Sunday, May 19, 2024
spot_img
Home Blog Page 481

पूर्व पड़ोसी द्वारा विवाहित महिला की बच्चो के सामने चाकू मरकर की हत्या

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
गुरुवार को राजधानी में स्थित सागरपुर क्षेत्र में एक महिला की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है | आरोपी ने महिला के बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया | पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और महिला पहले से एक दूसरे को जानते थे |

यह भी पढ़ें-  रोहिणी कोर्ट में हुई फिर से फायरिंग : दिल्ली

पुलिस द्वारा मिली जानकारी से सागरपुर थाने में दोपहर करीब दो बजे पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला को चाकू मारा गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बता, कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी उस महिला का पीछा कर रहा था, जब वह अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। दोपहर करीब 2.10 बजे आरोपी ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गया।
इस बीच, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतका और आरोपी पहले पड़ोसी थे। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

रोहिणी कोर्ट में हुई फिर से फायरिंग : दिल्ली

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
शुक्रवार को राजधानी के रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं। इस मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- आज भी दिल्ली में मिलेगी लू से राहत छाए रहेंगे बादल और धूल भरी अंधी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9.40 बजे रोहिणी कोर्ट में दो वकीलों संजीव चौधरी, ऋषि चोपड़ा और एक अन्य व्यक्ति रोहित बेरी के बीच झगड़ा हो गया और हाथापाई के दौरान वे गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए, जहां मारपीट जारी रही। इस दौरान गेट पर तैनात नागालैंड आर्म्ड पुलिस (एनएपी) के एक सिपाही द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान उसकी सर्विस गन से जमीन की ओर एक गोली चल गई। फायरिंग के परिणामस्वरूप कंक्रीट प्रोजेक्टाइल के कारण दो व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, गोली चलने के बाद रोहिणी अदालत परिसर में दहशत फैल गई। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि यह फायरिंग आकस्मिक या जानबूझ कर की गई थी।
इससे पहले रोहिणी कोर्ट में शूटआउट की घटना बीते साल 26 सितंबर 2021 को सामने आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

आज भी दिल्ली में मिलेगी लू से राहत छाए रहेंगे बादल और धूल भरी अंधी

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
गुरुवार को दिल्ली NCR में बादलों और बूंदाबांदी ने गर्मी और लू से बहोत राहत दिलाई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार के दिन भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके चलते लोगों को लू की स्थिति से राहत मिलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  दंगाइयों की फैक्ट्री है आम आदमी पार्टी : मनोज तिवारी

मौसम विभाग की और से अनुमानित है कि आज भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके चलते लोगों को लू की स्थिति से राहत मिलेगी। शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, शनिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का रुख देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 अप्रैल तक अधिकतम पारा एक बार फिर से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

दंगाइयों की फैक्ट्री है आम आदमी पार्टी : मनोज तिवारी

अपना इलाज कराएं भाजपा सांसद : सतपाल केम

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी पुरी हुई हिंसा को लेकर बुलडोजर पर भले ही सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक लग गया हो पर सियासत ने पूरी तरह से गति पकड़ ली है। एक ओर जहां केंद्रीय विपक्ष मामले को लेकर सड़कों पर आ गया है वहीँ सत्तापक्ष ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बिहार में जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना के डीएनए से जोड़ते हुए उन पर हमला बोला है वहीं दिल्ली में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी को दंगाइयों की फैक्ट्री बताया है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा है की जहांगीरपुरी दंगे का मास्टर माइंड अंसार आम आदमी का कार्यकर्ता है। उन्होंने सीएए के विरोध में चले आंदोलन को आम आदमी का षड्यंत्र बताते हुए आम आदमी पार्टी पर अपराधियों के पालने का आरोप लगाया है। गत दिनों दिल्ली में हुए दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद तारिक हुसैन का नाम आने का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद ने सवाल खड़ा किया कि आखिर सब दंगों में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ही क्यों मास्टर माइंड होता है ? मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए ख़ुफ़िया एजेंसियों के इस पार्टी पर निगरानी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-  वजीरपुर गांव-North MCD- TPDDL के भ्र्ष्टाचार का नमूना, बेईमान मार रहे मजे और ईमानदारी की मिल रही सजा

उधर मनोज तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सतपाल केम ने सांसद मनोज तिवारी को अपना इलाज कराने की सलाह दी है। सतपाल केम ने भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस अंसार की बात मनोज तिवारी कर रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। उन्होंने भाजपा पर अंसार का नाम आम आदमी पार्टी के साथ थोपे जाने का आरोप लगाया। सतपाल केम का कहना था कि अंसार जहांगीरपुरी इलाके से बीजेपी की प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था। विभिन्न फोटो में वह भाजपा नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है। भाजपा के आम आदमी के कार्यकर्ताओं के साथ दिखाई जा रही अंसार की फोटो को सतपाल केम ने फेक बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

वजीरपुर गांव-North MCD- TPDDL के भ्र्ष्टाचार का नमूना, बेईमान मार रहे मजे और ईमानदारी की मिल रही सजा

-MCD, पुलिस और TPDDL के भ्र्ष्टाचार का नमूना

 -अवैध फैक्ट्रियों से हो रही लाखों रुपये की मासिक उगाही 

-दर्ज़ी की दुकान पर कार्रवाई, अवैध फैक्ट्रियों पर मेहरबान 

-दिल्ली दर्पण टीवी 

वज़ीर पुर। दिल्ली में सुनियोजित भ्र्ष्टाचार किस कदर हावी है इसकी बानगी नार्थ एमसीडी के वज़ीर पुर विधान सभा में पुलिस प्रशासन ,नगर निगम और बिजली कपनी टीपीडीडीएल की मिलीभगत से फिर साबित हो रहा है। यहाँ के वज़ीर पुर गावं में यूँ तो 200 से ज्यादा अवैध दुकानें और फैक्ट्रियां चल रही है लेकिन यहाँ के आठ लोगों ने नगर निगम में लाइसेंस के लिए आवेदन किया तो नगर निगम ने नियमों का हवाला देकर उनका आवेदन कर कर दिया और बिजली कम्पनी टीपीडीडीएल को उनके बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दे दिए। यहाँ टीपीडीएल ने केवल एक शख्स डब्ल्यू,पी-383 में दर्ज़ी का काम करने वाले एक शरीफ शख्स का ही बिजली कनेक्शन तो काट दिया लेकिन बाकी अवैध रूप से तेज़ाब के फैक्ट्री चला रही सात लोगों से सैटिंग कर उन्हें छोड़ दिया गया। इस गरीब को को यह सजा केवल इसलिए नहीं मिली की उसने उन्हें चढ़वा नहीं दिया , बल्कि उसका कसूर यह है की उसने स्मार्ट मीटर लगवा लिया। जिसके चलते टीपीडीडीएल ने उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया और अब वह लग नहीं सकता। 

यह भी पढ़ें-  धार्मिक स्थल से बहार आई आवाज तो होगा पुलिस द्वारा नोटिस जारी : लाउडस्पीकर विवाद

दरअसल 2019 में वजीरपुर गांव के डब्ल्यू,पी-355 निवासी अब्दुल बर्ल, डब्ल्यू,पी-383 निवासी अब्दुल ज़ाकिर, डब्ल्यू,पी-348 निवासी नारायण पाल, डब्ल्यू,पी-260 निवासी धर्मबीर, डब्ल्यू,पी-212 निवासी जयपाल खर्ल, डब्ल्यू,पी-231/बी निवासी गोपाल, डब्ल्यू,पी-231/बी निवासी पवन और डब्ल्यू,पी-320 निवासी निजामुद्दीन ने लाईसेन्स के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। इनमें एक को छोड़कर सभी खतरनाक श्रेणी के काम कर रहे है। नगर निगम ने सभी को अवैध बताकर उन्हें नोटिस दे दिए और कुछ सालों बाद उनके बिजली  कनेक्शन काटने के आदेश दिए दिए थे।  

यह घटना इस बात को फिर साबित करती है की नगर निगम और पलिस प्रशासन के साथ अब निजी बिजली कम्पनी टीपीडीडीएल भी किस कदर सुनियोजित व संस्थागत भ्र्ष्टाचार लिप्त है। यहाँ के छोटे छोटे दुकानदारों का दर्ज़ है की उन्हें भी अपना काम चलने के लिए सभी को मंथली देनी पड़ती है। जो भी इस भ्र्ष्ट सिस्टम्स से बहार जाता है उस पर गाज गिरने तय है।

दिल्ली दर्पण टीवी ने केशव पुरम जोन चैयरमैन और स्थानीय निगम पार्षद योगेश वर्मा से लेकर टीपीडीडीएल के पीआरओ वरुण माथुर और स्थानीय मैनेजर बृजेश से भी कई बात शिकायत की गयी। लेकिन आज इनके पास इस बात का कोइ जबाब नहीं है की उनके बिजली कनेक्शन क्यों नहीं काटे गए। दिल्ली दर्पण टीवी ने इस विषय पर टीपीडीडीएल पीआरओ वरुण से फिर बात की तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ। वरुण माथुर ने टीपीडीडीएल के दोषी कर्मचारियों पर करवाई का भरोसा दिया। वहीँ नार्थ एमसीडी केशव पुरम जोन चैयरमैन योगेश वर्मा ने भी इस पर संज्ञान लेने की बात कही। लेकिन इस बात का उनके पास भी कोई जबाब नहीं था की वज़ीर पुर गावं में अवैध फैक्ट्रियों बड़ी तादाद में चल कैसे रही है। इस ओर नगर निगम अधिकारीयों की आँखे बंद क्यों है ?सूत्रों की मानें तो केवल वज़ीर पुर गावं से ही नगर निगम के लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर की लाखों रुपये की अवैध कमाई होती है। यहाँ अवैध फैक्ट्री कारोबा चलना आसान है लेकिन नगर निगम को लाइसेंसिग फीस देकर काम करना आसान नहीं है। मौजूदा नियमों के अनुसार वज़ीर पुर गावं में वैध रूप से फैक्ट्री और दूकान या कोई और काम करना मुश्किल है।दिल्ली नगर निगम के आर्थिक संकट की एक बड़ी वजह यही है की यहाँ के अधिकारी और नेताओं की निगम की कमाई में कम निजी कमाई में रूचि ज्यादा रहती है। वज़ीर पुर गावं की यह बानगी भी इसी का प्रमाण है की यहाँ भ्र्ष्टाचार की सांठगांठ की गाँठ कितनी मजबूत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं