Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यसरस्वती वार्ड की बदलती सूरत और कोरोना से जंग में कितने सफल...

सरस्वती वार्ड की बदलती सूरत और कोरोना से जंग में कितने सफल हुए है निगम पार्षद नीरज गुप्ता ,विजय दिवस पर खास बातचीत

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

नई  दिल्ली , सरस्वती विहार | देश में कोरोना और राजनीती  समानांतर रेल की पटरियों की तरह चल रहा है | खासकर की दिल्ली में जहा पर 3  सरकारें है और सभी सरकारें अपने आप को बेहतर साबित करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है | दिल्ली में  कोरोना की जंग में  गृह मंत्री अमित शाह के उतरने के बाद दिल्ली बीजेपी में अलग आत्मविश्वाश है | इसीलिए कोरोना से लड़ने के लिए हर जगह काढ़ा , सैनिटाइज़र और मास्क का वितरण का कार्यकर्म किया जा रहा है |

नार्थ दिल्ली का सबसे बड़ा निगम क्षेत्र सरस्वती विहार वार्ड 65 से  निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने भी कारगिल दिवस पर जरुरतमंदो के लिए काढ़ा , सैनिटाइज़र और घर पर बने मास्क वितरण का कार्यकर्म किया | जिसमे मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे | ऐसा पहला कार्यकर्म नहीं है जो इस वार्ड में किया गया हो | लॉक डाउन  शुरुआत से ही नीरज गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी सोसाइटीज और कॉलोनीज में सैनिटाइज़ेशन का काम शुरू किआ |

इसके लिए इन्होने सरकारी मदद का भी इंतज़ार नहीं किआ और अपने निजी खर्चे पर सैनिटाइज़ेशन का काम शुरू कर दिया | इसका असर  यह हुआ की तरुण एन्क्लेव जैसे कन्टेंटमेंट जोन भी जल्द ही कोरोना मुक्त हो गए | इसके साथ ही अपने क्षेत्र में सभी 272 पार्को का सौन्दर्यकरण का काम भी नीरज गुप्ता ने करवाया | इनको लगा की कोरोना काल में प्रदुषण  कम होने की वजह से प्रकति ने करवट ली है और अपने वास्तविक रूप में आने लगी है |

प्रकति का यही वास्तविक रूप बना रहे इसके लिए सभी पार्को में वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया | आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी अपने हाथो से पौध लगाए | दिल्ली दर्पण से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा, “इम्युनिटी बढ़ाने और मास्क के प्रति जनमानस तक जागरूकता फ़ैलाने का काम जो भाजपा ने किया है | उसका बड़ा असर दिल्ली में देखने को मिला है | अब कोरोना के मांमले कम होने लगे है | लोग मास्क लगाने लगे है | सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने लगे है”| इसके साथ ही उन्होंने कहा की राजनीती से परे उठकर हमने लोगो के लिए काम किआ जिसका श्रेय भाजपा के हर एक कार्यकर्त्ता को जाता है  |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments