Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1146

अग्रवाल सभा चुनाव- धर्मपाल गोयल और सुभाष गोयल प्रधान पद के उम्मीदवार

0

दिल्ली में प्रशांत विहार स्थित अग्रवाल भवन लोगों की उम्मीदों का भवन है ये अग्रवाल समाज द्वारा लोगों को बड़े ही कम दामों में उपलब्ध कराया जाने वाले एक ऐसी भवन है जिसे हर कोई अपने शादी ,ब्याह जैसे कार्यक्रमों आसानी से किराए पर ले लेता है। इस भवन की देखभाल करती है अग्रवाल सभा और इसी के 12 नवंबर को अग्रवाल सभा के चुनाव होने है जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार धर्मपाल गोयल और सुभाष गोयल हैं इन दोनों की टीम पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी है इसी के चलते एक-एक दिन दोनों ही टीमों की तरफ से मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल सभी से जुड़े कई गणमाण्य लोगों ने शिरकत की। आपको बता दें कि धर्मपाल गोयल का चुनाव चिन्ह ‘शंख’ है जबकि सुभाष गोयल का चुनाव चिन्ह ‘छतरी’ है। दोनों ही उम्मीदवार अलग सोच और नई उमंग के साथ मैदान में आमने सामने हैं। वहीं इन चुनावों को लेकर अग्रवाल सभा से जुड़े हुए लोगों की भी बहुत आशाएं है और सभी लोग चाहते हैं कि जो भी टीम आए वो अपना काम अच्छे से करे और समाज की भलाई का काम ऐसा ही चलता रहे। 12 नंवंबर को होने वाले चुनाव में धर्मपाल गोयल और सुभाष गोयल की टीम आमने सामने है और दोनों ही टीमों के बीच टक्कर जबरदस्त होने वाली है। अब देखना ये होगा कि आखिर कौनसी टीम अपना परचम लहराएगी।

दिल्ली के पांच बड़े सरकारी अस्पतालों को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/wM8l0zsKrm4″]https://youtu.be/wM8l0zsKrm4[/bs-embed]

दिल्ली-अंशुल त्यागी
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल के बैड पर रखी चादर पर चलते है कॉकरोच ,अस्पताल परिसर में घुमते है कुत्ते सबसे अहम और सबसे निंदनीय मरीजों की हालत एक बैड पर दो मरीज चीजें सरकारी अस्पतालों की हकीकत को बयां कर रही हैं। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में मधुबाला नाम की महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सोचकर भी किसी व्यक्ति की रूह कांप जाए। महिला के मुताबिक 9वें महीने में ही दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से उसका बच्चा गर्भ में ही बेजान हो गय। इसी कहानी के बाद इन सरकारी अस्पतालों की इस हालत को सुधारने के लिए दिल्ली के एक वकील ने शुरूआत की और उसकी शुरूआत कामयाबी की ओर कदम रखती हुई भी नजर आ रही है लेकिन प्रशांत मनचंदा ने अस्पतालों के खिलाफ पीआईएल क्यों डाली इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है। महिला ने हिम्मत न तोड़ते हुए प्रशांत से मुलाकात की और फिर प्रशांत ने हाईकोर्ट से अपील की जिसके बाद हाइकोर्ट ने दिल्ली के पांच सबसे बड़े अस्पतालों को अपनी बदहाली की तस्वीर की रिपोर्ट 4 हफ्तों के अंदर सौंपने की बात कहते हुए एक नोटिस भेज दिया। सरकारी अस्पतालों के खिलाफ प्रशांत मनचंदा का उठाया गया ये कदम आम जनता के लिए भी मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब इंतजार है तो केवल 4 हफ्तों का जिसके बाद दिल्ली के पांच बड़े अस्पतालों की बदहाली की तस्वीर की वजह आप सबके सामने होगी और फिर सरकार से सवाल किया जाएगा कि आखिर लोग कैसे अपनी जिंदगी बचाने के लिए इन सरकारी अस्पतालों का रूख करें।

दिवाली पर निगम पार्षद की अनूठी पहल, किया कर्मचारियों का सम्मान

[bs-embed url=”https://youtu.be/I94VnWIFsHk”]https://youtu.be/I94VnWIFsHk[/bs-embed]

पूठ खुर्द वार्ड -अभिजीत ठाकुर
दिवाली पर हर कोई अपने घर सजाता है और अपने अपनों में उपहार भी बाँटता है लेकिन पूठ खुर्द वार्ड -31 N की निगम पार्षद अंजू देवी और उनके पती अमन कुमार ने जो पहल की वो एक नये और सकारात्मक सामजिक सामंजस्य की शुरुआत भी है। भाजपा पार्षद और उनके पति जब अपने क्षेत्र के सैंकड़ों निगम सफाई कर्मचारियों और हॉर्टिकल्चर कर्मचारियों के बीच दिवाली के तोहफे देने पहुँचे तो इन कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान थी। इनमें से कुछ कर्मचारियों को अच्छे काम के लिये सम्मानित भी किया गया। ये अपने आप में पहली और बड़ी पहल है जब कोई जनप्रतिनिधि खुद चलकर कर्मचारियों के पास पहुंचा हो और उनके बीच उपहार बाँट कर उन्हें सम्मान दिया हो। पूठ खुर्द स्थित कार्यालय से अंजू और अमन कुमार ने इसकी शुरुआत की और उसके बाद गाँव प्रह्लादपुर , शाहबाद और बरवाला में भी उपहारों के साथ कर्मचारियों के बीच पहुँचे। बदले में कर्मचारियों ने भी अपने जनप्रतिनिधि का पूरा सम्मान किया। खुशियों के त्यौहार दिवाली को , दूसरों के लिये भी खुशगवार बनाने का ये अंदाज़ वाकई युवा और नायाब है। निगम पार्षद और उनके पति उपहार के साथ साथ कर्मचारियों से संवाद भी करते दिखे और उनको और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित भी किया। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी एक या दो दशक से भी ज्यादा से निगम की नौकरी कर रहे हैं , लेकिन आज तक उनको इस तरह का सम्मान किसी भी नेता या पार्षद से नहीं मिला। इस तरह की सकारात्मक राजनीति और कर्मचारियों को सम्मान देने की खास पहल को पूठ खुर्द क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की।

सामाजिक कार्यों में जुटी शिवा को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/mC9V3hGl-4I”]https://youtu.be/mC9V3hGl-4I[/bs-embed]

अभिजीत ठाकुर-किराड़ी

समाज में कई प्रकार से अपनी सेवाएं दे रही शिवा को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड लंबे समय से सामाजिक कार्यों में लगी हुई है। सन 2000 में पं दीपचंद शर्मा द्वारा इस संस्था की नींव रखी गई थी। औपचारिक तौर से इस सोसाइटी की नींव रखी थी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित ने। ये सोसाइटी गरीबों को जिन्हें धनराशि की आवश्यकता होती है उनकी मदद करती है। आज भारी संख्या में सदस्य इस से जुड़े हैं। हर वर्ष ये संस्था एक वार्षिक आम सभा का आयोजन करती है। प्रेम नगर दिल्ली में इस सोसाइटी की आम सभा का 17वां आयोजन पूरे उल्लास के साथ आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सोसाइटी के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने शिरकत की और मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 18 साल से लगातार समाज की मदद करने में तत्पर ये सोसाइटी अपनी आम सभा के मौके पर महिलाओं को सिलाई मशीन और छात्रों को छात्रवृत्ति बांटती है। अपनी 17वीं आम सभा में इस बार भी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस आम सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । संस्था के अध्यक्ष ने मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए और संस्था की सफलता में सभी मेंबर्स और पदाधिकारियों की अहम भूमिका बताई। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक ऋतुराज झा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई साथ ही सांसद उदित राज ने भी इस आम सभा में मच साझा किए। कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत पूरे भाव के साथ किया गया। इस आम सभा में इस बार कुल 35 मशीने बांटी गई ताकि ये महिलाएं मशीन पाकर अपने जीवन को और अधिक आत्मनिर्भर बना सकें और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए कार्य कर सकें। शिवा को-ओपरेटिव थ्रिफ्ट और क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के 12 हज़ार मेंबर्स हैं जिनको करीब 25 करोड़ का लोन सोसाइटी के मेंबर्स को दे रखा है। इतने बड़े स्तर पर शायद ही कोई सोसाइटी होगी जो अपने मेंबर्स की इतनी आर्थिक मदद करती होगी।

मिशन इंद्रधनुष को हरिद्वार में पहनाया गया अमलीजामा

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/lxOOVGOu590″]https://youtu.be/lxOOVGOu590[/bs-embed]

हरिद्वार- अलोक शर्मा
भारत सरकार के विशेष अभियान के तहत भारत वर्ष के 16 राज्यों, 118 जनपदों और 17 शहरी क्षेत्रों को मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत चिन्हित कर दिसम्बर 2018 तक 90 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण से बच्चों को आच्छादित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद के सभी क्षेत्रों में टीकाकरण कियाजाएगा जिससे छोटे बच्चों को असमय मौत से बचाया जा सके।