Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 997

दिल्ली मेट्रो में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को मिलेगी सख्त सजा।

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है लेकिन फिर भी दिल्ली मेट्रो में कई ऐसे उल्लंघन करने वाले पैसेंजर्स मिल रहे हैं जिन्होंने या तो मास्क नहीं लगा रखा था या फिर उसने चेहरे पर ठीक से मास्क नहीं पहना। वहीं आपको बता दें कि कोरोना काल में अबतक दिल्ली मेट्रो ने 25000 चालान काटे हैं।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसके चलते दिल्ली मेट्रो ने भी सख्ती बढ़ा रखी है यानी, घर से अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो मास्क के बिना 2  हजार रुपये का आपका चालान कट सकता है। वहीं आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ऐसे लोगों को पकड़कर उनका रोजाना चालान किया जा रहा है जो कोरोना गाइडलाइन् का उल्लंघन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों का चालान किया जा रहा है, उनमें से कुछ तस्वीरें चालान काटने की डीएमआरसी के ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की जा रही हैं।

वहीं DMRC का साफ कहना है कि अगर लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं तो हो सकता है कि स्टेशनों के एंट्रेंस भी बंद करने पड़ें। हालांकि, इन तस्वीर को शेयर करने से पहले उन यात्रियों की पहचान उजागर ना हो इसको लेकर चेहरे को ब्लर किया जा रहा है। ऐसे में अगर इन चीजों से खुद को बचाना है तो जरूरी है कि आप जब भी दिल्ली मेट्रो में सफर करें तो जरूर मास्क को ठीक तरह से लगा लें। इसमें पूरी तरह से मास्क में आपने मुंह और नाक का ढका होना जरूरी है।

दिन की पांच बड़ी खबरें

नेहा राठौर, संवाददाता

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में गुरुवार को हंगामा देखने को मिला। मतदान के दौरान सबसे बड़ा संग्राम नंदीग्राम में सामने आया। यहां पहले तो भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ और फिर दोपहर होते ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सही ढंग से मतदान नहीं करवाने को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा दिए।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है। बैठक सीएम आवास पर शुक्रवार शाम 4 बजे होगी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि यह बैठक कोरोना से निपटने के एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन और अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा के लिए बुलाई गई है।
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया इस साल सिलेक्शन ज्यूरी ने इस अवॉर्ड के लिए 2.0, कबाली जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत को चूना है।
  • दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। आशंका जताई जा रही है कि DTC बस चालक धीरज यादव(31) ने अपनी पत्नी आरती(28) और दो मासूम बच्चों मारकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का लॉक तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की तफ्तीश जारी है।
  • दिल्ली से मेरठ का सफर अब से आसान हो गया है। गुरुवार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि अभी तक यात्रियों को सहारनपुर, देहरादून, उत्तराखंड जाने के लिए मोदी नगर, मुरादनगर जैसे जाम भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। वैसे इस एक्सप्रेसवे को पहले 31 मार्च को खोला जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के वजह से इसकी डेट को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। 
  • बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर की ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने एक नोट जारी कर की है। उन्होंने लिखा कि ‘किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं, जोकि एक तरह का ब्लड कैंसर है। फिलहाल वह अपना इलाज करवा रही हैं और हमें जानते है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगीं’।

कोरोना का खतरनाक रूप आया सामने।

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश में कोरोना संक्रमण खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोरोना के 56 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह कोरोना की दूसरी लहर है और यह पहले की तुलना में अधिक तेजी से फैल रही है। वास्तव में, कोरोना के नए राज्यों की पुष्टि महाराष्ट्र और पंजाब सहित कई राज्यों में की गई है। हाल ही में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया था कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया ‘डबल म्यूटेंट’ संस्करण पाया गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कोरोना का बढ़ता संक्रमण वायरस के नए प्रकार के कारण है, लेकिन मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर, विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कोरोना की तुरंत जाँच करवाएँ और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें।

यूके नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, बुखार, खांसी, थकान, सिरदर्द, दस्त, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा लाल चकत्ते, कोरोना वायरस के नए तनाव के लक्षण हैं। स्वाद और गंध को न जानने के अलावा गले में खराश और सीने में दर्द भी नए तनाव के लक्षण हो सकते हैं, यानी यह नया तनाव पुराने वायरस के लक्षण भी दिखा सकता है।

लक्षण नहीं भी दिख सकते हैं 

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए तनाव के लक्षण किसी में दिखाई नहीं दे सकते हैं, इसलिए किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई में, अप्रशिक्षित कोरोना रोगियों को अस्पतालों में बेड नहीं देने का निर्देश दिया गया है, और उन रोगियों को भी छुट्टी दे दी जाती है जो असिम्प्टोमैटिक नहीं हैं।

सरकार ने जांच बढ़ाने के दिए हैं निर्देश 

सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच का विस्तार करने और संक्रमित लोगों को तुरंत अलग-थलग करने के लिए कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ उन लोगों का पता लगाने के लिए कहा है जो उनके संपर्क में आते हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि वर्तमान में देश में 10 जिले हैं, जहां कोरोना में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बैंगलोर, नांदेड़ आदि शामिल हैं।

दिल्ली की सीमाओं पर आयोजन होगी ‘मिट्टी सत्याग्रह यात्रा’

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली।। किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 320 से अधिक किसानों की याद में NAPM की ओर से मिट्टी सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। मिट्टी सत्याग्रह यात्रा छह अप्रैल को दिल्ली के टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी। गांवों और शहरों से कलश में इकट्ठा मिट्टी आंदोलन में जान गंवाने वालों को समर्पित की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल के मुताबिक इस सत्याग्रह के जरिये प्राकृतिक संसाधनों सहित आजीविका को भी बचाने की कोशिश की जा रही है। अलग अलग राज्यों में विभिन्न संगठनों के सहयोग से गांवों, प्रमुख एतिहासिक स्थलों और आजादी के नायकों की प्रतिमाओं और संघर्ष के प्रतीकों से कलश में एक मुट्ठी मिट्टी इकट्ठा कर लोगों से संवाद भी किया जा रहा है। यात्रा के आखिरी दौर में पूरे देश से यात्रा दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगी।

शाहजहांपुर बॉर्डर से सत्याग्रही टीकरी पहुंचेंगे। छह अप्रैल की सुबह 9 बजे सिंघु बॉर्डर जबकि 4 बजे गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ किसान साथी इस मिट्टी सत्याग्रह यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद तीनों सीमाओं पर शहीद स्मारक बनाए जाएंगे।

DMRC ने उठाया स्वच्छता की ओर एक कदम

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। स्वच्छ भारत मिशन पहल के अंतर्गत, मेट्रो परिसर और उसके आसपास स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा- 2021  का आयोजन करने जा रही है। इस मुहिम का उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना और मौजूदा वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को स्वच्छता का सबल संदेश देना है।

दरअसल, इस पखवाड़े के दौरान, दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क पर सभी संवेदनशील स्थानों पर सफाई अभियान चलाएगी। अपको बता दें की पखवाड़े का हर एक दिन स्टेशनों, डिपो, आवासीय कॉलोनियों, साइट कार्यालयों और निर्माण स्थलों के किसी भी खास हिस्से की साफ-सफाई आदि के लिए समर्पित होगा। इस अभियान के तहत सफाई के लिए चुने गए स्थलों का दिनों के अनुसार ब्योरा भी तैयार किया गया है। स्वच्छता पखवाड़ा में प्रत्येक दिन बताए गए क्षेत्रों को अच्छी तरह से साफ किया जाएगा, जिसमें टिकट वेंडिंगवेलीडेटिंग मशीन और टिकट काउंटर, कस्टमर केयर सेंटर, सुरक्षा फ्रिस्किंग और बैगेज हैंडिलिंग पॉइंट्स समेत यात्रियों की आवाजाही का क्षेत्र जैसे प्रवेशद्वार, शौचालय विशेषकर दिव्यांग यात्रियों के लिए स्वचालित किराया संग्रम गेट, सीढ़ियां और हैंडरेल लिफ्ट, एस्केलेटर और ट्रैवलेटर, मेट्रो पार्किंग क्षेत्र आदि की सफाई शामिल है।

डीएमआरसी के अधिकारी सभी स्टेशनों और मेट्रो परिसर के आसपास निर्माण स्थलों पर सफाई, अतिक्रमण और भिखारियों, विक्रेताओं आदि को हटाने के लिए संबंधित नागरिक प्राधिकरणों जैसे एमसीडी, एनडीएमसी, जीडीए, नोएडा, एमसीजी, एमसीएफ आदि के साथ भी संपर्क करेंगे।