Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1149

दिल्ली के मशहूर कतरन मार्केट मंगोलपुरी में चला प्रशासन का बुल्डोजर

देश की राजधानी दिल्ली में LG के आदेश के बाद अतिक्रमण को हटाने की मुहिम तेज़ होती जा रही है । इसी कड़ी में रोहिणी सब डिवीजन में SDM ने मंगोल पूरी की करीब 3 दशक से ज्यादा पुरानी और मशहूर कतरन मार्किट पर बोल्डोजर चलवा कर वहां के अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया है ।
दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके में बनी मशहूर कतरन मार्किट पूरे दिल्ली में अपने कपड़ों के लिए फेमस है। और यहां हमेशा ही भीड़भाड़ रहता है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगो को खासी परेशानियां होती है चूंकि यहां ज्यादातर दुकानें अवैध रूप से सरकारी जगह (सड़क किनारे) पर कब्जा कर बनाई हुई है और यहां दुकानदार दोनों तरफ से फुटपाथ ओर सड़क को दोनों तरफ से अपना सामान और बोर्ड आदि सड़क पर रखकर इलाके की इस मुख्य सड़क को बहुत ही संकरा बना रख है जिसकी वजह से यहां से गाड़ी लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है । लेकिन आज यहां SDM रोहिणी के द्वारा दिल्ली के LG के आदेश और यहां से मिली जान शिकायतों के बाद दिल्ली से अतिक्रमण हटाओ ट्रैफिक जाम से मुक्ति पाओ के तहत सड़क पर अवैध रूप से बनी इन दुकानों को हटाया जा रहा है । गौरतलब है कि रोहिणी सब डिवीजन समेत पूरी दिल्ली में प्रशासन की तरफ से दिल्ली के लोगो को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है । जिसके बाद sdm रोहिणी संतोष कुमार राय पिछले कई दिनों से लगातार अपने इलाके में अतिक्रमण को हटाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं और उनके साथ में तमाम सरकारी एजंसियां जैसे पुलिस, सिविल डिफेन्स, MCD, DDA, PWD, आदि भी इसमें सहयोग कर रही है। SDM रोहिणी ने बताया कि इलाके में जगह जगह अवैध निर्माण व अतिक्रमण को हटाने को लेकर स्थानीय लोगो के बीच कार्यवाही से पहले कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनमे नुक्कड़ नाटक, आलाउसमेन्ट, बैनर होर्डिंग आदि शामिल हैं । और साथ ही प्रशासन की तरफ से लोगो को अपील की जा रही है कि वे सरकार की इस मुहिम में सहयोग करें।
दिल्ली में जगह जगह प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम से जहां दिल्लीवासियों को ट्रैफिक समस्या से कुछ राहत मिलने की उम्मीद तो है लेकिन वहीं इसकी दूसरी तरफ लोग ऐसी सरकार की कार्यवाही को अपनी रोजीरोटी पर गाज़ गिरने जैसी स्थिति बता कर प्रशासन को कोस रहे हैं। अकेले कतरन मार्किट में ही 500 से ज्यादा दुकानें हैं जिनपर करीब 2000 हज़ार के आसपास लोग काम करते हैं और अपनी रोज़ी रोटी कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं । ऐसे में ये लोग सरकार से अपने रोज़गार के इंतजाम के लिए अपने काम धंधे को लेकर अस्थाई तौर पर ही सही थोड़ी थोड़ी जगह की मांग कर रहे हैं । साथ ही ये लोग नेताओ को भी जमकर कोसा रहे हैं जो चुनाव के समय वोट मांगते हैं और बड़े बड़े वादे कर इन्हें पक्की दुकाने देने की बात करते हैं ।
वहीं जब इनके रोज़गार को लेकर जब हमने SDM से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगो के रोज़गार के खिलाफ कतई नही है, लेकिन इस तरह का अतिक्रमण और सरकारी जमीन और सड़कों पर अवैध कब्जा भी बर्दाश्त नही किया जा सकता। और जहां तक इनकी रोजी रोटी की बात है तो ये लोग सड़क से बिल्कुल पिछले बिना यातायात को बाधित करे अस्थाई तौर पर कम से कम जगह में अपना काम कर सकते हैं, लेकिन सड़को पर समान आदि न रखें। और सरकार की इस मुहिम में अपने भले के लिए ही सहयोग करें । और अगर आगे भी कोई दोबारा कोई अवेध कब्जा या अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा ।
बरहाल इससे से प्रभावित होने वाले लोग नेताओ और सरकार को जमकर कोस रहे हैं । वहीं प्रशासन की ये मुहिम कितनी कारगर साबित होगी और दिल्ली के लोगो को ट्रैफिक जाम की समस्या से कितनी राहत मिल पायेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा ।

प्रभाकर राणा

अमर कॉलोनी में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/88tQKWzqq4E”]https://youtu.be/88tQKWzqq4E[/bs-embed]

साऊथ दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर रवि गंगवाल और इसके 2 साथियों को बीती रात साउथ डिस्ट्रिक्ट के अमर कालोनी थाने की पुलिस टीम ने आखिरकार दबोच लिया, लेकिन उससे पहले पुलिस को काफी देर तक मशक्क्त करनी पड़ी, इन बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और विदेशी पिस्टल से फायर करने की भी कोशिश की. काफी देर तक पुलिस और बदमाशों के बीच गुत्थम गुत्था भी हुआ. लेकिन पुलिस आखिरकार गैंगस्टर रवि गंगवाल सहित तीन बदमाशों को दबोचने कामयाब रही. लेकिन इस दौरान बदमाशों के हमले से ट्रेनी आईपीएस रोहित राजबीर सिंह को चोट भी लगी. रोहित दिल्ली पुलिस के सुपर कॉप रहे राजबीर सिंह के बेटे हैं। पुलिस की गिरफ्त में कैद ये हैं तीन वो शातिर अपराधी रवि गंगवाल, सूरज और नकुल जिन्होने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर रखा था । देर रात अमर कालोनी थाने की पुलिस टीम को रवि गंगवाल नाम के इस गैंगस्टर व इसके साथियों की सूचना मिली , जिसपर आईपीएस रोहित राजबीर की टीम ने एस्कॉन टेम्पल के पास बदमाशों की स्कार्पियो गाड़ी को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा तो वे हाथापाई करने लगे पुलिस के साथ गुत्थम गुत्था हो गए. इसी दौरान फायर भी करने की कोशिश की गयी, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए तीन को दबोच लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला की रवि ने हाल ही में स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी जिसपर सभी सवार थे. इसकी कई थानों की पुलिस को तलाश थी. रवि पर मर्डर, हत्या के प्रयास सहित लगभग 9 मामले हैं. दीपक पंडित एक एंटी ग्रुप है. दीपक पंडित अभी तिहाड़ जेल है. जबकि रवि बेल पर अभी कुछ दिन पहले ही बाहर आया था, रवि गंगवाल पर 2014 में साउथ दिल्ली में बानो नाम की महिला का हत्या का आरोप है. रवि गैंगवाल का प्लान था की जैसे ही दीपक पंडित तिहाड़ से बाहर आये गैंगवार करके अपने आपको सुप्रीम गैंगस्टर साबित करे, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक लग गयी । जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया तो इसके पास से एक मंहगी टर्की मेड विदेशी पिस्टल मिली व इसके दो साथियों के पास से बटन वाले चाकू बरामद हुए । ये गैंगस्टर बेहतर शार्प शूटर भी है , फिलहाल पुलिस ने इसे तो गिरफ्तार कर लिया है और इसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है जो कि रवि गंगवाल गैंग के हैं ।

प्रशांत विहार में कारोबारी की पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन

[bs-embed url=”https://youtu.be/xNLj6Us9ArE”]https://youtu.be/xNLj6Us9ArE[/bs-embed]

