Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1147

हरेवली गोपाल गोसदन का एकमात्र धर्म ‘गौ सेवा’

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/yG-mjLrGpyk”]https://youtu.be/yG-mjLrGpyk[/bs-embed]

दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में, हरियाणा की सीमा से सटे हरियाली और नहर में बहती कंचन जल धारा के बीच बसा है गोपाल गोसदन ,जहाँ दो दशक से भी ज्यादा से गऊ सेवा का पुण्य कार्य किया जा रहा है। यहाँ आने पर अनुभव होता है की कितने नियोजित तरीके के गौवंश की सेवा की जाती है और गऊ माता की सभी आवश्यकताओं का कितनी तत्परता के साथ ख्याल रखा जाता है। गोपाल गोसदन जहाँ गौसेवा ही एक मात्र धर्म है। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही आपको यहाँ एक अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। चारो ओर हरियाली, साफ़ सफाई और रख रखाव का पूरा ख्याल रखते गौसेवक और इन सब के बीच वास कर रही हजारों की संख्या में गौमाता के दर्शन। करीब सोलह एकड़ क्षेत्र की हरियाली में फैले गोपाल गोसदन में चारो तरफ गोवंश के रहने के लिये आदर्श माहौल दीखता है। कहते हैं जहाँ गाय बसते हैं वहाँ साक्षात कृष्ण भगवान् का वास होता है और इसी को ध्यान रखते हुए गौशाला के प्रांगण में ही राधे-कृष्ण का मंदिर भी बना हुआ है जहाँ समय समय पर पूजा पाठ और हवन होते रहते हैं। गाय एक बहुउपयोगी पशु ही नहीं बल्कि भारतीय परिवेश में गाय को माँ का स्थान दिया गया है। गाय के दूध से बनने वाले उत्पाद तो हमारे जीवन में ख़ास महत्व रखते ही हैं साथ ही साथ गाय के मल मूत्र से बने उत्पादों का भी धार्मिक और स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं में विशिष्ठ महत्त्व है। श्यामा गाय को स्वयं भगवन कृष्ण की चहेती बताया जाता है और ये गाय दुर्लभ प्रजाति की होती हैं। इतनी बड़ी व्यवस्था को गौशाला से जुड़े लोग , सम्मानित ट्रस्टी गण और संरक्षक कमेटी के लोग परस्पर सहयोग करते हुए पूरी निष्ठा के साथ संचालित करते आये हैं।गोपाल गोसदन में सैर करना ही सुखद अनुभूति है तथा इसका सदस्य होना भी सम्मान की बात है।

डांडिया नाइट से गुलजार हुआ एमराल्ड राजवाड़ा

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/2oJ2DTGxL9o”]https://youtu.be/2oJ2DTGxL9o[/bs-embed]

नवरात्रे आने में अभी चंद दिन बाकी हैं लेकिन दिल्ली में अभी से इसकी तैयारियाँ जोर शोर से शुरू हो गई हैं। नॉर्थ दिल्ली के राजवाड़ा , बाई एलेवेन कोर्स में आयोजित डांडिया नाइट का नजारा ही देख लीजिये। डांडिया की धुनों पर थिरकते लोग किस तरह मस्ती कर रहे हैं। लॉयंस क्लब , संतुष्टि फिनपैक और किटी कैट्स के द्वारा आयोजित इस डांडिया नाईट में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। महलनुमा इस बेंक्वेट की साज सज्जा और इसके बीच यहाँ आये लोगों का ये हुजूम, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती थी। डांडिया नाईट में परफॉर्म करते कलाकार बाकायदा गुजरात से बुलाए गए थे और इन्होने अपने परफॉरमेंस से युवाओं के साथ साथ बड़े बुजुर्गों को भी डांडिया करने को मजबूर कर दिया। लायंस क्लब और किटी कैट्स जैसे नामी क्लब्स से जुड़े ये सैंकड़ों परिवार , इसी तरह के इवेंट्स आयोजित कर किसी भी अवसर को एक ग्रैंड सेलेब्रेशन बना देते हैं और इस डांडिया नाईट का नज़ारा भी कुछ ऐसा ही दिखा। मौज मस्ती और नाच गाने के साथ साथ इस डांडिया नाईट ने बच्ची का जन्मदिन भी यादगार बना दिया। समाज में इस तरह के कार्यक्रम और यहाँ आए सैंकड़ों की संख्या में लोगों का आपसी मेल जोल ,एक खुशनुमा माहौल तैयार करते हैं। जो आज के व्यस्त और तनाव भरे जीवन से बाहर निकल कर ज़िन्दगी को सही मायने में जीने के लिये बेहद जरूरी है।

रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं-डॉ. एच.सी.गुप्ता

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/WQV6JRm-Ifw”]https://youtu.be/WQV6JRm-Ifw[/bs-embed]

