Saturday, May 4, 2024
spot_img
Home Blog Page 979

रोहिणी -नार्थ एमसीडी में विपक्ष ने पकड़ा जूता घोटला,चार साल से एक लाख जूते स्कूल में बंद

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण

रोहिणी : नार्थ दिल्ली नगर निगम में एक जूता घोटाला सामने आया है। नार्थ एमसीडी नेता विपक्ष विकास गोयल ओर स्थाई समिति सदस्य अजय शर्मा ने एक सूचना पर रोहिणी के सेक्टर -5 में स्थित निगम के स्कूल में जाकर देखा तो एक लाख जोड़ी बच्चों के जूते स्कूल के हॉल में चार साल से धुल फांक रहे थे। विकास गोयल ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस , शिक्षा विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने और विकास गोयल, अजय शर्मा और स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ तो की लेकिन उन्हें इसका जबाब नहीं मिला की ये जूते यहाँ क्यों पड़े है ? 

स्कूल के जिस हॉल को बच्चों के लिए इस्तेमाल होना था उसमें चार साल से जूते पड़े है।  जो जूते बच्चों के पांव  में होने चाहिए वे हॉल में पड़े है। हद तो यह है की एमसीडी ने चार साल से इसकी सुध क्यों नहीं ली। 

स्थायी समिति सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि भारी आर्थिक संकट को झेल रहा दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ यह करोड़ों के पैसों की बर्बादी सचमुच शर्मशार और हैरान करने वाली है। इस हॉल में रखे इन जूतों में से हज़ारों जूते चोरी भी हो चुके है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसकी गहन जाँच की मांग की है —

नेता विपक्ष विकास गोयल ने ताबड़ तोड़ फ़ोन कर उपनिदेशक शिक्षा विभाग और अन्य बड़े अधिकारयों से पूछताछ की और मामले की गंभीरता को दर्शाने के लिए मौके पर  आने को भी कहा लेकिन कोई इन्ही पहुंचा –स्कूल की प्रिंसिपल को भी नहीं मालूम की ये जूते यहाँ क्यों पड़े है ? विकास गोयल ने इसकी शिकायत पुलिस और संबधित अधिकारिओं की है। बहरहाल वजह चाहे जो भी हो , लेकिन नज़दीक आते निगम चुनावों के चलते जूतों के इस मामले में भी पक्ष विपक्ष के बीच जूतम पैजार होना तय है। 

भलस्वा लैंडफिल साइट – 12 मीटर कम हुआ कूड़े का पहाड़ , बीजेपी सांसदों का दावा, दो साल में बन जायेगा पिकनिक स्पॉट 

संजय सिंह , दिल्ली दर्पण 

भलस्वा लैंडफिल। दिल्ली के लिए एक बड़ी खुशख़बरी है। कूड़े के निस्तारण पर दिल्ली नगर निगम की योजना और परयोजनायें रंग लाने लगी है। दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट जैविक खनन और कचरे की छटाई के लिए लगाई गयी ट्रॉमल मशीनों का असर दिखने लगा है। महज नौ महीने में इस साइट यानी कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 12 मीटर तक घट गयी है।

नार्थ दिल्ली नगर निगम द्वारा करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से शुरू इस परियोजना का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के सांसद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और नार्थ वेस्ट के सांसद हंस राज हंस ने किया था। आज दोनों सांसद इस कार्य का जायजा लेने पहुंचे दिल्ली नगर निगम और स्थानीय निगम पार्षद विजय कुमार भगत की प्रसंशा की। दोनों सांसदों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बतया और दावा किया की आने वाले केवल दो साल में यह कूड़े का पहाड़ नहीं दिखेगा बल्कि यहाँ टूरिस्ट स्पॉट होगा। यहाँ लोग पिकनिक मानाने आया करेंगे। 