रोड रेज़ में चार पुलिस कर्मियों द्वारा कारोबारी अमित जिंदल पर थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशांत विहार ठाणे पर जमकर घंटों हंगामा कर कैंडल मार्च निकला –लोगों का आरोप है की प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं आम है –लोगो का आरोप है कि मौजूदा मामले को भी पुलिस दबा रही है—सीसीटीसी से छेड़छाड़ कर रही है और चश्मदीदों को धमका रही है — गुस्साई भीड़ का आरोप है की स्थानीय पुलिस ने 17 मई की रात को कारोबारी को रात भर महज इसलिए बेरहमी से पीटा की उसकी कार पुलिस वालो की बाईट से टकरा गयी थी –थाने में और घटना स्थल पर हुए थर्ड डिग्री टॉर्चर के सबूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है —आरोप है कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद दोषी पुलिस वालों पर करवाई करने की बजाये सबूत मिटाये जा रहे है — सीसीटीवी से छेछाड़ की जा रही है और चश्मदीदों को धमकाया जा रहा है —

सोशल मीडिया पर छाया दरियादिल गैंगस्टर मोनू दरियापुर

[bs-embed url=”https://youtu.be/wrbiqes2KMA”]https://youtu.be/wrbiqes2KMA[/bs-embed]

बाहरी दिल्ली के मियांवली शूटआउट में पिछले महीने मारे गए नामी गैंगस्टर मोनू दरियापुर का नाम भले ही उसकी आपराधिक छवि के लिये ज्यादा कुख्यात हो।  लेकिन बाहरी दिल्ली के दरियापुर का रहने वाला मोनू दरियापुर अपने चाहने वालों के बीच दरियादिल इंसान के रूप में भी जाना जाता था।  सोशल मीडिया पर मोनू दरियापुर की लोकप्रियता देख कर आप हैरान हो जायेंगे , फेसबुक पर मोनू दरियापुर के नाम से कई अकाउंट हैं और उसके हजारों फॉलोवर्स भी ।  वहीँ यूट्यूब पर भी मोनू दरियापुर की पोस्ट की हुई वीडियोज़ खूब वायरल होती थी।  हत्या के बाद भी मोनू दरियापुर से सम्बंधित ख़बरों और वीडियोज़ को लाखों लोगों ने देखा और सैंकड़ों लोगों ने संवेदना भी जताई।   इन वीडियोज़ में मोनू दरियापुर कभी पार्टी , कभी दोस्तों के साथ मौज मस्ती , तो कभी अपने एनजीओ के लिये मैसेज देते देखा जा सकता है।  महँगी गाड़ियाँ, खतरनाक आटोमेटिक  हथियार और बादशाही ठाठ बाट ये तस्वीरें हैं मोनू दरियापुर की जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी।   तस्वीरों में देख सकते हैं की मोनू दरियापुर के देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दोस्त थे ये कहानी है मोनू दरियापुर की।  जो पुलिस की लिस्ट में एक बदमाश था , जिसके नाम पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।  लेकिन बावजूद इसके मोनू दरियापुर को चाहने वालों की भी कमी नहीं है और इस बात का अंदाज़ा सोशल मीडिया पर उसकी पॉपुलैरिटी से बखूबी लगाया जा सकता है।  मोनू दरियापुर की हत्या के बाद उसके परिवार में आज मातमी सन्नाटा है, लेकिन खुद परिवार के सदस्य मानते हैं की मोनू की छवि आपराधिक  थी लेकिन उसने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा

नेब सराय में सट्टेबाजी के आरोप में चार गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/LvorquLRAFA”]https://youtu.be/LvorquLRAFA[/bs-embed]

आजकल आईपीएल जोरशोर से चल रहा है, कल उलटफेर करते पूणे की टीम ने मुंबई को हरा दिया। तो वहीं दूसरे सटोरिये भी इस अवसर को चूकना नहीं चाहते हैं. और आईपीएल मैच पर सट्टा खेलते रहते हैं. साउथ दिल्ली के नेब सराय थाने की पुलिस टीम ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश करके चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने बताया की नेब सराय पुलिस की टीम ने कृष्णा पार्क के एक मकान पर छापा मारकर सुभाष, सचिन, गुरप्रीत और दीपक को गिरफ्तार किया है. ये लोग मोबाईल के जरिये मुंबई और पूणे के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे और इसके लिए कमरे में दो स्क्रीन भी लगवा रखी थी पुलिस टीम ने कमरे से 15 मोबाईल, टीवी, लेपटॉप आदि भी जब्त किये है. पकड़े गए चारों सटोरिये संगम विहार, महरौली, गोविंदपुरी और देवली के रहने वाले हैं