बात जब रक्तकदान की हो तो अशोक विहार कभी पीछे नहीं रहा बल्कि अशोक विहार ने पिछले करीब 10 सालों से रक्तदान को एक आंदोलन बनाया हुआ है। यह वजह है कि अशोक विहार में वर्षभर अलग अलग संस्थाएं रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और अशोक विहार के लोग भारी संख्या में रक्तदान करने इन शिवरों में बड़ी संख्या में आते भी है। रक्तदान को लेकर जो जागरूकता अशोक विहार में आई है उसमें अशोक विहार फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ एचसी गुप्ता का बड़ा योगदान है। 62 वर्षीय डॉ गुप्ता ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते है और रक्तदान शिविर आयोजित भी करते रहते है। अब तक करीब 160 बार रक्तदान कर चुके डॉ गुप्ता खुद मानते है कि रक्तदान को लेकर लोगों का नजरिया बदला है। समाज और देश के लिए यह बड़ा योगदान है ही रक्तदान करने वाले को भी इसका फायदा होता है। अशोक विहार में कई जगह हुए रक्तदान शिविर इलाके के कई प्रमुख लोगों ने भी शिरकत की। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थी और rwa के लोग भी। यह लोग भी मानते है कि अशोक विहार में रक्तदान यदि एक आंदोलन बना है और इसमें डॉ एचसी गुप्ता का बड़ा योगदान है। डॉ गुप्ता इस आंदोलन के जनक है। कहतें है रक्तदान से बड़ा कोइ दान नहीं और रक्त का कोइ विकल्प नहीं। इस बात को अशोक विहार ने दिल की गहराइयों से समझा और बड़ी संख्या में ऐसे आयोजनों के माध्यम से रक्तदान कर एक मिसाल कायम कर रहा है।

अशोक विहार के सेवा भारती में रक्तदान शिविर

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/1USWVc0skQM”]https://youtu.be/1USWVc0skQM[/bs-embed]

दुनियभर में अपनी सेवा भावना के लिए प्रसिद्ध सेवा भारती की इस नयी और भव्य बिल्डिंग में  जनसेवा सेवा के कई प्रकल्प चल रहे हैं और निकट भविष्य में कई योजनएं शुरू होने वाली है। इन सेवाओं में सुनील वडेरा जैसे समाज सेवी का बड़ा योगदान है। सुनील वडेरा जनसेवा के लिए आर्थिक सहयोग ही नहीं देते, बल्कि समय भी देते हैं। अशोक विहार के सेवा भारती की इस बिल्डिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो सुनील वडेरा खुद यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में परिवार सहित मौजूद थे। इस  मौके सुनील वडेरा दम्पति ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त की और लोगों को सन्देश भी दिया। इस रक्तदान शिविर में बीजेपी , संघ और इलाके की कई संस्थान के प्रमुख लोग भी मौजूद थे। रक्तदान करने वालों के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी। सेवा भारती दिल्ली प्रांत के महासचिव डॉ रामअवतार ने कहा की इस रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान की इच्छा व्यक्त की है। यहां अभी डायलेसिस की सबसे सस्ती सुविधा मिल रही है। साथ ही इसके भूतल में बना योगदान सेंटर भी अपने तरह का अनूठा सेंटर है। कहने की  जरूरत नहीं की आने वाले दिनों में सेवा भारती की यह बिल्डिंग एक मिसाल और इलाके की पहचान बनी तो यह सुनील वडेरा जैसे लोगो की सेवा भावना का भी सम्मान होगा।

घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/dy7QjvdhgcY”]https://youtu.be/dy7QjvdhgcY[/bs-embed]

दिल्ली पुलिस की तमाम चौकसी के बाद भी चोरों का आतंक इतना है कि वो दिनदहाड़े घर में घुस कर चोरी करने में भी नहीं झिझकते। मामला दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र के सावन पार्क का है, जहां एक चोर चोरी करने घर में घुसा, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। वो पुलिस की नजरों से तो बच गया, लेकिन घर में रहने वाले लोगों ने उसे दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक घर में रहने वाले सभी लोग बाहर गए हुए थे। तभी इसने कटर से दरवाजे का लोक तोड़ा और घर में अंदर से गेट बंद कर सामान खंगांलने लगा।  लेकिन तभी घर में रहने वाली शीतल मौके पर पहुंच गई और बाहर से गेट का ताला टुटा हुआ देख उसे शक हुआ और उसने बाहर से कुंडी लगाकर चोर को अंदर बंद कर दिया। मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों के मुताबिक ये चोर पहले भी इस इलाके में चोरी के गद्दे बेचने के लिए आता था और पहले भी इस तरह की कई घटनाएं इस इलाके में हो चुकी हैं। वहीं मौके पर पहुँची भारत नगर थाने की पुलिस ने हथियारों को जब्त कर चोर को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।  लेकिन सवाल ये है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए हैं। क्या चोरों के हाथ अब कानून से भी लंबे हो गए हैं, जो पुलिस उन पर नकेल कसने में नाकाम है। यह एक बड़ा सवाल है।