Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1151

पूठ खुर्द वार्ड नंबर 31 में बीजेपी प्रत्याशी का रोड शो

[bs-embed url=”https://youtu.be/iJ9ekIyxDiw”]https://youtu.be/iJ9ekIyxDiw[/bs-embed]

दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रोड शो और जनसम्पर्क अभियान देखने को मिला। ये गाड़ियों का काफिला और विशाल हुजूम  नजारा है पूठ खुर्द वार्ड नम्बर -31 से भाजपा प्रत्याशी अंजू अमन कुमार का जिसमें सैंकड़ों गाड़ियों के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। आगे आगे अंजू और अमन कुमार , और साथ में उत्साह से भरे उनके सैंकड़ों समर्थक देखे जा सकते हैं। अंजू अमन कुमार ने अपने रोड शो में शामिल बड़े जनसमूह का हवाला देते हुए कहा की उन्हें क्षेत्र के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। आम तौर पर चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त में प्रत्याशी अपने विरोधियों पर आरोप प्रत्यारोप और हमले करते देखे जाते हैं। लेकिन अंजू अमन कुमार का कहना है की वो नकारात्मक राजनीति की बजाय अपने काम और साफ छवि के दम पर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। सकारात्मक राजनीति और युवा शक्ति को पूठ खुर्द वार्ड -31 की जनता का कितना समर्थन मिलता है ये तो चुनाव परिणाम ही बताएँगे , लेकिन अंजू अमन कुमार के समर्थक जिस ताकत और तादात के साथ इनके साथ खड़े दिख रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की पूठ खुर्द वार्ड -31 की सीट पर अंजू अमन कुमार की दावेदारी बेहद मजबूत है।

रोहिणी वार्ड नंबर 60 में स्वराज इंडिया प्रत्याशी डॉ सविता मुखी का मेगा रोड शो

[bs-embed url=”https://youtu.be/RRdbrcrkcKY”]https://youtu.be/RRdbrcrkcKY[/bs-embed]

रोहिणी विधानसभा के वार्ड नंबर 60 में सिटिंयों की आवाज, स्वराज इंडिया पार्टी जिंदाबाद के लगाये जा रहे ये नारे पार्टी की उम्मीदवार डॉ सविता मुखी के लिए है। मौका है डॉ. सविता मुखी के मेगा रोड शो का। विभिन्न गाडियां और काफिले में सैकड़ों की तादाद में सवार समर्थक और फूल मालाओं से स्वागत करते ये लोग। इस दृश्य से साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र के लोगों के बीच डॉ. सविता मुखी की क्या पहचान है और क्षेत्र के लोग इन्हें कितना चाहते हैं। समर्थकों की मानें तो डॉ मुखी इस क्षेत्र की सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। वहीं काफिले में भारी तादाद में शामिल लोगों और क्षेत्र में लोगों से मिल रहे समर्थन से डॉ. सविता मुखी काफी उत्साहित है और अपने जीत प्रति आश्वस्त भी दिखाई पड़ रही हैं। वहीं ये पूर्व विधायक राजेश गर्ग जैसे वरिष्ठजनों से मिल रहे मार्गदर्शन पर उनका आभार भी जताती हैं। मेगा रोड शो के काफिले में शामिल समर्थकों की भारी तादाद, क्षेत्र में लोगों का गर्म जोशी से स्वागत करना और प्रत्याशी डॉ मुखी का लोगों से वोट मांगना। इसका वोटरों पर कितना असर पड़ता है और वोटर किसे वोट करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल डॉ. मुखी के लिए लोगों के उत्साह और समर्थन से यह तो निश्चित ही कहा जा सकता है कि क्षेत्र के वोटरों में डॉ मुखी की खास पहचान है।

 

बुद्ध विहार में पांच साल की बच्ची से रेप

[bs-embed url=”https://youtu.be/fdHIXsYvVso”]https://youtu.be/fdHIXsYvVso[/bs-embed]

कहते हैं जहाँ नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, लेकिन हमारे समाज में अब इन बातों का कोई मोल नहीं रह गया है। अगर वाकई में कीमत होती, तो इस तरह से दरिन्दे 4-5 साल की बच्चियों को अपनी हवस का शिकार ना बना रहे होते। ये है दिल्ली के बुध विहार फेज़ 1 का इलाका। ये वही सूनसान जगह और सालों से बंद खंडहरनूमा मकान है।  यहां एक वहशी चार साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ले आया और उसे अपनी विकृत मानसिकता का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं दरिंदा दर्द से कराह रही इस मासूम को यहीं छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। किसी तरह बच्ची घर पहुंची और मां को बताया। बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची के साथ ऐसा उस वक्त हुआ जब वह दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी और दरिंदा उनकी लड़की और लड़के दोनों को कंजक जिमाने के नाम पर ले गया। लेकिन बाद में लड़के को यह कर भगा दिया कि कंजक में लड़के का जाना अलाउ नहीं है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया है और आरोपी बालिग़ है या नाबलिग इस बात की जांच जारी है। उधर बच्ची के परिजन आरोपी दरिंदे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
देश का दिल कहे जाने वाली राष्ट्रीय राजधानी को इस घटना ने एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। निर्भया कांड के बाद पूरे देश का माहौल काफी तनावपूर्ण था, लेकिन इसके बाद भी कई निर्भया जैसे कांड हुए हैं। पुलिस प्रशासन मामला दर्ज कर और कभी-कभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी जिम्मेदारी भी पूरी कर लेता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जिन बच्चियों के साथ ऐसे खौफनाक कांड किये जाते हैं क्या उनके लिए सिर्फ दोषियों की गिरफ्तारी या सजा मिलने ही काफी है या उन्हें इसका दंश जीवन पर्यन्त झेलना पड़ता है। हर बार एक अनसुलझा सवाल जो रह जाता है, वह ये है कि आखिर ऐसे घृणित कार्यों के लिए दोषी कौन है।  घर, परिवार, समाज या कोई और…..

अजय माकन ने हैदरपुर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

[bs-embed url=”https://youtu.be/tCwlqLatNhU”]https://youtu.be/tCwlqLatNhU[/bs-embed]

दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार जोरों पर है और एक के बाद एक प्रत्याशी चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिल्ली के हैदरपुर वार्ड नम्बर -61 से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ राव के कार्यालय का उद्घाटन करने खुद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन पहुँचे।  हैदरपुर गाँव में इकठ्ठा हुए कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थकों और जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने निगम को एक शब्द में परिभाषित कर दिया और निगम में भाजपा के दस साल के शासन को एक बड़ी विफलता बताया।

हैदरपुर वार्ड -61 से कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी सिद्धार्थ को मैदान में उतारा है।  सिद्धार्थ इस क्षेत्र की जनता के बीच ‘निक्की भाई’ के नाम से जाने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आज मंच से ये घोषणा भी कर दी की सिद्धार्थ को अगर क्षेत्र की जनता चुन कर भेजती है तो ये केवल निगम पार्षद ही नहीं बल्कि निगम में इन्हे कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

रोहिणी से स्वराज इंडिया की सविता मुखी क्यों बाँट रही हैं शपथपत्र ?

[bs-embed url=”http://https://www.youtube.com/watch?v=94hCAthQx8Q”]http://https://www.youtube.com/watch?v=94hCAthQx8Q[/bs-embed]

[bs-embed url=”https://www.youtube.com/watch?v=94hCAthQx8Q”]https://www.youtube.com/watch?v=94hCAthQx8Q[/bs-embed]

बीजेपी के गढ़ रहे रोहिणी में वार्ड नंबर 60 से स्वराज इंडिया ने डॉ सविता मुखी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पेशे से डॉक्टर डॉ सविता मुखी अपने वार्ड के हर सोसायटी में जाती है अपने प्रचार अभियान के दौरान एक एफिडेविट भी बांटती बाँट रही है। यहाँ के 70 ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज  में जहां कहीं मीटिंग लेती है वहां एफिडेविट बांटती है। जिसमें लिखे वादे लोगों को लुभा रहे है। इनमें वे सब वादे है जो कभी आम आदमी पार्टी किया करती थी। पारदर्शिता , सरकारी सुविधाएं नहीं लेना , अतिक्रमण के खीलाफ करवाई , ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के रख-रखाव में सरकारी पैसा लगे , जैसे मुद्दों के साथ इलाके के सामुदायिक भवन को प्रभाशाली लोगों से मुक्त करना भी है। लोग डॉ सविता मुखी पर भरोसा कर सकें इसके लिए वह शपथपत्र लोगों को दे रही है। इस शपथपत्र में लिखा है की यदि वे अपने  वादे तय समय में पूरा नहीं कर पायी तो उनके खीलाफ कानूनी करवाई की जा सकती है। डॉ मुखी के समर्थन में ‘आप’ के पूर्व विधायक राजेश गर्ग भी जमकर प्रचार कर रहे है , राजेश गर्ग खुद को किसी पार्टी से जुड़े होने से इनकार कर रहे है , राजेश गर्ग का कहना है की डॉ सविता मुखी की छवि और उनके वादों से रोहिणी की जनता प्रभावित है, ऐसे लोग चुनकर आने चाहिए। 
जिस तरह से डॉ सविता मुखी को आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों और पूर्व विधायक का समर्थन मिल रहा है वह रोहिणी के इस वार्ड में आम आदमी पार्टी का ही खेल नहीं बिगाड़ सकता बल्कि बीजेपी को भी भयभीत कर रहा है। यहाँ से ‘आप’ के पूर्व विधायक राजेश गर्ग दावा कर रहे है की जिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें विजयी बनाया था वे सभी और इलाके के बुजुर्ग डॉ सविता मुखी के समर्थन में काम कर रहे है। वजह डॉ सविता मुखी की काबिलियत और नियत है।
इस वार्ड में सबसे ज्यादा वोट ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की इन बड़ी बड़ी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के है। बड़ी बड़ी बिल्डिंग होने के इनके  बीच प्रचार करना एक सबसे बड़ा कठिन काम है। लिहाज़ ये हर सोसायटी में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर उन्हें कोर्ट का ये एफिडेविड दे रही है। लोग भी यह मान रहे है की सभी पार्टयों को इस तरह एफिडेविट देना चाइये। 
डॉ सविता मुखी के माइंड में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के ये ही नहीं बल्कि हर इलाके और तबके के ये प्लान है। लेकिन जो चुनिदा वादे ये एफिडेविड के साथ  देकर कर रही है यह प्रयोग लोगों को तो पसंद आ रहा है लेकिन दूसरी पार्टियों के लिए परेसानी पैदा कर सकता है।