत दिया है।

आरती लांच के मौके पर सुरेंद्र शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान परशुराम की आरती को सरल शब्दों में गाकर मधुर व मधुर संगीत दिया हैं। इससे पहले भगवान परशुराम जी गयाी थाी, वो बहुत कठिन थी, इस आरती को जिस तरह से लिखा गया है उससे कोई भी भगवान परशुरामजी की महिमा का गुणगान कर सकता है। साथ कि उन्हौनें कहा कि अब इस आरती को ज्यादा से ज्यादा लोग गा सकेंगे और सनातन धर्म परंपरा को बढ़ा सकेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा वक्त इसका लाभ उठा सकें बबली ने बताया कि सनातन धर्म बहुत पुराना और सोहर सिखाने वाला है। सनातन धर्म में इसी तरह की हिंसा भेदभाव या उस नीच का कोई स्थान नहीं है।

फरीदाबाद में फिर दिखे चोरों के हौसले बुलंद

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ताजा मामला बीते 18 फरवरी की रात का है जहां बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी मैं चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए उसके अंदर रखे लगभग लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हालंकि 18 तारीख बीते आज कई दिन हो चुके हैं लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने अभी पीड़ितों को कोई कार्रवाई के नाम पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जिसके चलते पीड़ित दुकानदार ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई।

तस्वीरें फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से सुभाष कलोनी की है जहां पर एक चोर दीवार कूदकर दुकान के अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार की माने वह दुकान के ऊपर बने मकान में सो रहा था कि उसे दुकान के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई जब वह दुकान की तरफ गया तो एक चोर दुकान से मोबाइल चुराकर दो बैग में भरकर उसे देखकर भागने लगा जब उसने उसका पीछा किया तो चोर एक बैग को फेंक कर फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान से लगभग एक लाख का मोबाइल चोरी हुआ है जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने पुलिस चौकी में बुलाकर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया पुलिस मामले को एक दूसरे पर डालते रहे फिलहाल पुलिस की इस कार्यशैली के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उनके मोबाइल वापस दिलाएं।

फरीदाबाद में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ हुआ बलात्कार

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एमसीआर।। नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार। मामला फरीदाबाद का है जहां एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 1 महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से चारो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । 


पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं इन आरोपियों को जरा ध्यान से देखिए। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़ित युवती काफी समय से नौकरी की तलाश में थी। 14 तारीख को वो शहर के बीके चौक पर खड़ी थी जहां वह अपनी बहन को फोन पर बता रही थी कि वह नौकरी ढूंढने के लिए जा रही है। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में एक ऑटो वाला खड़ा था जिसने इस बात को सुन लिया और उसने कहा कि उसकी भाभी प्लेसमेंट एजेंसी का काम करती है और यह कहकर युवती से उसका नंबर ले लिया। 

जिसके बाद अगले दिन ऑटो चालक समीर ने युवती को फोन कर अपनी भाभी का फोन नंबर दिया और कहा कि वह इनसे बात कर ले उसकी नौकरी लग जाएगी। इसके बाद 18 तारीख को ऑटो ड्राइवर की भाभी ने फोन कर पीड़िता को अपने घर बुला लिया। आरोप है कि उस दौरान ऑटो ड्राइवर की भाभी नेहा का पति आमोद भी घर पर ही मौजूद था।

आरोप है कि इस दौरान नेहा ने एक युवक को अपने घर पर बुलाया और फिर उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। आरोप है इसके बाद अगले दिन ऑटो ड्राइवर समीर ने भी इसके साथ बलात्कार किया । लकी ने इसका विरोध किया और कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी तो आरोपियों ने उसे धमकाया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लड़की ने मौका पाते ही अपने परिवार को इस बारे में सूचना दी जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक की भाभी के घर छापा मारा और वहां से पीड़िता को बरामद कर लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

2021-22 के बजट को लोगों को समझाने के लिए Intellectual meet का आयोजन

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। साल 2021-22 का बजट पेश होने बाद से ही लोगों में उसे लेकर कई तरह के भ्रम भी बने हुये है इन भ्रम को दूर करने के लिये अब बजट के मुख्य बिन्दुओं को जनता के बीच बताने और समझाने के लिए Intellectual’s meet की जा रही है। एक ऐसी ही Intellectual meet  बीजेपी द्वारा करोल बाग डिस्ट्रीक स्थित डीएलएफ मोती नगर कोरल बैल्स बैंक्वेट में आयोजित हुई। जिसमें दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नई दिल्ली से सांसद मिनाक्षी लेखी बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। मुख्य अतिथियों के अलावा करोल बाग के कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोगों के साथ कई चार्टेड अकाउंटेंट ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। सभी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये बजट को मुख्य बिन्दुओं को जनता के सामने रखा।

बता दें की भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी बीजेपी के नेताओं को मिलने वाले अड़ानी आंबानी के ताने से बौखलाई दिखाई दी और खुल कर अड़ानी अंबानी की तारिफों के पुलिंदे बांधे। मिनाक्षी लेखी ने अपने संबोधन के दौरान यह तक कहा की अड़ानी अंबानी ही वह व्यक्ति हैं जो देश में इंफ्रस्ट्रक्टर को बेहतर कर देश को नई दिखा दे रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी बजट में मौजूद शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा करते दिखे लेकिन जब उनसे बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में सवाल किया गया तो आदेश गुप्ता ने पैट्रोल डीजल के बढ़े दामों के पीछे के समीकरण का हवाला देने लगे। तो वहीं बजट में दिल्ली नगर निगम की अंदेखी पर भी सफाई देते दिखे।

दिल्ली में निगम उप-चुनाव चल रहे है और अगले साल निगम चुनाव भी होने है। ऐसे में बीजेपी हर उस सवाल का जबाब जतना के बीच जाकर दे रही है जो बजट को लेकर उठाये जा रहे है। बीजेपी इसे अच्छा और संतुलित बजट बताकर जनता का भरोसा जितनी की कोशिश कर रही है। इसमें वह कितनी कामयाब होती है यह देखना अभी बाकी है।

महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के प्रति जागरुकता कार्यक्रम

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली पुलिस चाहती है की पब्लिक और पुलिस के बीच की दूरी को खत्म किया जाए और जनता जागरूक बने और पुलिस के साथ मिलकर अपराध रोकने में पुलिस की मदद करे। दिल्ली पुलिस सप्ताह मानाने के पीछे भी यह मकसद है। इसी कड़ी में रोहिणी सिटी सेंटर में “करुणा दी कम्पैशन ” एनजीओ के सहयोग से प्रशांत विहार थाना पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केवल महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक  किया बल्कि दिल्ली पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारें भी भी बताया गया।

इस मौके पर रोहिणी जिला पुलिस उपयुक्त पीके मिश्रा भी पहुंचे। रोहिणी जिला के प्रशांत विहार थाना पुलिस ने रोहिणी के भीड़ भाड़ वाले और बड़े मॉल “सिटी सेंटर में “फील द गेप ” कार्यक्रम का आयोजना किया। जानी मानी एनजीओ “करुणा द कम्पैशन ” के सहयोग के आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोगों के साथ बड़ी संख्या में लोग और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुयी और अपने अपनी प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं पर  होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया इस कार्यक्रम में रोहिणी जिला पलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार मिश्रा  भी पहुंचे और ऐसे कार्यकर्मों की उपयोगिता के बारें बताया।


पुलिस और पब्लिक के बीच सम्बन्ध बेहतर बने, जनता जागरूक और जिम्मेदार बने इस दिशा में काम कर रही एनजीओ  “करुणा दी कम्पैशन ”  कई सालों से काम कर रही है। हर वर्ष दिल्ली पुलिस “पुलिस वीक मनाती है जिसमें करुणा एनजीओ पूरी भूमिका और भागीदारी निभाती है। एनजीओ करुणा की संस्थापिका ज्योति शर्मा का मानना है की अब पुलिस और पब्लिक के बीच सम्बन्ध काफी नजदीक और मजबूत हुए है। जनता अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी समझ रही है।


इस कार्यकम्र में छात्र -छात्रों के साथ साथ कई कलाकारों ने बहुत बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि सन्देश भी दिया और लोगों को जागरूक भी किया। जाहिर है ऐसे आयोजन सचमुच पुलिस और पुब्लिक के गेप को कम कर रहे है। यही इस आयोजन “फील द गेप ” का मकसद भी है।