गौरतलब है की करीब 60  एकड़ में फैली और 70  मीटर ऊँची यह सैनटोरी लैंडफिल दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या बनी हुयी है। जीटी करनाल रोड पर भलस्वा इलाके में स्थित यह साइट न केवल भारी दुर्गन्ध , गन्दगी का सबब बनी हुयी थी बल्कि इसमें आये दिन लगाने वाली प्रदूषण के कारण देशभर में सुर्खियाँ बनी। यह मानकों के अनुसार भी ठीक नहीं थी। यह स्थानीय राजनीति का एक बड़ा मुद्दा भी बना तो दिल्ली नगर निगम का ध्यान इस और गया। “बकौल स्थानीय निगम पार्षद विजय भगत ” मैंने इसके लिए लम्बी लड़ाई लड़ी और लगातार इस मुद्दे को उठता रहा। नार्थ दिल्ली निगम ने यहाँ शुरू में 4 ट्रॉमल मशीन लगाई और आज इनकी संख्या 19 हो गयी है। 

भलस्वा लैंडफिल साइट

नार्थ दिल्ली नगर निगम इस साइट के ऊपरी हिस्से को काटकर निचे ला रहा है। निचे लाने के बाद कूड़े को तीन भागों में छांटा जा रहा है। इसमें कुछ कूड़ा रिसाइकल जो हो जाता है, जैविक कूड़े की खाद बन जाती है और तो मलबा होता है वह भाटी माईन्स में भेजा जा रहा है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा की नार्थ दिल्ली नगर निगम के इस प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार कोइ मदद नहीं कर रही है। बावजूद इसके नगर निगम दिल्ली में कूड़े के निस्तारण पर बहुत अच्छा काम कर रहा है। सांसद हंस राज हंस ने कहा की वे पंजाब से जब दिल्ली आते थे तो इस कूड़े के पहाड़ को देखते थे और इसे दिल्ली का सबसे बड़ा बदनुमा मानता था। अब यह दाग धूल रहा है।यदि दिल्ली नगर निगम ने ऐसे पांच काम कर दिए तो दिल्ली की तस्वीर ही बदल जाएगी।

सरस्वती वार्ड की बदलती सूरत और कोरोना से जंग में कितने सफल हुए है निगम पार्षद नीरज गुप्ता ,विजय दिवस पर खास बातचीत

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

नई  दिल्ली , सरस्वती विहार | देश में कोरोना और राजनीती  समानांतर रेल की पटरियों की तरह चल रहा है | खासकर की दिल्ली में जहा पर 3  सरकारें है और सभी सरकारें अपने आप को बेहतर साबित करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है | दिल्ली में  कोरोना की जंग में  गृह मंत्री अमित शाह के उतरने के बाद दिल्ली बीजेपी में अलग आत्मविश्वाश है | इसीलिए कोरोना से लड़ने के लिए हर जगह काढ़ा , सैनिटाइज़र और मास्क का वितरण का कार्यकर्म किया जा रहा है |

नार्थ दिल्ली का सबसे बड़ा निगम क्षेत्र सरस्वती विहार वार्ड 65 से  निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने भी कारगिल दिवस पर जरुरतमंदो के लिए काढ़ा , सैनिटाइज़र और घर पर बने मास्क वितरण का कार्यकर्म किया | जिसमे मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे | ऐसा पहला कार्यकर्म नहीं है जो इस वार्ड में किया गया हो | लॉक डाउन  शुरुआत से ही नीरज गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी सोसाइटीज और कॉलोनीज में सैनिटाइज़ेशन का काम शुरू किआ |

इसके लिए इन्होने सरकारी मदद का भी इंतज़ार नहीं किआ और अपने निजी खर्चे पर सैनिटाइज़ेशन का काम शुरू कर दिया | इसका असर  यह हुआ की तरुण एन्क्लेव जैसे कन्टेंटमेंट जोन भी जल्द ही कोरोना मुक्त हो गए | इसके साथ ही अपने क्षेत्र में सभी 272 पार्को का सौन्दर्यकरण का काम भी नीरज गुप्ता ने करवाया | इनको लगा की कोरोना काल में प्रदुषण  कम होने की वजह से प्रकति ने करवट ली है और अपने वास्तविक रूप में आने लगी है |

प्रकति का यही वास्तविक रूप बना रहे इसके लिए सभी पार्को में वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया | आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी अपने हाथो से पौध लगाए | दिल्ली दर्पण से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा, “इम्युनिटी बढ़ाने और मास्क के प्रति जनमानस तक जागरूकता फ़ैलाने का काम जो भाजपा ने किया है | उसका बड़ा असर दिल्ली में देखने को मिला है | अब कोरोना के मांमले कम होने लगे है | लोग मास्क लगाने लगे है | सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने लगे है”| इसके साथ ही उन्होंने कहा की राजनीती से परे उठकर हमने लोगो के लिए काम किआ जिसका श्रेय भाजपा के हर एक कार्यकर्त्ता को जाता है  |

डा.बिस्वारूप रॉय चौधरी का दावा ,कोरोना महज फ्लू या जुकाम, कोई बीमारी नहीं बैगर दवा तीन दिन में ठीक 

पुनीत गुप्ता ,दिल्ली दर्पण टीवी  

नई दिल्ली । कोरोना से डरने की जरूरत नहीं और न ही मास्क लगाने की जरूरत है। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत फैलाया गया डर है। यह दावा किया है, डा.बिस्वारूप रॉय चौधरी ने, जो राजस्थान के श्रीधर यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ ओरियंटल साइंसेस के विभागाध्यक्ष हैं और नेटवर्क आफ इंफलूएंजा केयर एक्सपर्ट कार्यक्रम के तहत करीब 5000 कोरोना मरीजों को सफल इलाज करके ठीक किया है। शनिवार को उन्होंने प्रेस क्लब में कोरोना से निदान पर आधारित अपनी पुस्तक ‘नाइस वे टू क्योर कोविड—19’ के विमोचन पर ये बातें कहीं। इस मौके पर चेस्ट फिजिशियन और नागपुर म्यूनीसिपल कार्पोरेशन हेल्थ सर्विसेज के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डा. के बी तुमाने दिल्ली के एमबीबीएस डा. तरूण कोठारी भी उनके साथ मौजूद थे।

 डा. विश्वरूप राय चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों को दवा के बिना ठीक किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें केवल 3 स्टेप्स में आहार लेने की अनूठी विधि अपनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बीते 40 दिनों में उन्होंने इस विधि से 5 हजार से ज्यादा लोगों को ठीक कर दिया है। इनमें मृत्यु दर भी शून्य रहा। डा. चौधरी ने यह भी दावा किया कि यह बीमारी महज अफ़वाह है क्योंकि अब तक पूरी दुूनिया में कोई ऐसी तकनीक नहीं जिससे कोरोना को एंन्फलूंजा, रायनो या कोविड से अलग कर सकते हों। अब तक यह किसी रिसर्च पेपर में भी नहीं आया है। कोई भी यह साबित नहीं कर पा रहा कि यह नई बीमारी है। जहां तक इससे मरने की खबर है तो अन्य कई बीमारियां भी हैं जिनसे लोग रोजाना मर रहे हैं। अगर सरकार अभी एच1, एन1 या रायनो वायरस का टेस्ट कराना शुरू कर दे तो उनमें भी कई पॉजीटिव मिल सकते हैं।

 उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड—19 रोगियों का दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता लिए बगैर घर में ही सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। डा. चौधरी ने कहा कि यह कोई नई बीमारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक साजिश रच दी, जिसका ख़ामियाज़ा दुनिया भर के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह बच्चों, वयस्कों अथवा बुजुर्गों के लिए भी कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। उन्होंने कहा, डर से बाहर निकलो। उनकी पुस्तक पढ़ो या किसी उपचार एवं सलाह के लिए 24 घंटे उनकी हेल्पलाइन 91—8587059169 खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचाव या रोकथाम के लिए उनके पास देश भर में ऐसे 200 से अधिक विशेषज्ञ तैयार हो चुके हैं जिनसे आप मुफ्त सलाह ले सकते हैं। 

