Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1148

शिक्षक पार्क में मिली युवक की लाश

[bs-embed url=”https://youtu.be/jJ-n3yiDuWw”]https://youtu.be/jJ-n3yiDuWw[/bs-embed]

दिल्ली के भारत नगर स्थित जे जे कॉलोनी के शिक्षक पार्क में दिन के करीब 11 बजे युवक की खून से लथपथ अवस्था में  लाश मिली जिससे इलाके के लोगों के बीच एक भय उत्पन्न हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी का रहने वाला 30 वर्षिय वाहिद लाल उर्फ गुड्डू था। परिजन के मुताबिक युवक शाम से ही गायब था और उसका फोन भी नहीं लग रहा था। जानकारी के मुताबिक गुड्डू को किसी ने फोन पर बुलाया और झाड़ी में ले जाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रोहिणी के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेशोत्सव की धूम

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/RhZTrSks4Ac”]https://youtu.be/RhZTrSks4Ac[/bs-embed]

पूरे देश के साथ साथ आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में श्री गणेश महोत्सव पूरे धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार राष्ट्रीय राजधानी भी गणेश उत्सव की धूम में पूरी तरह डूबी दिखी। पूरी दिल्ली में गणेश उत्सव पूरे धूम-धाम से मनाया गया। मधुबन चौक के पास रोहिणी में स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर में भी भक्तों की भारी संख्या के साथ गणेश उत्सव मनाया गया। भक्तों ने सुबह से ही आना शुरु कर दिया। सर्व प्रथम पूज्यनीय देव महादेव के पुत्र श्री गणेश की पूजा आराधना में भक्तों ने शहद, दूध, दही, माखन, और घी के पंचामृत से श्री गणेश का अभिषेक किया। उसके बाद पूरे भाव के साथ सभी भक्तों ने मिलकर श्री गणेश की आरती की। हर साल की तरह इस साल भी सिद्धी विनायक मंदिर रोहणी मधुबन चौक में टेढ़ मन लड्डूओं का भोग लगाया गया। मंदिर में माहौल पूरी तरह से भगवान गणेश की भक्ति में डूबा था। 3 सितंबर को पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ डांडिया और महाअभिषेक के बाद गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। 3 तारीख को होने वाला ये कार्यक्रम वाकई बहुत उत्साह से भरा होगा। अगले बरस तू जल्दी आना की भावना लेकर सभी भक्त पूरे भावों के साथ श्री गणेश विसर्जन करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलें – रामलाल

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/TkWvcT8vb30″]https://youtu.be/TkWvcT8vb30[/bs-embed]

अशोक विहार फेज -2 में स्थित आदर्श शिक्षा संस्थान संघ और उससे जुडी क्षेत्र के सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बन गया है। मौका पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष का हो और उन्हें याद ना किया जाए भला ऐसे कैसे हो सकता है। इस संस्थान के प्रांगण में आदर्श शिक्षा संस्थान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। इस संगोष्टी में बीजेपी के संघठन महामंत्री ,दिल्ली प्रभारी सिद्धार्थन , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग सहित इलाके के सभी बीजेपी निगम पार्षद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नेता राम लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के कई प्रसंगो का उल्लेख कर उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा दी। पंडित दीनदयाल आज की बीजेपी और तत्कालीन जनसंघ के संस्थापक थे। बीजेपी के सरकार बनाने के बाद से बीजेपी ज्यादा जोर शोर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और उनके दर्शन को जन जन तक पहुंचा रही है। उनके नाम पर कई प्रोजेक्ट के नामकरण भी हो रहे है। इस सेमीनार में पंडित दीन दयाल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई और एक पुस्तक भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में दिल्ली में स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक सतीश गर्ग इससे पहले इसी सदन में स्वच्छ भारत अभियान और इलाके में योग के क्षेत्र में काम करने वाले योग शिक्षकों को सम्मानित कर चुकें हैं। इलाके में आदर्श शिक्षण संस्थान का यह भव्य भवन केवल शिक्षा का ही नहीं सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र भी बनाता जा रहा हैं।

लोक देवता बाबा रामदेव की शोभा यात्रा में उमड़े भक्त

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/f4zcFWVFWRw”]https://youtu.be/f4zcFWVFWRw[/bs-embed]

राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा राम देव के भक्तो की दिल्ली में कमी नहीं है। वज़ीरपुर जे जे कॉलोनी में आयोजित शोभा यात्रा भी इसी की बानगी है। यूँ तो बाबा रामदेव में हिन्दू मुस्लिम दलित सभी आस्था रखतें है लेकिन दिल्ली में बैरवा समाज उन्हें अपने ईष्ट देव की तरह पूजता है। अपने इस ईष्ट देव के जन्मदिन को वज़ीरपुर जे जे कॉलोनी के बैरवा समाज इसी अंदाज में मनाया। पुरे इलाके में बाब रामदेव की शोभा यात्रा धूम धाम से निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोगों के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बाबा रामदेव के बारें में कहा जाता है की इनके दरबार में जो भी माँगा जाता है बाबा उसकी जरूर सुनते है। इस शोभा यात्रा का आयोजन बैरवा समाज के ही कुछ युवकों ने किया ,उनकी बाबा से फ़रियाद है की इस इलाके में उनका समाज पूरी तरह एकजुट रहे और सभी समाजो के साथ मिलकर समाजोपयोगी काम करें। इन लोगों के लिए बाबा रामदेव बेशक एक आस्था के प्रतीक है लेकिन बाबा रामदेव की जीवनी इसका परगट प्रमाण है। बाबा राम देव अपने अल्प जीवन के तैंतीस सालों में वह कर जो सैकड़ों सालों में भी संभव नहीं था। हिन्दू मुस्लिम , दलित आदि के बीच सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर वे हिन्दू और मुस्लिम दोनों के लिए पूज्यनीय बन गए। हिन्दुओं के लिए देव बन गए तो मुस्लिम के लिए रामसा पीर।

 

शाहबाद डेयरी क्षेत्र में भाजपा की गूंज !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/9C1t0wvwBFc”]https://youtu.be/9C1t0wvwBFc[/bs-embed]

दिल्ली के बवाना विधानसभा उप चुनाव में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर पार्टी मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश में जुटी है। पार्टियां अपने-अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी शाहबाद डेयरी इलाके में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों से उनका हाल जाना और बीजेपी को वोट देने की अपील की।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से मिलने को उत्सूक रहे लोग। शाहबाद डेयरी इलाके में भाजपा की पदयात्राओं में उमड़ रहे यह जनसमूह स्थानीय लोगों पर मोदी सरकार की नीतियों का प्रभाव इस चुनाव में क्या रंग दिखलाती है और किस पार्टी को कितने वोट मिलते हैं,यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा,लेकिन फिलहाल पदयात्राओं में उमड़ रहे जनसमूह से भाजपा काफी उत्साहित है।