Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1150

चोरी और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/v-hp97ScP2M”]https://youtu.be/v-hp97ScP2M[/bs-embed]

नोएडा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में आज सैक्टर-20 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के द्वारा नोएडा के संदीप मील के पास हुई बाइक चोरी व लूट के अपराधियों को आज चोरी, लूटे गए मौबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सिहत गिफ्तार किया हैं। वहीं गिफ्तारी के समय दो अभियुक्त अपराधी मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं। आपको बता दें कि इन शातिर किस्म के अपराधियों के खिलाफ थाना स्थानीय और जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। नोएडा एसपी सिटी ने बताया कि इसी कड़ी में आज सैक्टर-20 थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के द्वारा तीन बाइक चोर और मोबाइल फोन लूटेरो को पकड़ा हैं। नोएडा पुलिस ने आज चोरी व लूट के मामले में तीन अपराधियों को पकड़ कर चोरो व बदमाशो में अपना खौफ बनाए रखा हैं। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की वजह से पुलिस को इन बदमाशों को दबोचने में मदद मिली और अब ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल किराया में बढोतरी

[bs-embed url=”https://youtu.be/Z-YEpKFi1CI”]https://youtu.be/Z-YEpKFi1CI[/bs-embed]

दिल्ली मेट्रो में आपका सफर अब थोड़ा सा खर्चीला होने जा रहा है क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किराया बढ़ाने का फैसला किया है। नया किराया बुधवार से लागू होंगे। सोमवार को DMRC बोर्ड ने किराया समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। अब दिल्ली मेट्रो में न्यूनतम किराया 8 रुपये की जगह 10 रुपये होगा, जबकि अधिकतम किराया 50 रुपये होगा। फिलहाल अधिकतम किराया 30 रुपये है। मेट्रो ने किराए के नए स्लैब बनाए हैं जिसके तहत 10 रुपये, 15 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 और 50 रुपये किराए तय किए गए हैं। इससे पहले 2009 में न्यूनतम किराए को 6 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये किया गया था और अधिकतम किराए को 22 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया था । अब आपको दो किलोमीटर के लिए 10 रूपए खर्च करने होंगे, जबकि पहले आपकी यात्रा 8 रूपए में ही हो जाती थी….2 किलोमीटर से 5 किलोमीटर तक 15 रूपए, 5 किलोमीटर से 12 किलोमीटर तक 20 रूपए, 12 किलोमीटर से 21 किलोमीटर तक 30 रूपए, 21 किलोमीटर से 32 किलोमीटर तक 40 रूपए, और 40 से ज्यादा किलोमीटर तक यात्रा करने पर आपको 50 रूपए देने होंगे…मेट्रो में ये किराया 10 मई यानी कि बुधवार से लागू होगा इसके बाद 1 अक्टूबर से मेट्रो के किराए में फिर से बढ़ोतरी होगी….तब आपको न्यूनतम किराया 10 रूपए और अधिकतम किराया 60 रूपए देना होगा. यहाँ पर मेट्रो ने थोड़ी रहत पीक और नॉन पीक आवर में दी है…नॉन पीक आवर में सफ़र करने पर आपको स्मार्ट कार्ड पर 10 की जगह 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी….मेट्रो किराए में बढ़ोतरी ऑपरेशनल कॉस्ट को देखते हुए की गयी है….जो कि कमाई से ज्यादा है….हालाकि इससे डीएमआरसी को पूरी तो नहीं पर थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद ज़रूर है

वाटर पार्क फुल ऑन मस्ती

[bs-embed url=”https://youtu.be/cRk4mnWbfxs”]https://youtu.be/cRk4mnWbfxs[/bs-embed]

बच्चे हो या बड़े….गर्मियां आते ही हर कोई वाटर पार्क्स का लुत्फ़ उठाना चाहता है….क्यूंकि गर्मियों में कूल रहने के लिए वाटर पार्क्स में होती है जमकर मस्ती…..तो आप भी वाटर पार्क में जाकर फुल ऑन मस्ती कर सकें….इसके लिए हम लेकर आये हैं दिल्ली एनसीआर के 5 ऐसे वाटर पार्क…जहाँ आप अपनी फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ जाकर खूब एन्जॉय कर सकते हैं. वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर नॉएडा के फेमस जीआईपी मॉल में मौजूद है….इसमें एम्यूजमेंट पार्क के साथ वाटर पार्क भी है जहाँ पर आप फॅमिली या फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं…. आइये अब बात कर लेते हैं इस वाटर पार्क के चार्जेज के बारे में…. बच्चों के लिए – 650 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 850 रु (शनिवार, इतवार) वयस्कों के लिए – 850 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 1100 रु (शनिवार, इतवार) वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 450 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 500 रु (शनिवार, इतवार) यहाँ का नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है नॉएडा सेक्टर 18 2. एडवेंचर आइलैंड, रोहिणी एडवेंचर आइलैंड, जो कि रोहिणी के मेट्रो वाक मॉल में मौजूद है, दिल्ली का काफी पोपुलर एम्यूजमेंट और वाटर पार्क है….अगर आप नार्थ दिल्ली के पास रहते हैं तो आप यहाँ का रुख कर सकते है…शनिवार, इतवार को यहाँ पर ख़ास म्यूजिक और डांस परफॉरमेंस भी होती हैं…. आइये अब यहाँ के चार्जेज जान लीजिये…. बच्चों के लिए – 550 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 600 रु (शनिवार, इतवार) वयस्कों के लिए – 650 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 700 रु (शनिवार, इतवार) वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 350 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 350 रु (शनिवार, इतवार) यहाँ का नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है रिठाला 3. आपनो घर, गुडगाँव अगर आप नॉएडा और दिल्ली से हटकर गुडगाँव की तरफ वाटर पार्क ढूंढ रहे हैं, तो आपनो घर आपके लिए बेस्ट आप्शन है….आपनो घर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मौजूद है और आपको यहाँ पर तमाम तरह के शोज और राइड्स के साथ खाने पीने की भी काफी अच्छी वैरायटी मिल जायेगी…. वाटर पार्क के चार्जेज हैं 750 रु और नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है इफ्फको चौक…. 4. फन एंड फ़ूड विलेज, नयी दिल्ली फन एंड फ़ूड विलेज दिल्ली का सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला एम्यूजमेंट और वाटर पार्क है…ये पुरानी दिल्ली गुडगाँव रोड पर मौजूद है….और यहाँ पर हर उम्र वर्ग के लिए राइड्स मौजूद हैं…. यहाँ पर कपल चार्जेज हैं….1600 रु प्लस टैक्स बच्चों के लिए….. 500 रु प्लस टैक्स एक व्यक्ति के लिए….. 1000 रु प्लस टैक्स यहाँ के नजदीकी मेट्रो स्टेशन हैं…द्वारका सेक्टर 21 और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन 5. द्रिज़लिंग लैंड, गाज़ियाबाद अगर आप गाज़ियाबाद की तरफ वाटर पार्क ढूंढ रहे हैं तो आप द्रिज़लिंग लैंड का रुख कर सकते हैं….यहाँ पर आप स्पेशल डिस्काउंटेड स्कूल और कॉर्पोरेट packages का फायदा उठा सकते हैं… आइये अब बात कर लेते हैं इस वाटर पार्क के चार्जेज के बारे में…. बच्चों के लिए – 450 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 550 रु (शनिवार, इतवार) वयस्कों के लिए – 550 रु (सोमवार से शुक्रवार) और 650 रु (शनिवार, इतवार) यहाँ का नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है वैशाली .

मोनू दरियापुर परिवार में दहशत

[bs-embed url=”https://youtu.be/mXdKNytYsaM”]https://youtu.be/mXdKNytYsaM[/bs-embed]

बाहरी दिल्ली के कुख्यात मोनू दरियापुर की हत्या के बाद अब पूरा परिवार दहशत के साये में जी रहा है। अब पूरे परिवार को इस बात का दर खाये जा रहा है की अगर हत्या के आरोपी सोनू दरियापुर को पुलिस ने जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह इनके पूरे परिवार को ख़त्म कर देगा। दिल्ली दर्पण से बातचीत में परिवार ने अपना दर्द बयान किया। मोनू की पत्नी का कहना है की जिस शातिर बदमाश ने उसकी मांग उजाड़ी है , उसका इन्साफ भी जल्द होना चाहिये। इन दर्द भरी आँखों में गुस्सा भी है और खौफ भी। मोनू की बहन बहरहाल पूरे परिवार को संभाल तो रही है लेकिन इनको भी अब पूरे परिवार की सुरक्षा की फ़िक्र सता रही है। पहले बड़े भाई की दर्दनाक हत्या और अब छोटे भाई की हत्या के बाद कहीं मोनू के दुश्मनों के निशाने पर उसका बचा हुआ परिवार तो नहीं ? महज एक प्रेम विवाह की वजह से ही मोनू दरियापुर के पूरे परिवार के जान का दुश्मन बना सोनू दरियापुर नाम का बदमाश ? या फिर कुछ और भी है वजह मौत के इस खेल के पीछे ? बहरहाल दिल्ली पुलिस मामले की जाँच कर रही है। कई टीमें गठित कर कुख्यात बदमाश और मोनू की हत्या के मुख्य आरोपी सोनू दरियापुर की तलाश भी जोरों पर शुरू कर दी गई है।

पूठ खुर्द वार्ड नम्बर 31 में बीजेपी प्रत्याशी अंजू अमन कुमार की जीत

[bs-embed url=”https://youtu.be/KzH6n2cXkAU”]https://youtu.be/KzH6n2cXkAU[/bs-embed]

निगम चुनाव के नतीजों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहरा चुका है। पूठ खुर्द वार्ड नम्बर 31 से भी भाजपा प्रत्याशी अंजू अमन कुमार की जीत हुई है। अंजू ने कांग्रेस प्रत्याशी को चार हजार से ज्यादा वोटों से पराजित कर एक मजबूत जीत दर्ज की है। अंजू और अमन कुमार ने दिल्ली दर्पण के माध्यम से क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। वहीँ अंजू के पति — अमन कुमार ने भी अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया है की वो पहले दिन से ही अपने वायदों पर काम करना शुरू कर देंगे। अमन कुमार का कहना है की उन्हें जीत की ख़ुशी तो है लेकिन साथ ही साथ सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के लिये दुःख भी है। लिहाजा वो सादा समारोह में ही जीत की ख़ुशी मनायेंगे। आखिरकार अंजू और अमन कुमार की मेहनत रंग लाई और जनता ने उन्हें सरआंखों पर बिठाते हुए एक बड़ी जीत का तोहफा दिया है। अंजू अमन कुमार की ये जीत इस बात को भी प्रमाणित करती है की इस बार के निगम चुनाव में पूठ खुर्द की जनता ने युवा चेहरे के साथ साथ अच्छे व्यवहार और सकारत्मक सोच को तरजीह देते हुए ऐसे प्रत्याशी को जीत का सेहरा पहनाया है जो कई सालों से उनके बीच रह कर काम करते रहे हैं।