 मास्क से पैदा हो रही समस्याओं को जिक्र करते हुए डा.बिस्वारूप रॉय चौधरी ने कहा कि सिर्फ मास्क पहनने से सांस की बीमारियों से नहीं बचा जा सकता है, न ही कोरोना को यह फैलने से रोक सकता है बल्कि इस बात की आशंका जरूर बढ़ जाती है कि यह आपको ज्यादा बीमार कर सकता है। आखिर क्या करे इंसान, कैसे बचे इस बीमारी से या किस तरह के उपाय करे? इस सवाल पर इस पुस्तक के लेखक ने कहा कि जिस दिन से लोग डरना बंद कर देंगे, उसी दिन से यह बीमारी खत्म होने लगेगी। अगर किसी को कोरोना पॉजीटिव निकलता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं। केवल तीन दिनों तक लगातार नारियल पानी, नारंगी या मौसमी के खटटे जूस दिन में चार—पांच बार सेवन करना है। उन्होंने कहा, यकींन मानिए कोरोना सिर्फ एक फलू है, जुकाम भर है। इससे डरकर जो अस्पताल पहुंच गए, उन्हीं में ज्यादातर लोगों की मौत हुई है। 

मोती नगर।  विधायक क्यों लगवा रहे है ज्यादा से ज्यादा आधुनिक लाइटें ? 

-दिल्ली दर्पण संवाददाता 

मोती नगर | मोती नगर विधानसभा के विधायक शिव चरण गोयल आये दिन किसी ने किसी विकास कार्य का उदघाटन कर रहे है। लेकिन सबसे ज्यादा जोर इलाके की गलियों , सडकों और उन पर लाइटें लगवाने में ज्यादा लग रहा है। इसी कड़ी में  विधायक ने 16 ब्लॉक मोती नगर मे 50 अत्याधुनिक लाईटों का उद्घाटन नारियल अर्पण कर  किया। जिसमे सभी क्षेत्र वासियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी  के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

इस उद्घाटन के अवसर पर विधायक शिव चरण गोयल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाईट योजना के अंतर्गत ये लाइटे लगाई जा रही है. आम जनता की मांग को देखते हुए खासकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रख कर इस योजना को प्रारम्भ किया गया है। इन लाईटों  के लग जाने से क्षेत्र में हो रही चोरियों और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर लगाम लगेगी। यह लाईटे सूर्य कंपनी की बानी हुई है जो बिजली की कम खपत के साथ – साथ अधिक रौशनी देती है। इन लाईटों  में नई तकनीकों का समावेश किया गया है।इसमें जीपीएस सेंसर होने की  वह से  ये रात  होते ही अपने आप चालू और दिन होते ही अपने आप बंद हो जाएँगी। 

विधायक ने कहा की ऐसी लाइट लगवाने के लिए स्थानीय लोग अपने बिजली का बिल और आधार कार्ड की फोटो कॉपी मेरे कार्यालय में  जमा करा सकतें है। इसके कुछ दिनों में उस दिवार या जहाँ डार्क स्पॉट है उस जगह पर उस आपके मीटर से बिजली लेकर इसे चालू कर दिया जाएगा। इसका जितना भी बिल आएगा उसका भुगतान दिल्ली सरकार करेगी। विधायक शिव चरण गोयल ने कहा कि शायद यह पहली बार हो रहा है की लोग अपनी मर्जी से जहाँ चाहें वहां यह आधुनिक लाइट लगवा सकतें है। स्थानीय लोगों ने विधायक के कार्यों को खूब सराहा और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर धन्यवाद दिया।  

समारोह में क्षेत्र की RWA  के साथ -साथ  राजेश ढल, आशु ढल, महेश मुरझानी, भरत कालरा, सीमा चोपड़ा, अमित बांगिया , महेश शर्मा, हरीश सेठी, जगदीश, धींगड़, सोनिया कालरा, निर्मल कौर, परमजीत कौर, संजीव चोपड़ा, लक्ष्मी मिड्ढ़ा , मनीष चोपड़ा, सोनिया हसीजा, नीरज भल्ला, जगदीश धींगड़ और सुनीता भाटिया आदि मौजूद थी।